Divya Bhatnagar Biography in Hindi दिव्या भटनागर बायोग्राफी इन हिंदी

आज की इस पोस्ट में हम आपको टेलीविजन जगत की एक जानी मानी सपोर्टिंग एक्टर दिव्या भटनागर के जीवन के विषय में जानकारी देने वाले हैं। उनके जीवन से जुड़े हुए सभी तथ्य के विषय में आपको इस लेख में जानकारी देंगे..

Divya Bhatnagar Biography in Hindi दिव्या भटनागर बायोग्राफी इन हिंदी

दिव्या भटनागर भारत के एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस में से एक पॉपुलर एक्ट्रेस थी। इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत यह रिश्ता क्या कहलाता है से की थी। इसमें इनको बहुत प्रसिद्धि मिली। अभी करोनाकाल में इनकी मृत्यु मुंबई के एक अस्पताल में हो चुकी थी।

इनकी मौत का कारण कोविड-19 और निमोनिया बताई गया था। दिव्या की उम्र मात्र 34 साल की थी। इनकी मृत्यु की खबर से टेलीविजन की दुनिया में शोक का माहौल बन गया था। बहुत कम उम्र में इस तरह की वारदात का होना बहुत बड़ी दुखद बात रही है।

 आज हम इस पोस्ट के माध्यम से दिव्या भटनागर के जीवन से जुड़ी हुई जानकारी आपको देने वाले हैं, दिव्या भटनागर बायोग्राफी इन हिंदी, दिव्या भटनागर की आयु, पारिवारिक परिचय, उनका शादीशुदा जीवन इन सभी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी हम आपको इस लेख के द्वारा देने वाले हैं। आप हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। ताकि आपको टेलीविजन की इस महान अदाकारा के विषय में सभी जानकारियां मिल जाए..

दिव्या भटनागर कौन है

दिव्या भटनागर एक बहुत ही लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस थी। हाल ही में उनका कोविड-19 की वजह से मुंबई में निधन हो चुका है। उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से गुलाबों के किरदार से बहुत सुर्खियां बटोरी थी। लोगों ने इनके इस किरदार को बहुत पसंद भी किया था। इसके बाद उन्होंने प्रीतो, चांदकेपारचलो, सिलसिला बहुत से टीवी सीरियल्स में काम किया और यह बहुत ही अच्छी एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती थी। 34 साल की कम आयु में इनका निमोनिया और साल 2020 में करोना की वजह से निधन हो चुका।

Also Read: suryakumar yadav biography in hindi सूर्यकुमार यादव बायोग्राफी इन हिंदी

Highlight of divya bhatnagar life

वास्तविक नामदिव्या भटनागर
जन्म15 सितंबर 1986
निक नेमदीपू
प्रोफेशनटेलीविजन अभिनेत्री
जन्म स्थानदिल्ली
मृत्यु7 दिसंबर 2020
मृत्यु का कारणकोविड-19
राष्ट्रीयताभारतीय
होमटाउनदिल्ली

दिव्या भटनागर का पारिवारिक परिचय

दिव्या भटनागर का जन्म दिल्ली में 15 सितंबर 1986 को हुआ था। इनके पिता का नाम विनय कुमार भटनागर का इनके पिता यानी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के लिए काम करते थे। 2017 में दिव्या के पिता के साथ दिल्ली में एक वारदात हुई। उनको डीटीसी बस के अंदर नशा करवा कर कुछ लोगों ने लूट लिया था।

उसके कुछ समय पश्चात ही उनका देहांत हो गया। सोशल मीडिया पर अपने पिता को लेकर वह बहुत सी इमोशनल पोस्ट किया करती थी। दिव्या अपने पिता को बहुत याद करती थी। दिव्या की मां का नाम डोली भटनागर और एक छोटा भाई का नाम देवाशीष भटनागर है।

दिव्या भटनागर की शिक्षा

दिव्या भटनागर को घर में सभी लोग प्यार से दीपू कहकर बुलाते थे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली से ही की थी। दिल्ली के विद्या भवन कल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से किया था और दिल्ली यूनिवर्सिटी से इन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री कंप्लीट की थी। दिव्या ने डांस में सेमी क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग दी दिल्ली से ही की थी।

दिव्या भटनागर कैरियर की शुरुआत

दिव्या भटनागर ने सन 2006 में टीवी सीरियल चांदकेपारचलो में सपोर्टिंग एक्टर के रूप में काम किया था। 2009 में “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में गुलाबों के रोल को किया था। उसके बाद 2011 में सवारे सबके सपने प्रीतो में इन्होंने सपोर्टिंग एक्टर के रूप में काम किया। सन 2018 में श्रीमान श्रीमती जी फिर से सीरियल में कार्य किया। फिर सन 2020 में तेरा यार हूं में इसमें किए गए रोल के लिए भी इनको बहुत सराहना मिली थी।

दिव्या भटनागर का शादीशुदा जीवन

दिव्या भटनागर के शादीशुदा जीवन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन सूत्रों की अगर मानें तो दिव्या भटनागर ने गगन के साथ 23 दिसंबर 2019 को गुपचुप तरीके से गुरुद्वारे में शादी कर दी थी। गगन भी टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़े हुए और रियलिटी शो बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस के लिए कार्य करते हैं। इन दोनों ने शादी मुंबई के एक गुरुद्वारे में कर ली थी।

दिव्या भटनागर की मृत्यु

दिव्या भटनागर की मृत्यु की अगर बात की जाए तो उनकी मौत 34 साल की उम्र में कोरोनावायरस की वजह से हो गई थी। उनकी मृत्यु मुंबई के सेवन हिल्स हॉस्पिटल में हुई थी। मौत का रीजन कोविड-19 के साथ निमोनिया भी बताया गया था। कोविड-19 होने की वजह से उनका ऑक्सीजन लेवल 71 से भी कम रह गया था। इस वजह से उनकी मृत्यु हो गई।

दिव्या भटनागर के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

दिव्या भटनागर के जीवन से जुड़े हुए रोचक तथ्यों के विषय में जानकारी कुछ इस तरह से नीचे दी गई है

  • दिव्या भटनागर का जन्म और उनका जो पालन पोषण उनके होम टाउन दिल्ली में हुआ था क्योंकि उनका जन्म दिल्ली में हुआ।
  • दिव्या ने अपने कॉलेज के दिनों में एक नाटक में अभिनय किया था। उसमें उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली की टीम के द्वारा चुना गया था।
  • सबसे पहले दिव्या भटनागर ने कैरियर की शुरुआत टीवी सीरियल चांदकेपारचलो से की थी।
  • बॉलीवुड की 99 फिल्मों में और सपने साकार करो कभी हिस्सा बनी थी।
  • दिव्या भटनागर एक पशु प्रेमी एक्ट्रेस दी थी। उनके पास टुकटुक लैला मजनू नाम के कुत्ते थे।
  • दिव्या को पेंटिंग का और डांसिंग का बहुत शौक था।

निष्कर्ष

आज हमने आपको इस पोस्ट के माध्यम से दिव्या भटनागर बायोग्राफी इन हिंदी के विषय में जानकारी दी है हमें उम्मीद है कि आपको जो भी इंफॉर्मेशन इस लेख में दी है वह आपको जरूर पसंद आएगी अगर आप इसी तरह की इंफॉर्मेशन से जुड़े रहना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर कंटिन्यू बनी रही है और आपको यह पोस्ट पसंद आए तो लाइक शेयर कीजिए और कमेंट सेक्शन में कमेंट करके बता सकते है।