CTET क्या है? सीटेट इग्ज़ैम कैसे दे?

कक्षा 12वी के बाद ऐसे अनेकों छात्र देखने को मिलते है, जिनका सपना शिक्षक बनने का होता है। वर्तमान समय मे जिस प्रकार से नौकरियों मे काम्पिटिशन देखने को मिल रहा है। उसे देखते हुए एक शिक्षक बनना इतना सरल नहीं है। इसके लिए सरकार ने एक महत्वपूर्ण परीक्षा गठित की है। जिसको क्लेयर करने के बाद ही शिक्षक सूची मे प्रवेश लिया जाता है। आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम ऐसे ही एक इग्ज़ैम की बात करेंगे जो शिक्षक भर्ती के लिए सबसे महत्वपूर्ण इग्ज़ैम है। तो बिना देरी किए शरू करते है, आज की इस पोस्ट को जिसमे CTET इग्ज़ैम पैटर्न व योग्यता से जुड़ी सभी जानकारी आपको दी जाएगी। 

CTET क्या है? सीटेट इग्ज़ैम कैसे दे?

CTET क्या है?

सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट (CTET) एक ऐसी परीक्षा है, जिसे वर्ष मे दो बार आयोजित किया जाता है। टीईटी 2011 में पहली बार आयोजित किया गया था जिसे भारत सरकार द्वारा शिक्षण में मानकों में सुधार के लिए पेश किया गया था। पहले से काम कर रहे शिक्षकों के लिए, उन्हें दो साल के समय में इस प्रवेश परीक्षा को पास करना होगा। टीचर भर्ती के लिए इस परीक्षा को काफी महत्वपूर्ण बताया जाता हैं, जिसके लिए लाखों आवेदक हर वर्ष तयारी करते हैं। पूर्व मे टीचर भर्ती के लिए केवल B. Ed अनिवार्य थी। परंतु नई इग्ज़ैम पद्दती के चलते TET व CTET को शामिल किया गया।

यह भी पढिए:  BGMI- Battleground Mobile India Kya Hai?

सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के 14वें संस्करण की परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। देश भर के 112 शहरों में दिसंबर को होने वाली परीक्षा का कार्यक्रम अब 17 और 21 जनवरी, 2022 को आयोजित और संशोधित किया जाएगा। बोर्ड ने सामाजिक दूरी और अन्य सुरक्षा उपायों को बनाए रखने के लिए सीटीईटी परीक्षा शहरों में भी वृद्धि की है। आधिकारिक नोटिस में लिखा है। 

CTET परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों की सूची तयार कर दी गई है। इसके अंतर्गत नए परीक्षा केंद्र मे जोड़े गए शहर इस प्रकार से है। 

  • लखीमपुर, और उधम सिंह नगर
  • शाहजहांपुर, सीतापुर 
  • नगांव, गोंडा, मैनपुरी, प्रतापगढ़,
  •  बेगूसराय, बिजनौर, बुलंदशहर, देवरिया
  •  गोपालगंज, पूर्णिया
  • रोहतास, सहरसा, सारण
  •  हजारीबाग, जमशेदपुर, लुधियाना, अंबेडकर नगर हैं।  

CTET Eligibility Criteria क्या हैं?

CTET की परीक्षा देने के लिए सबसे पहले अभ्यार्थी को इग्ज़ैम पैटर्न के विषय मे पर्याप्त जानकारी होना अनिवार्य हैं। जिसके फलस्वरूप व सही तरह से इग्ज़ैम की तयारी कर सके। इस परीक्षा देने के लिए आवेदक की आयु नियुतम 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा इस इग्ज़ैम को दो पैटर्न मे विभाजित किया गया हैं। जिसके चलते हर एक अभ्यार्थी को दो पेपर देने होते हैं। 

  • पेपर-1 
  • पेपर-2 

परीक्षा मे भाग लेने के कम से कम स्नातक व किसी भी मान्यताप्राप्त संस्था से B. Ed पास होने वाले आवेदक जिन्हे कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए विचार किया जाएगा। प्राथमिक स्तर के लिए, यानी कक्षा 1-5, उम्मीदवारों को कम से कम 45 से 50 प्रतिशत अंकों के साथ वरिष्ठ माध्यमिक (या इसके समकक्ष) होना चाहिए या प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा या शिक्षा में डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में उपस्थित होना चाहिए। (खास शिक्षा)।

प्रारंभिक स्तर के लिए, कक्षा 6-8 के शिक्षक, उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में उपस्थित होना चाहिए। इसके अलावा सरकार द्वारा इस परीक्षा मे भाग लेने के लिए बी एड होनी अनिवार्य हैं, साथ ही सभी विषयों मे नयुतम 50% अंक होने भी अनिवार्य हैं। तो अगर आप भी एक शिक्षक भर्ती के लिए रुचि रखते हैं, व किसी भी पाठ्यक्रम को लेकर संशय मे हैं, तो CTET की अफिशल वेबसाईट से सम्पूर्ण सिलबस डाउनलोड कर सकते हैं।

डीएड (विशेष शिक्षा) या योग्यता वाला व्यक्ति, नियुक्ति के बाद, प्रारंभिक शिक्षा में एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त छह महीने के विशेष कार्यक्रम से गुजरना होगा। हालांकि कुछ समय से TET की भर्ती पर भी काफी खेचा तानी का माहोल देखने को मिल रहा हैं। आशा करते हैं, आज की इस पोस्ट के माध्यम से आपको CTET के विषय मे पर्याप्त जानकारी मिली होगी।