Bihar Flood Assistance Scheme, बिहार बाढ़ सहायता योजना 2022

आज की पोस्ट के माध्यम से आपको “आपदा प्रबंधन बिहार बाढ़ सहायता योजना 2022” के विषय में जानकारी देने जा रहे हैं। आप सभी जानते हैं कि बिहार में अक्सर प्राकृतिक आपदा का बहुत सामना करना पड़ता है। इसके लिए उनको ना केवल अपने घरों से बल्कि फसलों को भी बहुत नुकसान पहुंचता है। इसीलिए बिहार बाढ़ सहायता योजना की शुरुआत की गई है। आइए जानते हैं बिहार बाढ़ सहायता योजना 2022 क्या है…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए ही बिहार बाढ़ राहत योजना की शुरुआत की थी। बिहार बाढ़ सहायता योजना के अंतर्गत बिहार सरकार के द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों को सहायता के रूप में आर्थिक मदद दी जाएगी। 

इसके अलावा जिनके घर पशु फसल को नुकसान पहुंचा है। सरकार के आदेश के अनुसार इस योजना के अंतर्गत उन सभी लोगों को धन राशि भी दी जाएगी। आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि बिहार बाढ़ सहायता योजना के लिए आवेदन किस तरह से किया जाता है।

इस पूरी जानकारी को विस्तार पूर्वक इस पोस्ट में हम बताएंगे इसके अलावा आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता, डॉक्युमेंट्स इन सभी की जानकारी भी आपको देंगे। आइए जानते हैं कि बिहार बाढ़ सहायता योजना 2022 क्या है, इसकी पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक इस लेख के माध्यम से आप सभी के लिए।

बिहार बाढ़ सहायता योजना क्या है?

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के अंतर्गत बिहार राज्य सरकार के द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को डीवीटी के माध्यम से उनके अकाउंट में ग्राहक आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। बिहार बाढ़ रह पाता योजना के अंतर्गत बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए सरकार की तरफ से उनके नुकसान का थोड़ा मुआवजा दिया जाएगा।

 इसके अलावा पशु, घर, परिवार के किसी भी सदस्य को या पशु को नुकसान पहुंचाए किसी के पक्के घर है और अच्छे घरों में भी जान माल का नुकसान हो गया है, तो उनके नुकसान के बेस पर उनको मुआवजा सरकार के द्वारा दिया जाएगा। बिहार राज्य के कुल 10 जिले बाढ़ प्रभावित है। उनमें से चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, खगड़िया ऐसे जिले हैं। जहां पर बाढ़ सबसे ज्यादा आती है। 

इस साल बिहार में आई बाढ़ से करोड़ों लोगों ने अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगह पर शरण लेने पहुंच गए हैं। बिहार में बाढ़ से पिछले कई सालों का रिकॉर्ड भी टूट चुका है। बिहार बाढ़ सहायता योजना के अंतर्गत प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को लाभ पहुंचाने का काम अभी तक किया जा रहा है और आगे भविष्य में भी किया जाएगा।

बिहार बाढ़ सहायता योजना का उद्देश्य

बिहार राज्य के लगभग 10 जिले सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित होते हैं। ऐसे में वहां के लोगों को अपनी आजीविका को चलाने में बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बिहार राज्य में लोगों की इसी समस्या को देखते हुए बिहार बाढ़ सहायता योजना के अंतर्गत सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए ₹6000 की आर्थिक सहायता देने का निर्णय सरकार के द्वारा लिया गया है।

 सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश से लोग अपना जीवन यापन इस पैसे की मदद से कर पाएंगे। अगर आप का जानवर आपके परिवार का कोई भी सदस्य बाढ़ की वजह से प्रभावित हुआ है, तो बिहार राज्य सरकार की तरफ से अलग-अलग तरह की राहत सहायता राशि पैकेज के अंतर्गत दी जाएगी।

बिहार बाढ़ सहायता योजना के लिए योग्यता

बिहार बाढ़ सहायता योजना के लिए निम्न योग्यताओं का होना बहुत जरूरी है

  • बाढ़ सहायता योजना का लाभ उन लोगों को ही मिल पाएगा जिनका जिला बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में घोषित कर दिया गया है।
  • जिले में घर गांव पंचायत बाढ़ प्रभावित घोषित होने चाहिए।
  • बाढ़ राहत योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का परिवार पूरी तरह से ही बाढ़ से प्रभावित होना चाहिए।

जरूरी डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड
  •  निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट डिटेल
  • उम्मीदवार की डिटेल

बिहार बाढ़ राहत योजना के अंतर्गत मिलने वाला लाभ

बिहार बाढ़ राहत योजना के अंतर्गत उन सभी परिवारों को लाभ मिलेगा जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आते हैं। इस योजना के लिए किसी तरह के आवेदन की जरूरत नहीं है। बाढ़ राहत योजना के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित लोगों की पहचान कैंप लगाकर की जाएगी। उसकी वेरिफिकेशन होने के बाद ही उनको मुआवजे की राशि दी जाएगी। 

इस योजना के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जहां पर कर्मचारियों के द्वारा वेरिफिकेशन के लिए नाम बैंक डिटेल परिवार के सदस्यों की संख्या और अन्य जानकारी बाढ़ प्रभावित लोगों से ली जाएगी।

 उसके बाद कर्मचारियों के द्वारा आपका पूरा डाटा प्राधिकरण विभाग में भेजा जाएगा। वहां पर वेरिफिकेशन होने के बाद में लाभार्थियों की लिस्ट को संबंधित विभाग को सौंप दी जाएगी।

बिहार बाढ़ राहत योजना लाभार्थी लिस्ट

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के अंतर्गत सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में शिविर कैंप लगाए जाएंगे। जहां पर बाढ़ से प्रभावित लोगों की पूरी जानकारी का विवरण दिया जाएगा। 

सभी जानकारी लेने के बाद में बाढ़ प्रभावित परिवारों की एक लिस्ट तैयार की जाएगी। जिन परिवारों के नाम इस लिस्ट में आएंगे उन सभी परिवारों को ₹6000 की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। मुआवजे की राशि सरकार के द्वारा डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Conclusion

आज हमने इस पोस्ट के माध्यम से आप सभी को “बिहार बाढ़ सहायता योजना 2022″ के बारे में जानकारी प्रदान की है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको जो भी जानकारी दी है वह आपको जरूर पसंद आएगी। अगर आप तो ऐसी ही जानकारियों के लिए जुड़े रहना चाहते तो हमारी वेबसाइट पर कंटिन्यू बने रहिए और आपको हमारा यह लेख पसन्द आया तो एक बार कमेंट करके जरूर बताएं।