E – kalyan bihar Online scholarship 2022 ई कल्याण बिहार स्कॉलरशिप

आज के इस पोस्ट में हम आपको बिहार राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई सभी स्टूडेंट के हित में जिस योजना को शुरू किया गया है उसके बारे में जानकारी देंगे वैसे तो बिहार राज्य सरकार के द्वारा अक्सर वहां के सभी होनहार स्टूडेंट के लिए नई-नई स्कॉलरशिप योजनाओं को लागू किया जाता है। ताकि बच्चे पढ़ लिखकर देश का नाम रोशन कर सकें और अपना भविष्य अच्छा बना सके तो आज जिसके बारे में हम बात कर रहे हैं। उसका नाम है ई कल्याण बिहार स्कॉलरशिप 2021

बिहार राज्य सरकार के द्वारा अक्सर महा के होनहार और मेघावी छात्रों के लिए सरकार स्कॉलरशिप की योजनाओं का संचालन करती है ताकि सभी बच्चे जो अपनी पढ़ाई लिखाई को नहीं कर पाते या आर्थिक रूप से जिनकी स्थिति कमजोर है तो उन सभी के लिए ही इस योजना को शुरू किया गया है। ताकि  वहा के बच्चों को सही शिक्षा मिल सके। इसके लिए सरकार के द्वारा ₹25000 की आर्थिक सहायता स्कॉलरशिप के रूप में दी जाती है। 

बिहार राज्य सरकार ने बिहार के सभी स्टूडेंट के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और स्कॉलरशिप की स्थिति को ट्रैक करने के लिए कल्याण पोर्टल को ऑनलाइन लॉन्च किया है ई कल्याण पोर्टल बिहार बिहार सरकार के द्वारा बनाया गया एक सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन है जिसमें केवल बिहार के ही स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं।

तो आइए जानते हैं बिहार ई कल्याण स्कॉलरशिप योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी आखिर क्या है यह बिहार स्कॉलरशिप कल्याण योजना,  बिहार स्कॉलरशिप कल्याण योजना के लिए आवेदन किस तरह किया जाता है, योजना के लिए किन-किन डॉक्युमेंट्स और योग्यताओं का होना जरूरी है, इससे क्या लाभ मिलते हैं, इन सभी के बारे में जानकारी विस्तार पूर्वक देने जा रहे हैं आइये  जानते हैं…

बिहार ई कल्याण स्कॉलरशिप योजना क्या है

बिहार ई कल्याण स्कॉलरशिप योजना बिहार राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई एक योजना है। बिहार राज्य सरकार के द्वारा बैकवर्ड कम्युनिटी वेलफेयर डिपार्टमेंट के अंतर्गत आने वाले sc-st पिछड़ी जाति के स्टूडेंट के लिए इस योजना के द्वारा छात्रवृत्ति उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य के छात्रों को छात्रवृत्ति देना है। और इसी योजना के लाभार्थी केवल बिहार राज्य के स्टूडेंट्स ही रहेंगे।

बिहार की राज्य सरकार के द्वारा बिहार के स्टूडेंट्स के लिए आवेदन करने की और उनकी स्कॉलरशिप की स्थिति ट्रैक करने के लिए कल्याण पोर्टल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लांच कर दिया गया है इस योजना के अंतर्गत शामिल किए गए स्टूडेंट को ₹25000 की स्कॉलरशिप पुरस्कार प्रदान की जाएगी

बिहार ई कल्याण योजना के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

अगर आप बिहार ई कल्याण स्कॉलरशिप योजना के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं उसके लिए आपके पास में कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट होनी चाहिए उसके बाद भी आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

  • स्टूडेंट की फोटो
  • हस्ताक्षर
  • आधार कार्ड
  • ऐड्रेस प्रूफ
  • बैंक की पासबुक
  • मार्कशीट

बिहार ई कल्याण स्कॉलरशिप लिस्ट 2021 -22

बिहार राज्य सरकार के द्वारा अधिकतर स्कॉलरशिप की योजनाएं नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर उपलब्ध होती है। जबकि बिहार की कल्याण पोर्टल पर सरकार की की तरफ से मुख्य रूप से दो ही स्कॉलरशिप चलाई जा रही हैं,जो कि डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन गवर्नमेंट बिहार के द्वारा ही इनका संचालन किया जा रहा है।

 इन योजनाओं में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना और क्लास 10 +2 कल के लिए और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना और ग्रैजुएट स्टूडेंट राज्य सरकार की इन दो मुख्य योजनाओं का उद्देश्य सभी छात्राओं को उनकी शिक्षा में सहयोग प्रदान करना है और इनको समाज की विकास धारा में मुख्य रूप से जोड़ने का काम करना है।

बिहार ई कल्याण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

आप अगर बिहार राज्य से हैं और इस स्कॉलरशिप का फायदा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको बिहार ई कल्याण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कुछ इस तरह से करना होगा।

  • सबसे पहले बिहार राज्य सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर होम पेज ओपन करना होगा।
  • यहां पर आपको स्कॉलरशिप की योजनाएं दिखाई देगी उनमें से आपको ई कल्याण स्कॉलरशिप के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। या फिर आपको नीचे लिंक दिया गया होगा उस पर भी आप लिख कर सकते हैं।
  • इस तरह से आपकी स्क्रीन पर एक कल्याण पोर्टल का पेज ओपन हो जाएगा।
  • यहां पर आपको आपकी योग्यता डॉक्यूमेंट की जानकारी बता दी जाएगी उन सभी को आप को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा उसके बाद में क्लिक हियर टू अप्लाई के लिंक पर आप को क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको लॉगइन आईडी पासवर्ड डालकर अपनी आईडी लॉगिन करनी होगी उसके बाद ही आपका एप्लीकेशन फॉर्म आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब आपको फॉर्म में मांगी हुई सभी जरूरी जानकारी नाम पिता का नाम जन्म तिथि आधार कार्ड नंबर एजुकेशन एड्रेस में जाति बैंक की डिटेल इत्यादि जानकारियों को भरना होगा और सभी डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी के साथ में उनको अपलोड करना होगा।
  • सभी कागजातों की सही ढंग से एक बार जांच करने और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह से आप कर रहे रजिस्ट्रेशन ई कल्याण बिहार पोर्टल स्कॉलरशिप के लिए हो जाएगा।

बिहार राज्य सरकार के द्वारा e-kalyan बिहार पोर्टल पर दसवीं पास और ग्रेजुएशन पास स्टूडेंट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

Conclusion

आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से  “बिहार ई कल्याण स्कॉलरशिप 2021″  के बारे में जानकारी प्रदान किए हैं। हमें उम्मीद है कि आपको जो भी जानकारी इस लेख में दी है।वह आपको जरूर पसंद आएगी अगर आप इसी तरह की जानकारियों से जुड़े रहना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर बनी रही हो और आपको हमारी पोस्ट पसंद आए तो लाइक शेयर जरूर कीजिए।