Difference between oven and microwave माइक्रोवेव व ओवन में अंतर इन हिंदी

आज कुकिंग करना किसको पसंद नहीं है कुकिंग के दौरान बेकिंग, टोस्टिंग,ग्रिलिंग आदि बहुत से प्रोसेस महिलाएं करती हैं। इन सब के लिए महिलाओं को माइक्रोवेव ओवन की आवश्यकता पड़ती है क्योंकि किचन में बेकिंग, टोस्टिंग, ग्रिलिंग या अन्य कार्यों के लिए यह बहुत जरूरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होते हैं। गरम खाना करने से लेकर बहुत सी डिश अर्थात व्यंजनों को बनाने के लिए इन दोनों चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।

Difference between oven and microwave माइक्रोवेव व ओवन में अंतर इन हिंदी

सरल भाषा में अगर कहे तो आज हर किचन की यह जरूरत सी बन गया है। कई बार महिलाएं इनको खरीदने के लिए मार्केट में जाती हैं तो माइक्रोवेव और उनके बीच का उनको अंतर पता नहीं होता है और किसी एक को खरीद लेती हैं।

आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से सभी महिलाओं के या अन्य जो व्यक्ति इसके विषय में ना जानता हो उन सभी की जानकारी के लिए बताने वाले हैं कि आखिर माइक्रोवेव और ओवन में क्या फर्क होता है, किस किस काम में ये  लिए जाते हैं इनसे जुड़ी हुई हर वह जरूरी महत्वपूर्ण जानकारियां आज हम आपको इस पोस्ट में देने जा रहे हैं ताकि आपको किसी तरह का कोई कंफ्यूजन ना हो और एक बेहतर जानकारी आपको मिल जाए तो चलिए जानते हैं माइक्रोवेव ओवन में क्या अंतर होता है।

माइक्रोवेव ओवन क्या होता है?

माइक्रोवेव एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण होता है जो कि माइक्रोवेव स्पेक्ट्रम इलेक्ट्रोमैग्नेटिक निकल के प्रयोग से हमारे खाने वाले भोजन को गर्म करता है। माइक्रोवेव में होने वाली इस प्रक्रिया को हीटिंग कहा जाता है क्योंकि यह भोजन में ध्रुवीकरण अणुओं को घुमाने और थर्मल ऊर्जा का निर्माण करने में बहुत मदद करता है।

माइक्रोवेव ओवन का मुख्य रूप से प्रयोग पहले से पके हुए भोजन को गर्म करने के लिए मक्खन चॉकलेट और बता जैसी चीजों को धीमे से पकाने के लिए ही अक्सर महिलाएं करती रहती हैं।

एक तरह से कहा जाए तो आज हर महिला की यह पहली पसंद हो चुका है क्योंकि आजकल कि बिजी लाइफ को देखते हुए लोग खाना बनाकर रख देते हैं। जिसको आसानी से माइक्रोवेव में गर्म किया जा सकता है। हालांकि माइक्रोवेव ओवन का प्रोफेशनल नहीं करते हैं क्योंकि फ्राइंग, बेकिंग के द्वारा तैयार किए गए फ्लेवर माइक्रोवेव ओवन के माध्यम से नहीं तैयार किए जा सकते है।

क्या होता है ओटीजी ओवन

ओटीजी ओवन को तापीय प्रथक कक्ष कहा जाता है इसमें भोजन को  हिटिंग या फिर सुखाने  का काम करता है। दुनिया में सबसे अधिक उपयोग में आने वाला एक उपकरण होता है। कई प्रकार के ओवन जिनमें तो भट्टो और भट्टियां धातु के काम के लिए व मिट्टी के बर्तनों के लिए भी प्रयोग में लेते हैं। ओवन का इतिहास लगभग 29000 साल पुराना माना जाता है। मध्य यूरोप में इसका इस्तेमाल हुआ करता था। 

आज भी दुनिया भर में कई प्रकार के ओवन मिलते हैं। अक्सर स्लो स्पीड से खाना पकाने के लिए उनका प्रयोग किया जाता है। ओटीजी ओवन एक प्रकार का ट्रेडिशनल ओवन का छोटा वर्जन होता है। ओटीजी का अर्थ ओवन टोस्टर और ग्रील इसमें खाने को कुक करने के लिए हीटर कायल का उपयोग करते हैं एक तरह से थर्मास्टाट तापमान को कंट्रोल करने के लिए और खाने को सही तरह से पकाने में यह पूरी मदद करता है।

Also Read: OTG cable क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें?

माइक्रोवेव ओवन व ओटीजी ओवन में अंतर

अगर आप तो माइक्रोवेव ओवन या ओटीजी ओवन में किचन के लिए खरीदने के इच्छुक है तो सबसे पहले इनके बारे में पूरी जानकारी इन के बीच का अंतर पता होना चाहिए। उसके बाद ही आप इनमें से किसी एक को सुन सकते हैं। दोनों ही और अलग-अलग तरीके से कार्य करते हैं। दोनों के बीच के अंतर को आइए जानते हैं…

ओटीजी ओवन में खाना इलेक्ट्रॉनिक कॉइल्स की मदद से पकाया जाता है। वही माइक्रोवेव ओवन में खाना को करने के लिए इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स का प्रयोग से तैयार किया जाता है।

आप बेकिंग टोस्ट्रिंग ग्रिलिंग अगर करना चाहते हो तो ओटीजी ओवन एक बेस्ट उपकरण है। वही बेकिंग टोस्ट्रिंग, ग्रिलिंग के अलावा खाने को रिहिट कर के, डीप फ्रीज करने के लिए आप माइक्रोवेव को प्रयोग में ले सकते हो यह इन सब के मामले में बेस्ट उपकरण है।

अगर आप ज्यादा मात्रा में अपना खाना पकाना चाहते हो तो इसके लिए आपको ओटीजी ओवन का इस्तेमाल करना बहुत सही रहेगा। क्योंकि इसकी कैपेसिटी माइक्रोवेव ओवन से ज्यादा होती है। इसके अलावा माइक्रोवेव का रोटिंग ( घूमना) बहुत छोटा होता है। अर्थात वहां पर खाना बहुत छोटी जगह में घूम पाता है। जिसकी वजह से माइक्रोवेव में बड़ी डिशेज ज्यादा संख्या में बनाने से बहुत सी समस्या आ जाती है।

अगर आप प्रिहिटिंग की बात करें तो दोनों में ही अलग अलग तरह का समय होता है। ओटीजी ओवन में कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए प्रीहिट करना पड़ता है। और अगर माइक्रोवेव में आप कुछ गर्म करना चाहते हो तो उसके लिए आपको प्रिहिटिंग का मात्र 5 मिनट का समय भी लग सकता है।

आप माइक्रोवेव को ओटीजी ओवन की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि माइक्रोवेव में ग्रिलिंग बेकिंग का ऑप्शन होता है और ओटीजी ओवन में रिहिट, डिफ्रॉस्टिंग का ऑप्शन नहीं दिया गया होता है। इस वजह से आप ओटीजी ओवन माइक्रोवेव की जगह पर इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं

निष्कर्ष

आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से  difference between oven and microwave in hindi मे क्या अंतर होता है। इसके बारे में जानकारी दी है। हमें उम्मीद है कि आपको जो भी हमने इसमें इंफॉर्मेशन दी है वह जरूर आपको पसंद आएगी। अगर आपको इसमें दी गई सभी जानकारी पसंद आई है तो आप हमारे कमेंट सेक्शन में जाकर कमेंट करके जरूर बताएं।