Farmer loan waiver list 2022 किसान कर्ज माफी लिस्ट 2022

भारत सरकार और राज्य सरकारों के सहयोग से किसानों के हित के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं उन योजनाओं का पूरा फायदा भी किसान लोग उठा रहे हैं। लेकिन किसानों के द्वारा लिए गए बैंक से कर्ज की परेशानी को देखते हुए सरकार के द्वारा किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाता है तो आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से किसान कर्ज माफी लिस्ट 2022 के विषय में जानकारी देने जा रहे हैं…

उत्तर प्रदेश सरकार समय-समय पर अपने राज्य के सभी किसानों का कर्ज माफ करते हुए नहीं है अक्सर जब भी यहां चुनाव का समय होता है और नई सरकार का गठन होता है तो आने वाली नई सरकार के द्वारा किसानों का कर्ज माफ होता ही है अगर आप भी उत्तर प्रदेश के रहने वाले किसान हैं और आपने अपनी फसल के लिए किसी बैंक से लोन ले रखा है।

 आप चाहते हैं कि आप का कर्ज माफी लिस्ट में नाम है या नहीं इसके बारे में आपको आना है तो आप तो राज्य सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं हमेशा राज्य सरकार के द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए कर्जमाफी योजनाओं को सभी किसानों के कर्ज माफ करने के लिए लाया जाता है।

उत्तर प्रदेश के जिन किसानों अपना बैंक द्वारा लिया गया लोन माफ करवाने के लिए उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना के अंतर्गत आवेदन कर रखे हैं तो वह सभी लाभार्थी किसान कर्ज माफी लिस्ट 2022 के अंतर्गत अपना नाम चेक कर सकते हैं। राज्य सरकार के द्वारा धीरे-धीरे सभी किसानों के कर्ज माफ की लिस्ट तैयार की जा रही है जिसका नाम आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आप किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम ऑफिशियल रूप से देख सकते हैं आइए जानते हैं किस तरह से उत्तर प्रदेश कर्ज माफी योजना के अंतर्गत अपना नाम चेक किया जाता है किसान कर्ज माफी योजना क्या है इसका क्या उद्देश्य है इन सब के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से देने जा रहे हैं…

क्या है किसान कर्ज माफी योजना 2022

किसान कर्ज माफी योजना उत्तर प्रदेश राज्य में शुरू की गई योजना है इसके द्वारा किसानों को राहत पहुंचाने के लिए इसका शुभारंभ 9 जुलाई 2017 को किया गया था इस योजना के अंतर्गत राज्य के छोटे और सीमांत किसानों को खेती के लिए गए लोन अर्थात कृषि ऋण को माफ कर दिया जाएगा इस योजना के 46 लाख से अधिक के लाभार्थी किसान इससे पूरी तरह फ्री हो जाएंगे क्योंकि किसानों को इस लोन को चुका पाना बहुत मुश्किल सा हो जाता है इसीलिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किसान कर्ज माफी योजना को शुरू किया गया जिसके अंतर्गत ऐसे ही किसान आवेदन कर सकते हैं जिनके पास में छोटी जोत अर्थात 2 हेक्टेयर से भी कम की खेती है।

किसान कर्ज माफी योजना का उद्देश्य

किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत जो भी इच्छुक लाभार्थी हैं वह अपना कृषि लोन माफ करवाना चाहते हैं तो आप राज्य सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं आवेदन करने के लिए आधार कार्ड यूपी का निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है इसी योजना के अंतर्गत केवल उन किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा जिन्होंने 31 मार्च 2016 से पहले लोन ले रखा है केवल उन्हीं किसानों का उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा कर्जा माफ होगा। इस योजना का उद्देश्य केवल यही है कि किसानों को इस ऋण से पूरी तरह से मुक्त करवा दिया जाए ताकि किसानों को कोई परेशानी ना हो।

किसान कर्ज माफी योजना के लाभ

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा किसानों के माफ किए जाने वाले लोन से होने वाले लाभ निम्न है..

  • इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश में रहने वाले किसानों को ही दिया जाएगा।
  • सरकार ने किसान कर्ज माफी लिस्ट 2021 वाइस के अंतर्गत राज्य के छोटे और सीमांत किसानों के लिए ₹100000 तक का कर्ज माफ किया जा चुका है।
  • किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत राज्य के 8600000 से भी अधिक किसानों के कर्ज माफ किए जा चुके हैं।
  • इस योजना में जिन किसानों के पास 2 हेक्टर से अधिक की भूमि खेती योग्य नहीं है उनको इस योजना का लाभ मिल जाएगा।
  • अगर किसी भी किसान को इस योजना से संबंधित कोई परेशानी आ रही है तो राज्य सरकार की ऑनलाइन पोर्टल पर भी शिकायत कर सकते हैं।
  • जिन किसानों ने 25 मार्च 2016 से पहले एक लोन लिया है तो केवल इस योजना के लिए वही योग्य होंगे और उनका कर्जा माफ किया जाएगा।
  • इस योजना के लिए सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई है जिससे किसानों को किसी भी समस्या के लिए बात की जा सके।
  • इस योजना से कृषि कार्यों में सुधार को बढ़ावा दिया जाएगा और आने वाली किसानों की फसल का उत्पादन बढ़ाया जाएगा।

किसान कर्ज माफी योजना के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

  • किसान का आधार कार्ड
  • जमीन के डाक्यूमेंट्स
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • बैंक की पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज की फोटो

किसान कर्ज माफी योजना के लिए आवेदन

किसान कर्ज माफी योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया निम्न है…

  • सबसे पहले राज्य सरकार की आपको किसान कर्ज राहत योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर होम पेज को ओपन करना होगा।
  • यहां आपको एक ऑप्शन दिखाई देगा ऋण मोचन की स्थिति देखें इस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब फिर एक अगला पेज खुल कर आएगा उसमें पूछी गई सभी जानकारियां जैसे नाम पता बैंक डिटेल जमीन के कागजात की डिटेल आदि जानकारियों का विवरण भरना होगा।
  • इन सब को भरने के बाद में आगे पेज में आपको ऋण मोचन की स्थिति दिख जाएगी अर्थात किसान कर्ज माफी योजना की पूरी लिस्ट खुलकर आपके सामने आ जाएगी।

निष्कर्ष

आज हमने आपको इस पोस्ट के माध्यम से “किसान कर्ज माफी योजना 2022″ के बारे में जानकारी प्रदान की है। हमें उम्मीद है कि आपको जो भी इंफॉर्मेशन इस लेख के माध्यम से दी है। आपको जरूर पसंद आएगी। अगर आप इसी तरह की जानकारियों से जुड़े रहना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर कंटिन्यू विजिट कर सकते हैं। आपको हमारा यह लेख पसंद आया तो एक बार कमेंट सेक्शन में जाकर कमेंट करके जरूर बताएं।