Airtel PUK Code Kaise Khole- PUK Unlock.

Sim Card की प्राइवेसी व सेक्युरिटी को ध्यान में रखते हुए, कुछ इस प्रकार की प्रोग्रामिंग की जाती हैं। जिससे कभी कभी गलत यूजर के हाथ मे फ़ोन चले जाने से उसमे PUK Code लग जाता हैं। अगर आप भी अपने आईडिया या एयरटेल नंबर पर लगे PUK के बारे में जानकारी चाहते हैं तो आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि एयरटेल का PUK कैसे पता करे। अगर आपके नंबर पर गलती से PUK लग गया हैं, तो ऐसी स्थिति में बार बार गलत कोड न डाले क्योंकि ऐसा करने से आपका सिम ब्लॉक भी हो सकता हैं। तो क्या हैं इसका समाधान, यह जानने के लिए इस पोस्ट के अंत तक बने रहे। 

Airtel PUK Code Kaise Khole- PUK Unlock.

PUK कोड क्या होता हैं?

PUK कोड जिसका पूरा नाम Personal Unblocking Key होता हैं, यह ऐसा यूनिक कोड होता हैं, जिसे बहुत से यूजर अपने फ़ोन में पहले से ही सेट करके रखते हैं। जिससे कि किसी अन्य व्यक्ति के पास फ़ोन चले जाने या चोरी होने की दशा में कोई भी आपके नंबर का दुरुपयोग न करे सके। परंतु इसके अलावा कितनी बार खुद से ही गलत कोड एंटर करने से PUK कोड लग जाता हैं। या यूजर अपने कोड को भूल जाता हैं। तो ऐसी स्तिथि में बार बार कोड अंकित न करने की बजाय अपनी निजी एयरटेल स्टोर पर सम्पर्क करना चाहिए। 

यह भी पढिए:  Airtel Me Caller Tune Kaise Lagaye?

Sim Card का PUK कोड कैसे पता करे?

आज के समय मे बढ़ रहे साइबर क्राइम रेट को देखते हुए हर कोई अपनी व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखना चाहता हैं, फिर चाहे उसमे पासवर्ड प्राइवेसी हो या सिमकार्ड से सम्बंधित कोई भी जानकारी। ठीक उसी प्रकार ज्यादातर यूजर अपने सिम पर PUK कोड लगाए रखते हैं, ताकि उनके नंबर का किसी भी तरीके से कोई गलत इस्तमाल न कर सके। परंतु काफी लंबी अवधि तक उयोग कर रहे सिमकार्ड का PUK हर कोई ठीक से याद नही रख पाता हैं। जिसका नतीजा होता हैं, कि यूजर अपने फ़ोन में बार बार गलत कोड डालता हैं और फ़ोन अगले कुछ घण्टो तक ब्लॉक हो जाता हैं। 

PUK कोड पता करने के लिए निम्न दो विकल्प होते हैं जो कि इस प्रकार से हैं;

  1. यदि आपके पास सिमकार्ड टूल किट हैं।
  2. कस्टमर केअर द्वारा।

Sim card टूलकिट से PUK कैसे पता करे-

किसी भी sim card को शरू में लेते समय हमें एक टूलकिट दी जाती हैं। जिसमे सिम से सम्बन्धित सभी जानकरी दी होती हैं। PUK लगने की दशा में अगर आपके पास पुरानी टूल किट उपलब्ध होती हैं। तो आप आसानी से इसे अनलॉक कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप पर किट मौजूद नही हैं तो आप कस्टमर केअर की मदद स्व भी PUK पप्राप्त कर सकते हैं

Customer care से कैसे PUK पता करे-

अगर आप एयरटेल यूजर हैं, ओर आपके नंबर पर PUK कोड लगा हुआ हैं। तो आपको सबसे पहले कस्टमर केअर को कॉल करना होगा। बताए गए ऑप्शन को ध्यान से सुनकर PUK से सम्बंधित जानकरी ऑप्शन पर टैप करके कस्टमर केअर अधिकारी से बात करे। इसके बाद पूछे गए सवालों का सही से जवाब देकर आप PUK कोड पता कर सकते हैं। कस्टमर केअर द्वारा पूछे गई सभी बातों को पहले ध्यान से सुने उसके बाद अपने छोर से उत्तर दे।

  1. अपना सिमकार्ड नंबर वेरीफाई करे जिसपर PUK लगा हैं।
  2. आपका नाम व पता।
  3. किस फ़ोन डिवाइस में सिमकार्ड इस्तमाल कर रहे हैं। 
  4. आधारकार्ड के अंतिम चार नंबर।

हालांकि, वर्तमान समय मे आ रहे स्मार्ट फोन में PUK से सम्बंधित जैसी कोई समस्या ज्यादा देखने को नही मिलती हैं। क्योंकि यूजर इसमें GPRS जैसी सेटिंग्स को allow रखते हैं। PUK एक तरीके से यूनिवर्सल प्राइवेसी नंबर के रूप में कार्य करता हैं, जिसे ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक होता हैं। Personal ब्लॉकिंग कोड से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां सिमकार्ड के रैपर पर मौजूद रहती हैं। जिन्हें रिकॉर्ड करना हर एक कस्टमर उचित नही समझता।

PUK PIN को सही तरीके से मैनेज करने के लिए यह बहुत अनिवार्य हैं, कि आपके द्वारा सेट किये गए कोई भी पिन को ड्राफ्ट या नोटपैड में सेव रखे, ताकि भूलने या सिम खोने की दशा में आप सही से उस कोड को रिकवर कर सके। आशा करते हैं, आज की इस पोस्ट के माध्यम से आपको PUK से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। व PUK कोड पता करने के लिए क्या क्या विकल्प उपलब्ध हैं। ऐसी ही महत्वपूर्ण पोस्टो को पढ़ने के लिए दिए गए लिंक्स पर क्लिक करके अधिक जानकारी ले सकते हैं।