Assam bhulekh 2023: जमाबंदी भूलेख खाता खतौनी, ILRMS Assam Land Record

असम राज्य सरकार के द्वारा असम भूलेख से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को वहां के रहने वाले सभी नागरिकों के लिए ऑनलाइन कर दिया गया है। अभी नागरिकों के अधिकारों के रिकॉर्ड प्रविष्टियों की प्रमाणित प्रतिलिपि इसके द्वारा जारी की जाती है। भूलेख का तात्पर्य यह होता है कि लिखित रूप में भूमि से संबंधित जानकारी अब राज्य के सभी नागरिक e-district के माध्यम से भी अपनी जमीन का पूरा विवरण जैसे जमाबंदी, भूलेख, खसरा, खतौनी आदि प्रमाणित प्रतिलिपि को आप ऑनलाइन भी देख सकते हैं। 

असम राज्य के सभी नागरिकों को अपनी जमीन और जमीन के असली मालिक के बारे में अगर कुछ भी जानकारी प्राप्त करनी है तो इसके लिए असम जमाबंदी खसरा खतौनी पर प्राप्त कर सकते हैं। यह दस्तावेज एक संपत्ति कानूनी स्थिति का महत्वपूर्ण प्रूफ माना जाता है। 

Assam bhulekh 2022 असम भूलेख 2022

इसके अंतर्गत प्रत्येक गांव के अलग से राजस्व विभाग में जमाबंदी का रजिस्टर्ड होता है। इसमें जमीन का पूरा रिकॉर्ड दर्ज किया जाता है। अगर आप असम जमीन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से इसका पूरा विवरण प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इस पोस्ट में असम भूलेख जमाबंदी से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियों को इसमें बताने जा रहे हैं आइए जानते हैं.

असम भूलेख क्या है?

असम भूलेख एक असम सरकार के द्वारा जमाबंदी खसरा खतौनी में राज्य में रहने वाले सभी नागरिकों की भूमि की संपत्ति और उसमें भूमि के असली मालिक की पूरी जानकारी का विवरण होता है। एक प्रकार से यह संपत्ति की कानूनी स्थिति का एक महत्वपूर्ण और जरूरी प्रमाण होता है। इस भूलेख को अलग-अलग जगह पर अलग-अलग नाम से भी जाना जाता है। जैसे भूमि अभिलेख, खेत के कागजात, खेत का नक्शा, भूमि का ब्यौरा खाता इत्यादि।

 भारत के सभी गांव के लिए अलग से राजस्व विभाग में जमाबंदी रजिस्टर का एक अलग रिकॉर्ड होता है। राज्य के जो भी इच्छुक लाभार्थी है और वह अपना पूरा खेती का विवरण प्राप्त करना चाहते हैं। इसके लिए ILRMS आसाम लैंड रिकॉर्ड की पूरी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर देख सकते हो। Also Read: Who is the Chief Minister of Delhi? दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन है?

असम भूलेख का उद्देश्य

असम सरकार के द्वारा भूले को ऑनलाइन पोर्टल पर जारी करने का मुख्य उद्देश्य वहां के रहने वाले सभी नागरिकों को भूमि से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी आसानी से ऑनलाइन मिल जाएगी और भूमि से संबंधित किसी भी जानकारी को पाने के लिए उनको बार-बार किसी भी सरकारी दफ्तर में जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

इससे आसानी से घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से अपनी भूमि से संबंधित संपूर्ण जानकारी को वह ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा करने से समय और पैसे दोनों की ही आसानी से बचत हो सकती है। इस तरह से इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता भी आएगी। इस वेबसाइट के माध्यम से असम में रहने वाले नागरिक जमाबंदी , खसरा, खतौनी, खाता आदि सभी जानकारियों को आसानी से देख भी सकते और डाउनलोड भी कर सकते हैं।

असम लैंड रिकॉर्ड में शामिल की जाने वाली चीजें

असम लैंड रिकॉर्ड में शामिल होने वाली चीजे निम्न है

उत्परिवर्तन संख्या

जमीन का सर्वे नंबर

सिंचाई के प्रकार

स्वामित्व में परिवर्तन

भूमि का क्षेत्रफल

बिजली खेती में की गई फसल के बारे में जानकारी

मिट्टी के प्रकार

असम भूलेख 2022 के मिलने वाले लाभ

असम भूलेख जमाबंदी खाता खतौनी से होने वाले लाभ के अंतर्गत आप वहां के संपत्ति के असली मालिक की जानकारी का आसानी से पता लगा सकते हैं। इसके अलावा इस सुविधा के माध्यम से प्रमाणित प्रति के उपयोग करने पर भूमि में रहने वाले किसी भी प्रकार के कब्जे दार से भी बचाया जा सकता है। राइट के रिकॉर्ड से भूमि के मालिकों को भविष्य में किसी भी कानूनी झंझट से भी बचा जा सकता है।

इसके अलावा किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। इस पैसा और समय दोनों की बचत आसानी से हो जाएगी। अक्सर जमीन के मामलों में लोग धोखाधड़ी के शिकार होते हैं। इस ऑनलाइन पोर्टल के जरिए धोखाधड़ी के अपराधों में भी बहुत कमी देखने को मिल सकती है।

इस ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा नागरिकों तक पारदर्शी तरीके से भूमि के विवरण की जानकारी को लोगों के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी। भूमि सेवाओं में बिना किसी परेशानी से असम के हर नागरिक जुड़े रह सकते है। अगर आप की जमीन पर कोई जबरदस्ती से कब्जा करें तो आप सरकार को प्रमाणित कर सकते हैं कि वह जमीन आपकी है। इस बात का आसानी से पता भी लगाया जा सकता है कि आखिर जमीन का असली मालिक कौन है।

इस ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा आपको किसी भी प्रकार के दस्तावेजों का झंझट नहीं लेना होगा। ऑनलाइन आपके सभी दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जाएगा। इस प्रकार की ऑनलाइन पोर्टल सेवाओं की वजह से अब प्रणाली में पारदर्शिता भी देखने को मिलेगी।

असम भूलेख की ऑनलाइन देखेने प्रक्रिया

असम भूलेख को ऑनलाइन देखने के लिए आपको राज्य सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर होम पेज को ओपन करना होगा। होम पेज पर पहुंचकर आपको ऑनलाइन प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इसके बाद होम पेज पर ही आपको साइन इन का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद फिर आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। उसमें क्रिएट अकाउंट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने पेज ओपन होगा। उसमें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए पूछी गई जानकारी जैसे नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर आदि को भरना होगा।

इन सभी जानकारियों को भरने के बाद सेव के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस रजिस्ट्रेशन को पूरा होने के बाद में एक लिंक आपकी मेल आईडी पर भेजा जाएगा। जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे। आपका खाता एक्टिव हो जाएगा।

इसके बाद आपको फिर से लॉगइन करना होगा। इसके लिए आपको यूजर नेम और पासवर्ड डालना होगा। 

आप ऑनलाइन पोर्टल को ओपन करते हैं।उसमें असम रिकॉर्ड ऑफ राइट की प्रमाणित प्रति के रूप में प्रमाण पत्र सेवा का चयन करना होगा। इसके बाद राजस्व गांव संख्या, नाम, पट्टा नंबर, दाग नंबर, भूमि वर्ग आवेदक का विवरण क्षेत्र और प्रमाण पत्र को लगाने का कारण इन सभी के बाद सेव और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें। इससे आपकी सारी जानकारियां सेव हो जाएंगे।

Conclusion

आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से असम भूलेख 2022 के बारे में जानकारी प्रदान की है। हमें उम्मीद है कि आपको जो जानकारी हमने दी है वह पसंद आई होगी। इसी तरह की जानकारियों को अगर आप जानना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट पर जुड़े रह सकते हैं। यह जानकारी आपको पसंद आई तो आप कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करके जरूर बताएं।