फ्लिपकार्ट का मालिक कौन है? Flipkart ka malik kon hai?

हेलो दोस्तों क्या आप जानते हैं कि फ्लिपकार्ट का मालिक कौन है? दोस्तों फ्लिपकार्ट का नाम तो आप सभी जानते हैं ,लेकिन क्या आप यह भी जानते हैं कि फ्लिपकार्ट अमेजॉन के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी e-commerce कंपनी है।दोस्तों ऐमेज़ॉन के मालिक का नाम तो आप जानते ही होंगे। लेकिन आखिर फ्लिपकार्ट के मालिक का नाम क्या है? यह किस देश की कंपनी है।

इस बात पर लोगों क बहुत से मत है। लेकिन सब एक दूसरे से अलग है और ज्यादातर लोगों को तो पता ही नहीं है कि आखिर फ्लिपकार्ट को किसने बनाया या इसके मालिक कौन है? तो दोस्तों आज हम जानेंगे कि फ्लिपकार्ट कंपनी का मालिक कौन है? यह फ्लिपकार्ट कंपनी क्या है? फ्लिपकार्ट कंपनी की शुरुआत किसने और कब की थी? फ्लिपकार्ट कंपनी की शुरुआत कैसे हुई? फ्लिपकार्ट कंपनी का हेड क्वार्टर कहां है?

फ्लिपकार्ट का मालिक कौन है?/ Flipkart ka malik kon hai?

फ्लिपकार्ट क्या है?

फ्लिपकार्ट एक भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी है। जहां से आप ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट कंपनी अपने कस्टमर्स को सबसे बढ़िया ऑनलाइन रिटेलिंग सर्विस देती है।

फ्लिपकार्ट कंपनी आने के बाद भारत में ऑनलाइन शॉपिंग का दौर शुरू हुआ। फ्लिपकार्ट ने शॉपिंग को बहुत ही ज्यादा आसान बना दिया था। जहां पहले हर किसी सामान को लेने के लिए बाजार जाना पड़ता था लेकिन आज तो केवल एक क्लिक से कोई भी  सामान अपने घर के दरवाजे पर मंगाया जा सकता है।

फ्लिपकार्ट की शुरुआती दिनों में  इसमें केवल किताबें  बेची  जा रही थी। लेकिन आज इस वेबसाइट पर दूसरी चीजें भी भेजी जाने लगी है। किताबें बेचने के साथ ही फ्लिपकार्ट “DIGIFLIP” के नाम से कंप्यूटर ,कंप्यूटर बैक, पेन ड्राइव, हेडफोन, जैसी चीजें भी बेची जाती थी। फ्लिपकार्ट में करीब 1 साल के अंदर ही अपनी कंपनी के ग्राहकों की संख्या बहुत ज्यादा बड़ा ली थी। 1 साल के अंदर फ्लिपकार्ट में प्रतिदिन करीबन 100 किताबें खरीदी जाने लगी।

Also Read: विश्व में कितने देश हैं? और उनकी राजधानी और मुद्राएं क्या है?

फ्लिपकार्ट कंपनी की शुरुआत किसने और कब की?

फ्लिपकार्ट कंपनी की शुरुआत सचिन बंसल और बिनी बंसल ने अक्टूर 2007  में की थी। इन दोनों दोस्तों ने  साथ मिलकर भारत के दिल्ली शहर में फ्लिपकार्ट की शुरुआत की थी। इन दोनों ने सिर्फ ₹10000 के साथ इस कंपनी की शुरुआत की और वह कंपनी आज 5 बिलियन से ज्यादा इनकम बना रही है।

फ्लिपकार्ट कंपनी की नीव

आइए दोस्तों जानते हैं कि आखिर फ्लिपकार्ट कंपनी का मालिक कौन है। सचिन बंसल और बीनी बंसल दोनों ही IIT के छात्र थे। दोनों ने ही अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ऐमेज़ॉन कंपनी में काम करना शुरू किया था, जहां से उन्होंने यह सीखा कि ऐमेज़ॉन जैसी इतनी बड़ी इतनी बड़ी कंपनी वेबसाइट कैसे चलाती है। और तभी से इन्होंने फ्लिपकार्ट कंपनी का  निर्माण करने का सोच लिया था।

वैसे तो सचिन बंसल और बिनी बंसल फ्लिपकार्ट के मालिक है। लेकिन कुछ समय पहले अमेरिका के  रिटेलर  कंपनी वॉलमार्ट  फ्लिपकार्ट के  77 % शेयर को  करीबन 16 बिलियन डॉलर देकर फ्लिपकार्ट  को वॉलमार्ट ने खरीद लिया। और इस बिजनेस को काफी आगे बढ़ाया जिससे कि फ्लिपकार्ट की तरक्की तो हुई लेकिन साथ ही साथ वॉलमार्ट क्या बिजनेस भी काफी आगे तरक्की कर चुका था।

फ्लिपकार्ट का CEO कौन है?

जब फ्लिपकार्ट की शुरुआत हुई थी चलो फ्लिपकार्ट के CEO सचिन बंसल हुआ करते थे, और वह काफी लंबे समय तक फ्लिपकार्ट के CEO बने भी रहे। उसके बाद उन्होंने अपने दोस्त बीनी बंसल को फ्लिपकार्ट का दूसरा CEO बना दिया। बिनी बंसल CEO बनने के साथ वही फ्लिपकार्ट के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन भी थे। साल 2018 में कल्याण कृष्णमूर्ति को फ्लिपकार्ट का CEO बना दिया गया। और आज तक भी किया कि फ्लिपकार्ट के CEO के पद पर हैं।

फ्लिपकार्ट की ऑनलाइन शुरुआत

फ्लिपकार्ट जो कि एक बहुत ही बड़ी ऑनलाइन तो है इसकी शुरुआत फ्लिपकार्ट ऑनलाइन सर्विस स्टोर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से की गई थी। आज दुनिया भर में फ्लिपकार्ड वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन लोग खरीदारी करते हैं। बदलती टेक्नोलॉजी के साथ साथ दो इसकी ऑनलाइन शुरुआत से बहुत फायदा हुआ आज दुनिया की जानी-मानी कंपनियों में एक मानी जाती है।

आखिर कहां की कंपनी है फ्लिपकार्ट

फ्लिपकार्ट की नींव रखने वाले व्यक्ति भारत देश के रहने वाले हैं और साथी उन्होंने फ्लिपकार्ट की शुरुआत भी भारत में दिल्ली शहर से ही की थी। इसलिए यह कहा जाता है की फ्लिपकार्ट भारतीय कंपनी है। इतना ही नहीं बल्कि इस कंपनी के मुख्य कार्यालय भी भारत में ही है।

फ्लिपकार्ट का हेड क्वार्टर कहां है?

जैसा कि आप जान ही चुके हैं कि जब फ्लिपकार्ट एक भारतीय कंपनी है तो चलिए आप जानते हैं कि इसके मुख्य कार्यालय कहां है। बहुत से लोग को यह गलतफहमी है कि फ्लिपकार्ट का हेड क्वार्टर किसी दूसरे देश में है। लेकिन यह बिल्कुल ही गलत है। फ्लिपकार्ट कंपनी के मुख्य कार्यालय कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु में है। इन्होंने अपने बिजनेस को चलाने के लिए  फ्लिपकार्ट का  कार्यालय 2009 में दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में भी खोला । अपना बिजनेस बाहरी देशों में भी बढ़ाने के लिए अपना एक हेड क्वार्टर फ्लिपकार्ट कंपनी ने सिंगापुर में भी खोला ।

आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी को फ्लिपकार्ट के मालिक कौन है इसके बारे में जानकारी दी है उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई सभी जानकारी पसंद आई होंगी इससे जुड़ी अन्य किसी जानकारियां सुझाव के लिए आप हमारे कमेंट सेक्शन में जाकर कमेंट करके पूछ सकते हैं।

1 thought on “फ्लिपकार्ट का मालिक कौन है? Flipkart ka malik kon hai?”

  1. Pingback: ब्लूटूथ क्या होता है? Bluetooth kya hota hai? - Hindi Kalam

Comments are closed.

Scroll to Top