Benefits of watching tv? टीवी देखने के फायदे?

आज समय के साथ दिन प्रतिदिन बढ़ती हुई टेक्नोलॉजी का प्रभाव सभी जगह पर देखने को मिल रहा है। जिस तेजी से प्रौद्योगिकी क्षेत्र में विकास बढ़ रहा है और मनुष्य को सुविधाएं मिल रही है। इन सभी सुविधाओं का फायदा मनुष्य बहुत अच्छे से उठा रहा है।लेकिन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बहुत सी चीजें हर व्यक्ति के लिए नुकसानदायक भी बनती जा रही है। इसी प्रौद्योगिकी का एक महत्वपूर्ण पार्ट टेलीविजन भी है।

आज हर घर में टेलीविजन देखने को मिलते ही हैं। लोग इसका उपयोग मनोरंजन के लिए लेते हैं। सबसे अधिक टेलीविजन को बच्चे प्रयोग में लेते है। आज के विज्ञान के युग में चारों तरफ लोग कहीं ना कहीं तकनीकी से जुड़े हुए हैं।  प्रतिदिन आपको एक नया उपकरण देखने को मिल ही जाएगा। इन सभी उपकरणों को सभी लोग उपयोग में लेते हैं। इन उपकरणों के बहुत से फायदे भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में टेलीविजन का फायदा सभी लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ देश दुनिया की तमाम खबरों के लिए भी मिल जाता है।

Benefits of watching tv टीवी देखने के फायदे

आज सभी के घरों में टेलीविजन मौजूद रहता है।बच्चों से लेकर बड़ों बड़ों तक भी टेलीविजन को बहुत अधिक पसंद किया जा रहा है। हिंदी में टेलीविजन को दूरदर्शन अर्थात दूर की बातें बताने वाला भी कहते हैं। आज हम आपको टेलीविजन देखने के क्या-क्या फायदे होते हैं इसके बारे में किस आर्टिकल के द्वारा जानकारी देने जा रहे हैं, आइए जानते हैं…

टेलीविजन देखने के फायदे

टेलीविजन देखने के बहुत सारे फायदे होते हैं, आइए जानते हैं

1. मनोरंजन के क्षेत्र में

आज के आधुनिक युग में मध्यमवर्ग से लेकर हाई क्लास सोसाइटी के घरों में भी आपको टीवी, स्मार्ट टीवी, एलइडी आदि देखने को मिल जाते हैं। यह बहुत ही सामान्य सी बात है क्योंकि स्टीव एक ऐसा मनोरंजन का साधन बन चुका है जिसमें कोई भी व्यक्ति अकेला घर में अगर खाली है, तो वह टीवी देख कर अपना मनोरंजन कर सकता है। आज छोटे बच्चों से लेकर घर में ग्रहणी बुजुर्ग सभी को टीवी देखना पसंद है।

सबसे बड़ी खास बात की एक घर में एक टीवी नहीं बल्कि दो या तीन टीवी आसानी से घर में मिली जाएंगे। क्योंकि पहले के समय में एक टीवी पर एक ही चैनल आता था जिससे सभी परिवार के लोग बैठकर आसानी से देख लेते थे लेकिन आजकल बदलते हुए समय के हिसाब से लोगों की पसंद भी बदलती जा रही है। बच्चों को कार्टून देखना पसंद है, बड़े बुजुर्गों को धार्मिक सीरियल देखना पसंद है। उसी तरह सभी को अपनी अपनी पसंद के अनुसार उसमें टीवी देखना पसंद होता है। 

2. खाली समय का सदुपयोग

कभी-कभी ऐसा हो जाता है कि आदमी इतना बोर होने लगता है कि उसको समझ नहीं आता कि आखिर वह करे तो क्या करें। ऐसे में टीवी देखने का एक बहुत अच्छा विकल्प होता है। कभी-कभी लोग बीमारी की वजह से घर में रहते हैं या फिर रिटायरमेंट होने के बाद में उनको घर में रहना पड़ता है। ऐसी स्थिति में समझ नहीं आता कि आखिर वह अपना समय कैसे बिताए। इस स्थिति के लिए और खाली समय का सदुपयोग करने के लिए टीवी का एक बहुत अच्छा विकल्प होता है।

3. देश-विदेश की खबरों की जानकारी

टीवी एक ऐसा संचार का साधन है। इसके द्वारा आपको देश की ही नहीं बल्कि विदेश की भी सभी जानकारी प्राप्त आसानी से घर बैठे हो जाती है। क्योंकि जरूरी नहीं होता है कि हर किसी के पास में स्मार्टफोन मोबाइल फोन हो तो उसको तभी इन खबरों की जानकारी मिले। आज घर बैठे समाचार देखकर आप देश विदेश की सभी जानकारियों को प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा पढ़ाई, शेयर मार्केट, बाजार, राजनीति, फैशन, बॉलीवुड,हॉलीवुड, खेल आदि सभी क्षेत्रों की जानकारी टीवी से ले सकते हैं।

4. सभी जानकारियां सीखने में मदद

टीवी के द्वारा बहुत ही अच्छी चीजें भी सीखने को मिलती है बहुत बार टी वी पर ऐसे प्रोग्राम आते हैं। जिनसे इंसान का ज्ञान बढ़ता है। इसके अलावा बहुत सी चीजें देखने को मिल जाती है। जैसे बहुत से रियलिटी शो और क्राफ्ट के प्रोग्राम और भी नॉलेज फुल प्रोग्राम दिखाए जाते हैं। इन सभी जानकारियों से बहुत कुछ सीखने को मिल जाता है।

5. परिवार के साथ बैठने का मौका

टीवी एकमात्र ऐसा जरिया हो गया है। इसकी वजह से शायद परिवार को एक साथ बैठने का मौका मिल जाता है। क्योंकि कुछ ऐसे प्रोग्राम या समाचार या कुछ भी टेलीविजन पर ऐसा प्रोग्राम टेलीकास्ट हो जाता है। जिसकी वजह से पूरे परिवार को एक साथ एकजुट होकर समय बिताने का भी मौका मिल जाता है।

6. अंग्रेजी सीखने में आसानी

अंग्रेजी बोलने और लिखने में अगर कोई कोचिंग क्लास ज्वाइन करते हो तो बहुत मुश्किल होता है। लेकिन टेलीविजन के माध्यम से अंग्रेजी सीखने में बहुत आसानी होती है। वैसे हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी है। उसका सम्मान करना चाहिए। लेकिन बदलते हुए इस आधुनिक समय में अंग्रेजी भाषा को भी बहुत महत्व दिया जा रहा है। इसीलिए अंग्रेजी बोलना सीखना भी थोड़ा आना चाहिए। बहुत से ऐसे टेलीविजन चैनल होते हैं। जिनमें अंग्रेजी चैनल भी आते हैं। इसीलिए उन चैनलों को देखकर व्यक्ति आसानी से इंग्लिश बोलना सीख सकता है।

टीवी से होने वाले नुकसान

टीवी देखने से जहां एक तरफ फायदे हैं तो इसके नुकसान भी बहुत है। लगातार टीवी देखने से आंखों पर बहुत गलत प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा टेलीविजन की आवाज का हमारे दिमाग में गलत प्रभाव पड़ सकता है। बहुत से टीवी में ऐसे क्यों आते हैं जो बच्चों के लिए सही नहीं रहते हैं। बहुत लोग फेवरेट सीरियल के चक्कर में नींद के साथ समझौता करते हैं इसके करने से भी सेहत पर गलत प्रभाव पड़ता है।

अब तक टीवी में शराब पीने का सिगरेट पीने का सीन दिखाया जाता है। इन हानिकारक पदार्थों के सेवन की वजह से भी युवा वर्ग पर बहुत नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसके अलावा टेलीविजन जीवन के सही उद्देश्य से युवा वर्ग को विचलित करने पर मजबूर भी कर रहा है।

Conclusion

आज हमने इस आर्टिकल के द्वारा आप सभी को टीवी देखने के फायदे के बारे में जानकारी प्रदान की है। इसके अलावा इसके होने वाले नुकसानो के बारे में भी बताया है। उम्मीद है आपको जो जानकारी दी है वह पसंद आई होगी। इसी तरह की जानकारियों से अगर आप जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारी वेबसाइट पर कंटिन्यू विजिट कर सकते हैं।और यह पोस्ट पसंद आई तो कमेंट करके जरूर बताएं।

Popular Post

PUBG mobile lite hack download

PUBG mobile lite hack download की पूरी Step-by-Step जानकारी

1
अगर आप इस लेख पर आए है तो हम उम्मीद करते हैं कि आप अब जी के बहुत बड़े फैन होंगे अगर आप चाहते...

My Tools Town- Increase Like & Subscribers.

1
आज के समय मे जिस प्रकार से सोशल मीडिया ऐप्लकैशन पर लाइक व फॉलोवर्स का ट्रेंड बहुत ही तेजी से बढ़ रहा हैं, उसे...

जन सूचना अधिकार अधिनियम – RTI क्या हैं?

2
किसी भी प्रदेश मे बेहतर साशन व प्रसाशन को बनाए रखने के लिए समान अधिकार प्रदान किए जाते हैं। जिसके चलते कोई भी व्यक्ति...
kalyan chart

kalyan chart – कल्याण चार्ट की पूरी जानकारी

0
क्या आप बिल्कुल कम समय में अमीर बनना चाहते हैं? अगर हां तो आप इस वक्त बिलकुल सही जगह पर है। हम यह नहीं...