सौंफ का प्रयोग मुख्य रूप से तो माउथ फ्रेशनर के रूप में लिया जाता है।आप कभी अपने जीवन में या अपने आसपास कभी किसी रेस्टोरेंट में अगर गए होंगे तो वहां आपने देखा होगा कि अक्सर खाना खाने के बाद में वेटर सौंफ खाने को हर कस्टमर को दे देते हैं। सौंफ का प्रयोग रेस्टोरेंट्स या होटल में ही नहीं बल्कि घरों में भी अनेक प्रकार के व्यंजनों में किया जाता है। इसलिए लोग सौंफ का सेवन करते हैं।
क्या आप जानते हैं कि यह छोटा सा दिखने वाला सोंफ बहुत ही गुणकारी और लाभदायक होता है। अधिकांश लोग सौंफ का प्रयोग खाने में या खाने के बाद भी इस्तेमाल करते हैं।लेकिन आज भी बहुत से ऐसे लोग हैं। जो सौंफ का सही प्रयोग करना नहीं जानते है। शायद उन लोगों को यह जानकारी नहीं है कि सौफ भी एक प्रकार की औषधि है और इस शौक के बारे में आज हमारे आयुर्वेदिक विज्ञान में बहुत सी बातें बताई गई हैं।

सोंफ एक तरह से वात पित्त को भी शांत करके भूख को बढ़ाता है और भोजन को पचाता है। इसके अलावा मनुष्य में वीर्य की वृद्धि भी कर देता है। कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो सोंफ हृदय मस्तिष्क शरीर आगे से जुड़ी हुई सभी बीमारियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा बुखार,गठिया, आंखों के रोग, योनि दर्द, अपच, कब्ज ऐसी समस्या में भी बहुत लाभ प्राप्त करवाता है। आइए जानते हैं fennel seeds in hindi, से होने वाले फायदे सोंफ से होने वाले नुकसान, फेनल सीड्स इन हिंदी इन सभी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं…
सौंफ का परिचय
सौंफ का प्रयोग आज से नहीं बल्कि प्राचीन समय से ही चला आ रहा है विशेष रूप से यह मुंह की दुर्गंध को दूर करने और सभी प्रकार की घरेलू औषधि के रूप में प्रयोग में लिया जा रहा है। सौंफ के पौधे लगभग 1 मीटर ऊंचे होते हैं लेकिन बहुत सुगंधित होते हैं सौंफ के पत्तों का प्रयोग सब्जी के रूप में भी कर सकते हैं। एक तरह से देखा जाए तो सोंफ का यह पौधा भूमध्यसागरीय इलाकों में भी पाया जाता है। वहां इस पौधे को एनिसीड के नाम से जाना जाता है। इसका उपयोग इतालवी भोजन के रूप में भी लोग करते हैं।
सौंफ का वानस्पतिक नाम
सौंफ का वानस्पतिक नाम “फिनी कुलम वलगेरी” है। यह पौधा एपीएसई कुल का पौधा माना जाता है। इसके अलावा सोंफ के पौधे को दुनिया भर में अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है। इंग्लिश में सौंफ को बिटर फेनेल, कॉमन फेनेल,इंडियन स्वीट फेनेल आदि कहा जाता है।
सोंफ से होने वाले फायदे
जैसा कि आप सब जानते हैं सौंफ का पौधा एक औषधीय पौधा होता है इसीलिए इसका प्रयोग सही मात्रा और उचित प्रयोग से ही किया जाता है आइए जानते हैं सोंफ से होने वाले फायदे के बारे में…
1. पाचन क्रिया के लिए सौंफ का फायदा
आप अपने पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सौफ प्रयोग करते हैं तो यह बहुत फायदेमंद होता है। एक तरह से यह पेट और आंतों में ऐठन दूर करने वाली दवाई के रूप में पेट संबंधित सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में बहुत फायदेमंद होती है। इसके अलावा पेट में दर्द, पेट में सूजन, गैस जैसी समस्याओं से तो छुटकारा दिलाती ही है साथ ही अल्सर, दस्त, कब्ज आदि से भी बहुत राहत पहुँचती है।
2. आंखों की रोशनी के लिए सौफ के फायदे
अक्सर आंखों से रोशनी कम होना और आंख से रिलेटेड बहुत ही समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सौंफ का प्रयोग करना बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। जैसे किसी की आंखों में जलन या खुजली हो रही है ऐसे में सौंफ के पानी से अगर भाप लगा ली जाए तो आंखों में बहुत राहत मिलती है। इसके अलावा आंखों को सूती कपड़े में लपेटकर हल्का-हल्का सोंफ से सेक करें। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए विटामिन ए विटामिन सी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्योंकि सोंफ के अंदर विटामिन ए की मात्रा पाई जाती है। जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक होती है।
3. वजन कम करने के लिए
फाइबर से भरपूर व्यक्ति के बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल कर देती है यह न केवल वजन को कम करती है। बल्कि शरीर के अंदर अतिरिक्त व्यवस्था को बढ़ने से रोकती है। कोरिया में हुए एक रिसर्च के अनुसार सौफ की एक कप चाय पीने से आसानी से आप बढ़ते हुए वजन को रोक सकते हैं।
Also Read: Bina Imli Ke Sambhar Kaise Banega?- बिना इमली सांभर कैसे बनाए?
4. स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों के लिए
एक रिसर्च में पाया गया है कि स्वास्थ्य संबंधित सभी प्रकार के समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सौंफ बहुत अधिक फायदेमंद सिद्ध होता है के प्रयोग से ब्रानीकल के रास्ते को साफ करके श्वास क्रिया को एकदम सही रखती है।
5. सांसों की दुर्गंध को दूर करना
अक्सर खाने के बाद में सौफ को खाने से मुंह में दुर्गंध को दूर किया जाता है। इससे मुंह में एक अलग ही ताजगी का अनुभव होता है। जब व्यक्ति सौफ अपने मुंह में रखता है और उसको चबाता है तो इस से लार अधिक बनती है। लार के द्वारा मुंह में मौजूद सभी बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं।
6. कोलेस्ट्रॉल
सौफ में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो कि व्यक्ति के शरीर में बढ़ रहे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है।
7. कफ़ से छुटकारा
सौंफ के अंदर एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं इस वजह से बच्चों के बड़ों के शरीर में सर्दियों के दौरान होने वाले सर्दी जुकाम की वजह से जो कफ निकलता है। उससे छुटकारा मिल जाता है।
8. मस्तिष्क के लिए
सौफ के अंदर विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में मिलता है जो कि आपके मस्तिष्क को दुरुस्त बनाने का कार्य करता है विटामिन सी के अंदर मौजूद ऑक्सीडेटिव व्यक्ति के दिमाग में स्ट्रेस को कम करते हैं।
9. अच्छी नींद के लिए
सौफ मैं मौजूद अनेक गुणों में से 1 गुण इसका अच्छी नींद के लिए भी होता है सौंफ के अंदर मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है जो कि अच्छी नींद के समय को बढ़ा देता है इसके अलावा अनिद्रा को दूर भगाने में भी है बहुत मददगार होती है।
निष्कर्ष
आज हमने इस पोस्ट के माध्यम से आप सभी को fennel seeds in hindi के बारे में जानकारी प्रदान की है। हमें उम्मीद है कि आपको जो भी जानकारी हमने दी है वह आपको जरूर पसंद आई होगी। इसी तरह की जानकारियों से अगर आप जुड़े रहना चाहते हो तो हमारी वेबसाइट पर बने रहिए और यह पोस्ट पसंद आए तो कमेंट करके जरूर बताएं।