World Blood Donor day: कब मनाया जाता है वर्ल्ड ब्लड डोनर डे?

जैसा कि आप सब लोग जानते हैं हमारा मानव शरीर बिना ब्लड के एक बेजान हाड मांस के ढांचे की तरह होता है। अगर शरीर को सुचारू रूप से चलाना है, तो इसके लिए ब्लड की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन किसी कारण से अगर हमारे शरीर में खून की कमी आ जाए तो हर व्यक्ति का जीवन खतरे में पड़ जाएगा।

वर्ल्ड ब्लड डोनर डे

 ऐसे में किसी व्यक्ति को खून की जरूरत है और उसकी बॉडी में किसी तरह की कोई बीमारी आ गई है। जिसकी वजह से उसको खून चाहिए। लेकिन खून ना मिलने पर उसकी जान खतरे में भी पड़ सकती है। 

इसीलिए अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से न्यूज़ चैनलों के माध्यम से जो भी समाज सेवक है और बड़े-बड़े पॉलीटिशियन और भी बहुत से लोग हैं। इनके द्वारा सभी लोगों को ब्लड डोनेट करते हुए देखा होगा। वह अक्सर रक्तदान के लिए लोगों को कहते हैं। रक्त दान देने के बाद किसी जरूरतमंद की जिंदगी को बचाया जा सकेगा। 

क्योंकि रक्तदान भी एक तरह का दान माना जाता है। एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में रक्त दान बहुत फायदेमंद होता है। लोगों को रक्तदान के लिए बढ़ावा देने और रक्तदान का आभार प्रकट करने के लिए हर साल 14 जून को रक्तदान दिवस भी मनाया जाता है। यह रक्तदान दिवस केवल इंडिया में नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में 14 जून के दिन ही बनाया जाता है।

 इस दिन की खासियत यह है कि जो भी जरूरतमंद लोग हैं उन सभी के लिए उपलब्ध करवाना है। ताकि मरीज की जान बच जाए। तो आज के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि रक्तदान दिवस की शुरुआत कब हुई थी? कैसे हुई थी? रक्तदान दिवस का क्या इतिहास है? और उसका महत्व क्या है? रक्त दान देने से क्या फायदा है? इन सभी विषय में आपको इस पोस्ट के माध्यम से हम जानकारी देंगे। ताकि आपको रक्तदान के महत्व का पता चल जाए तो आइए जानते हैं, दोस्तों जानते हैं ब्लड डोनेशन डे के बारे में जानकारी…

विश्व रक्तदान दिवस क्या है?

विश्व रक्तदान दिवस का मतलब यह होता है कि दुनिया भर में जो रक्तदान दिवस है 14 जून को मनाया जाता है। विश्व रक्तदान दिवस डब्ल्यूएचओ की बनाई गई एक पहल है। इस दिन प्रतिवर्ष रक्तदान के महत्व के बारे में लोगों के अंदर जागरूकता फैलाने और रक्त दान दाताओं के योगदान से किसी का जीवन बचाने के लिए एक पहल की जाती है।

आपके द्वारा किया गया रक्तदान से किसी की जिंदगी को बचाया जा सकता है। उसको जीवनदान मिल सकता है। इसीलिए रक्तदान को महादान भी कहते हैं। इसका उद्देश्य केवल सुरक्षित ब्लड डोनेशन को लेकर वैश्विक स्तर पर जागरूकता को बढ़ावा देना है। 

वर्ल्ड ब्लड डोनेशन डे के दिन सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों को ब्लड डोनेशन के लिए पर्याप्त मात्रा लोगों से अपील की जाती है। ब्लड डोनेशन सारे लोग अधिक से अधिक संख्या में ब्लड डोनेशन करने के लिए आगे आएं, इसके महत्व को समझें। इसी वजह से विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है

ब्लड डोनेशन डे 14 जून को क्यों मनाते हैं?

ब्लड डोनेशन डे को 14 जून को इसलिए मनाते हैं क्योंकि वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टिंर ने ब्लड ग्रुप सिस्टम के बारे में दुनिया को जानकारी दी थी। सन 1930 में ब्लड ग्रुप का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक कार्ल को नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

 ऐसे में विश्व रक्तदान दिवस का दिन वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टीनर को ही पूरी तरह से समर्पित है। अर्थात 14 जून का दिन वैज्ञानिक कार्ल की वजह से मनाया जाता है। इस दिन ब्लड ग्रुप की जानकारी से अवगत कराने वाले वैज्ञानिक का जन्मदिन भी होता है। इसीलिए 14 जून को ही ब्लड डोनेशन डे मनाते हैं।

रक्तदान दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई?

विश्व रक्तदान दिवस मनाने की शुरुआत सन 2004 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा की गई थी। तब से लेकर वर्तमान समय तक 14 जून को ही विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है। हर साल रक्तदान दिवस की थीम अलग-अलग प्रकार की रखी जाती है।

 साल 2022 में रक्तदान दिवस की थीम “डोनेटिंग ब्लड इज एनेक्ट ऑफ सॉलिडेरिटी जॉइन द एफर्ट एंड सेव लीव्स” (Donating blood is an act of solidarity.join the effort and save lives.) का तात्पर्य यह है कि रक्तदान एकजुटता का काम होता है प्रयास में शामिल हो और जीवन बचाएं।

विश्व रक्तदान दिवस का महत्व

 विश्व रक्तदान दिवस का महत्व मनाने का यह होता है कि लोगों को रक्तदान के लिए अधिक से अधिक संख्या में जागरूक करना है। लोग अगर अपनी इच्छा से रक्तदान करेंगे तो ब्लड बैंकों में पर्याप्त मात्रा में लोगों का जीवन बचाने के लिए खून उपलब्ध रहेगा। ऐसे में मरीज को अगर कभी भी ब्लड की आवश्यकता होगी तो आसानी से उसको ब्लड मिल जाएगा। इससे उसका जीवन भी बचाया जा सकेगा।

इसके अलावा रक्तदान को महादान भी कहा जाता है,क्योंकि रक्तदान दूसरों के जीवन में एक नया जीवन प्रदान कर देता है। मुख्य रूप से रक्तदान करने से लोग उनके शरीर में कमजोरी सी महसूस होने लगती है। लेकिन आपको बता दें कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई कमजोरी नहीं होती है।बल्कि यह तो हर मनुष्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

 रक्त शरीर में कई तरह की बीमारियां नहीं होती है और कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके अलावा आपके दिमाग को एक पोजिटिव एनर्जी मिलती है। हर साल लोगों को ब्लड डोनेशन के लिए जागरूक किया जाता है। 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाते हैं।

रक्तदान करने के फायदे

रक्तदान करने से बहुत से फायदे हो सकते हैं कभी भी रक्तदान के बारे में ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि रक्तदान करोगे तो आपके शरीर में खून की कमी आ जाएगी  ऐसा नहीं होता है अगर सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करोगे तो ऐसे बहुत से लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है इसके अलावा बहुत से फायदे हैं खुद के शरीर के होते हैं आइए जानते हैं…

1. दिल की बीमारी व कैंसर का बचाव

 शरीर में आयरन की अधिकता हो जाती है। तो उससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसीलिए रक्तदान अगर समय समय पर किया जाए तो आपके शरीर में आयरन का बैलेंस बना रहता है। और दिल की बीमारियों से भी आप को बचाया जा सकता है।

2. वजन कम होना

ऐसा माना जाता है कि मोटापा आज हर बीमारी की समस्या बनी हुई है। समय-समय पर अगर आप ब्लड डोनेट करते रहेंगे और एक्सरसाइज करेंगे। हेल्दी डाइट खाएंगे तो आपकी कैलोरी तेजी से बर्न होती रहेंगी और आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा।

3. हेल्थ चेकअप से सेहत की जानकारी

जब आप ब्लड डोनेट करते हो तो आपका हेल्थ चेकअप किया जाता है। इससे आपके सेहत के बारे में भी जानकारी सही ढंग से मिल जाती हैं। ऐसे में अगर आपकी सेहत ठीक है तभी आपका ब्लड लिया जाएगा अगर आप की तबीयत सही नहीं है तो आपका ब्लड नहीं लेंगे।

Conclusion

ब्लड डोनेशन के बारे में हमने आपको जो जानकारी दी है। हम उम्मीद करते हैं कि आज आपको जो इस पोस्ट में जानकारी दी है जैसे ब्लड डोनेशन क्या होता है, इसकी शुरुआत कब हुई थी, और इसका महत्व क्या है? फायदे क्या है? इन सभी के विषय में आपको सही ढंग से जानकारी मिल गई होगी। 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको जो भी इंफॉर्मेशन दी है अगर आपको पसंद आए तो इसको लाइक शेयर अपने दोस्तों के साथ जरूर करें। और अगर आप इसी तरह की जानकारियों से जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी वेबसाइट पर कंटिन्यू बने भी रहे। आपको इस पोस्ट से संबंधित किसी भी तरह के सुझाव के विषय में जानकारी चाहिए तो हमारा कमेंट बॉक्स में जाकर पूछ सकते हैं।