Diwali par 10 line hindi me दिवाली पर 10 लाइन हिंदी में

हमारे हिंदू धर्म में 12 महीने में कुछ ना कुछ त्यौहार आते ही रहते हैं। इसमे हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से दिवाली भी एक बड़ा और प्रमुख त्योहार है। इसीलिए हमारे समाज में इन सभी त्योहारों का एक अलग ही महत्व और खुशी है। हमारे देश में सभी त्योहारों को बहुत खुशी और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाते हैं। भारत में अलग-अलग धर्मों के लोग अपने सभी त्योहारों को अपनी परंपरा और संस्कृति के अनुसार बहुत खुशी के साथ में मनाते हैं।

दिवाली का त्योहार खुशियों सुख समृद्धि और हर्षोल्लास का त्योहार है। यह त्योहार मुख्य रूप से 5 दिन का व्यवहार होता है। दिवाली के त्यौहार को सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि आजकल तो विदेशों में भी मनाया जाने लग गया है। इससे इस त्यौहार की महत्वता का पता चलता है। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को काली रात्रि होने के बावजूद पूरा देश रोशनी से जगमगाया होता है। आज तो इस त्यौहार को सभी धर्मों के लोग बड़े प्रेम से मनाते हैं।

Diwali par 10 line hindi me दिवाली पर 10 लाइन हिंदी में

दिवाली का त्यौहार असत्य पर सत्य की जीत का अंधकार से प्रकाश की विजय का प्रतीक भी माना जाता है। यह केवल धार्मिक आस्था का ही प्रतीक नहीं बल्कि इस त्यौहार का सामाजिक, आध्यात्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक और आर्थिक रूप से भी बड़ा महत्व माना जाता है। हमारे समाज में त्यौहारों को सामाजिक एकता को बनाए रखने का काम भी किया जाता है। आइए जानते हैं दिवाली के त्यौहार का क्या महत्व है दिवाली पर 10 लाइन हिंदी में..

दिवाली का हिंदी अर्थ

हमारे हिंदू धर्म में दिवाली को दीपावली के नाम से भी लोग जानते हैं। भारत और संपूर्ण विश्व में रहने वाले सभी हिंदू धर्म के लोगों के लिए दिवाली का त्योहार बहुत ही पवित्र त्योहार माना जाता है। दीपावली संस्कृत के 2 शब्दों से बना हुआ है ‘दीप’ और ‘आवली’। दीप का अर्थ होता है दीपक और आवली का अर्थ होता है ‘श्रंगार’ अर्थात दीपों की श्रंखला अर्थात दीपों की भक्ति।

इसके अलावा दीपावली के त्यौहार को दीपोत्सव भी कहा जाता है। स्कंद पुराण के अनुसार दीपक को सूर्य के रिश्तो का प्रतिनिधित्व करने वाला भी कहा गया है। वैदिक प्रार्थना के अनुसार तमसो मा ज्योतिर्गमय अर्थात अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाने वाला त्यौहार इसीलिए दीपावली के त्यौहार को रोशनी और उत्सव, प्रकाश का त्यौहार भी माना जाता है।

 दीपावली का त्यौहार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। यह त्यौहार दुनिया भर में सभी लोगों के साथ में बहुत ही धूमधाम उत्साह के साथ मनाते हैं। हिंदू धर्म का यह बहुत ही बड़ा त्यौहार है।  इसके अलावा सभी धर्मों के लोग इस त्यौहार पर आतिशबाजी करते हैं।  और अपने घरों में रोशनी दिए मोमबत्ती आदि भी जलाते हैं। एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की खुशियां बांटते हैं।

दीपावली पर 10 लाइन हिंदी में

दिवाली के त्योहार पर 10 लाइन हिंदी में निम्न है- 

1.दीपावली का त्यौहार हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है। इस त्यौहार को दीपोत्सव, दीपों का त्योहार, दीपावली, दिवाली इन विभिन्न नामों से भी जाना जाता है।

2. दीपावली का त्यौहार भगवान राम रावण को मार कर अयोध्या लौटे थे। उस खुशी में पूरे अयोध्या नगरी को दीपों से सजाया गया था, इसीलिए इस त्यौहार को मनाया जाता है।

3. दीपावली के त्यौहार पर मां लक्ष्मी सरस्वती मां और गणेश जी की पूजा की जाती है। शिव पुराण के अनुसार माता पार्वती ने अपने पुत्र गणेश जी को सरस्वती और लक्ष्मी जी को गोद प्रदान कर दिया था अर्थात उनको मां बनने का सुख प्रदान किया था। इसीलिए दिवाली के त्योहार पर इन तीनों की पूजा होती है।

4. दिवाली का त्यौहार वर्षा ऋतु के खत्म होने पर और शरद ऋतु प्रारंभ होने पर मनाया जाता है। दिवाली के समय में मौसम गुलाबी होने का संकेत भी देता है।

5. दिवाली का त्यौहार अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाने वाला त्योहार है। जब भगवान राम अयोध्या लौट के आए थे तो पूरी अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया था।

6. दिवाली से पहले ही लोग अपने घरों की साफ-सफाई प्रारंभ कर देते हैं माना जाता है कि मां लक्ष्मी दिवाली के दिन सभी के घरों में आती है।

7. दिवाली पर सबके घरों में पकवान बनते हैं। मिठाईयां बनती हैं और घरों को दीपों से तरह-तरह की लाइटों से सजाया जाता है।

8. दिवाली के दिन व्यापारी वर्ग के लोग अपने बही खातों को बदलते हैं। उनकी पूजा करते हैं। अपनी सभी बुराइयों को छोड़कर नई आदतों की शुरुआत करते हैं।

9. दिवाली का त्यौहार सिक्ख, जैन, हिंदू, आदि सभी धर्मों के लोग धूमधाम से मनाते हैं।

10. दिवाली के त्यौहार के पीछे एक आर्थिक महत्व भी जुड़ा हुआ है। क्योंकि हमारे देश में सभी फसलें मानसून के ऊपर निर्भर करती है, इसीलिए गर्मियों की फसल दिवाली के त्यौहार से कुछ दिन पहले ही पक कर तैयार हो जाती है। इसीलिए इस त्यौहार का महत्व आर्थिक रूप से भी बढ़ जाता है।

दिवाली के त्योहार से होने वाली हानियां

दिवाली के त्योहार पर सबसे अधिक वातावरण में पटाखों के कारण प्रदूषण हो जाता है।

ज्यादा मिठाई और पकवान बनने के कारण लोग में मिलावट करते हैं इसलिए स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।

अक्सर लोग दिखावे के चक्कर में बेफिजूल के खर्च करते हैं इससे आर्थिक व्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है।

बिजली के फैंसी आइटम अधिक जलाने की वजह से अत्यधिक बिजली की बर्बादी होती है।

निष्कर्ष

आज हमने आपको आर्टिकल के द्वारा आप सभी को दिवाली पर 10 लाइन हिंदी में इसके बारे में जानकारी दी है। इसके अलावा दिवाली का अर्थ क्या है, उसके बारे में भी बताया है। हमें उम्मीद है कि आपको जो भी जानकारी हमने भी है वह पसंद आई होगी। किसी तरह की अगर आप जानकारियों से जुड़ना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं और यह जानकारी अगर आपको पसंद आए तो कमेंट करके जरूर बताएं।