Bharat Ke Pradhan Mantri Kaun hai?

भारत एक लोकतांत्रिक देश हैं। जिसमे राजनीतिक पदो की संख्या सबसे अधिक हैं। विभिन्न विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के साथ एक सम्पूर्ण बहुमत की सरकार द्वारा प्रधान मंत्री को चयनित किया जाता हैं। भारत जैसे विशाल देश जो की जनसंख्या के स्थान पर दूसरे स्थान पर आता हैं और क्षेत्रफल की गिनती में सातवें स्थान पर ऐसे देश की बागडोर प्रधान मंत्री के रूप में सम्भालना एक बड़ी जिम्मेदारी का हिस्सा हैं। आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि वर्तमान में भारत के प्रधान मंत्री कौन हैं? व उनका क्या क्या कार्यभार हैं? तो बिना देरी किये शरू करते हैं आज की इस पोस्ट को। 

Bharat Ke Pradhan Mantri Kaun hai?

वर्तमान समय मे भारत गणराज्य के प्रधान मंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी हैं। प्रधान मंत्री को लोकसभा मे सबसे अधिक मतों क बाद चुनाव जाता हैं। भारतीय संविधान के अनुसार प्रधान मंत्री को सम्पूर्ण देश का मुखिया माना जाता हैं, व राष्ट्रपति का प्रमुख सुलहकर माना जाता हैं । भारत का राष्ट्राध्यक्ष राष्ट्रपति होता है, जिसकी शक्तियाँ काफी हद तक नाममात्र और औपचारिक होती हैं। प्रभावी कार्यकारी शक्ति प्रधान मंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद के पास होती है, जिसे लोकसभा (संसद के निचले सदन) में बहुमत पार्टी या गठबंधन द्वारा चुना जाता है और औपचारिक रूप से राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है। यह सबसे पुराने से लेकर सबसे हाल तक के प्रधानमंत्रियों की कालानुक्रमिक क्रम वाली सूची है।

यह भी पढिए: MPL App क्या है? MPL कैसे डाउनलोड करें?

वर्तमान प्रधान मंत्री के विषय मे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी!

गुजरात के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद वर्तमान समय मे माननीय नरेंद्र मोदी जी भारत के 15 वे प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजय हासिल करने बाद लगातार दूसरी बार भारत के प्रधान मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लोकप्रियता जितनी प्रभावशाली हैं उसको ध्यान में रखते हुए लगातार विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओ की सूची में स्थान प्राप्त किया हैं। भारत मे शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो प्रधानमंत्री के बारे में नही जानता हो। परंतु अभी भी कुछ लोग ऐसे बाकी हैं जिन्हें प्रधानमंत्री के विषय मे सम्पूर्ण जानकारी नही हैं। तो चलिए प्रधानमंत्री के विषय मे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हैं।

  • नरेंद्र मोदी का पूरा नाम नरेंद्र दामोदर मोदी हैं। जिनका जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। बचपन मे अपने पिता के साथ रेलवे स्टेशन पर चाय के काम मदद करते थे।
  • बचपन मे साधु संतों से प्रभावित होकर उन्होंने राष्ट्रीय स्वम सेवक संघ में भाग लिया। और अभी भी निरन्तर RSS में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
  • नरेंद्र मोदी जी ने विवाह के बाद RSS संघ में एक प्रचारक के रूप में भाग लिया।
  • प्रचारक के साथ साथ भाषण कला में भी मोदी जी उच्चतम स्तर की वाणी का प्रवाह डालते हैं। जिसके चलते उन्हें हर चुनाव में एक विशेष तौर पर मुख्य प्रचारक के रूप में जाना जाता हैं।

प्रधानमंत्री का क्या कार्यभार होता हैं?

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75 में उल्लेख किया गया है कि देश का एक प्रधान मंत्री होगा जिसे राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाएगा और आम चुनावों के माध्यम से भारत के लोगों द्वारा चुना जाएगा। इस प्रकार वह लोगों का प्रतिनिधि है। देश के लोगों द्वारा चुने गए चेहरे की नियुक्ति, शक्तियों और कर्तव्यों के विवरण पर एक नज़र डालें। नीचे दिए गए विवरण पर एक नज़र डालें।

प्रधानमंत्री मंत्रिमंडल का प्रमुख होता है। वह मंत्रिपरिषद के साथ केंद्र में कार्यकारी शक्ति बनाता है। भारत का राष्ट्रपति केवल नाममात्र का मुखिया होता है जबकि मुख्य शक्तियाँ भारत के प्रधान मंत्री में निहित होती हैं। संक्षेप में, जबकि राष्ट्रपति को राज्य के प्रमुख के रूप में संदर्भित किया जाता है, प्रधान मंत्री को सरकार का मुखिया कहा जाता है। प्रधान मंत्री मंत्रिपरिषद का नेता होता है और राष्ट्रपति और मंत्रिपरिषद के बीच संचार के चैनल के रूप में कार्य करता है। यह उसका कर्तव्य है कि वह राष्ट्रपति को मंत्रिपरिषद द्वारा लिए गए सभी निर्णयों के बारे में बताए और राष्ट्रपति द्वारा बुलाए गए संघ के प्रशासन या विधायिका के प्रस्तावों के बारे में जानकारी प्रदान करे।

इसके अलावा इस बार प्रधानमंत्री तीसरी बार चुनाव के लिए अपना दमखम दिखाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए समस्त भारतवर्ष से लोकसभा का चुनाव होता हैं। इसके लिए सांसदों को अपने मत के हिसाब से चुनाव में अपना मत देकर प्रधानमंत्री की नियुक्ति करनी होती हैं। नरेंद्र मोदी प्रथम बार वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए, उसके बाद 2019 में लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। अब तक प्रधानमंत्री की सूची में नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता हैं। 

आशा करते हैं आज की इस पोस्ट के माध्यम से आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बारे में संछिप्त में जानकारी प्राप्त हुई होगी। ऐसी ही महत्वपूर्ण पोस्टो को पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक कर जानकारी ले सकते हैं।