गूगल एडसेंस क्या है? और इससे पैसे कैसे कमाए – HindiKalam

गूगल एडसेंस क्या है? और इससे पैसे कैसे कमाए : हेलो दोस्तो कैसे है आप सभी उम्मीद करते है आप सभी ठीक होंगे। आज हम आपको Google Adsense Kya Hai? इसके बारे में जानकारी देनेवाले है। साथ ही गूगल एडसेंस की हेल्प से पैसे कैसे कमाए इसके बारे में भी जानकारी बतानेवाले है। 

आप में से बहुत सारे लोगो ने ब्लॉगिंग के बारे में सुना होगा। पर यह खुद को एक वेबसाइट शुरू करने के बाद सभी को यही लगता है की वह अपनी वेबसाइट से पैसे कमाए। दोस्तो इंटरनेट से पैसे कमाना कोई बड़ा काम नही है। आप आसानी से घर बैठे इंटरनेट से पैसे कमा सकते है। 

गूगल एडसेंस क्या है? और इससे पैसे कैसे कमाए

अगर आप बिना मेहनत किए पैसे कमाने की सोच रहे है तो आपको कुछ भी नही मिलेगा। क्योंकि बिना मेहनत किए आज तक किसी को भी कुछ नहीं मिला है और ना ही आगे मिलेगा। आज हम एडसेंस के बारे में बात करनेवाले है जो एक गूगल का प्रोडक्ट है। इससे आप पैसे भी कमा सकते है। इससे पैसे कैसे कमा सकते है उसके बारे में हमने आपको नीचे जानकारी बताई है। 

गूगल एडसेंस क्या है? : 

गूगल एडसेंस एक गूगल का प्रोडक्ट है। यह हमारी वेबसाइट और ब्लॉग पर Text,Video और Image ads दिखाता है। यह इतना पॉपुलर है की, सभी ब्लॉगर्स गूगल एडसेंस का ही इस्तेमाल करते है। क्योंकि यह आपको Highest Earning देता है। 

जब आपको अपनी वेबसाइट के लिए एडसेंस का अप्रूवल मिल जाता है तो आप इसके Throug पैसे कमा सकते है। गूगल एडसेंस आपको दो तरीके से पैसे कमाने का मौका देता है। 

Clicks : दोस्तो एक बार आपकी वेबसाइट के लिए एडसेंस अप्रूव हो जाने के बाद आप इसकी Ads को कस्टमाइज करके अपने ब्लॉग में जहा पर भी लगा है वहा पर लगा सकते है। 

जैसे ही विजीटर्स आपकी वेबसाइट पर आयेंगे और आपके द्वारा लगाई हुई Ads पर क्लिक करेंगे तो आपको इससे Earning होगी। 

जितने ज्यादा क्लिक्स आपको आयेंगे, उतने ज्यादा आप पैसे कमा पाओगे। एक बार आपको एडसेंस अकाउंट में $100 हो जाने के बाद आप इसे अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते है। गूगल एडसेंस सिर्फ ब्लॉग और वेबसाइट के लिए नही इस्तेमाल आता है। बल्कि यह यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए भी इस्तेमाल में आता है। आप यूट्यूब से भी दो तरीके से पैसे कमाते है।

Impression : Impression मतलब की आपके Ads कितनी बार देखे गए है। जितनी बार आपकी Ads देखी जायेगी, उसके हिसाब से आपको पैसे मिलते रहेंगे। आप यह मान सकते है की, 1000 व्यूज के गुगल एडसेंस आपको $1 देता है। 

गूगल एडसेंस पर अकाउंट कैसे बनाएं? : 

गूगल एडसेंस पर अकाउंट बनाने के लिए आपके पास एक यूट्यून चैनल या फिर वेबसाइट होनी बहुत जरूरी है।  आपको वेबसाइट पर थोड़ा बहुत ट्रैफिक आने के बाद आप अपनी वेबसाइट के एडसेंस पर अप्लाई कर सकते है। अप्लाई करने की सभी जानकारी हमने आपको नीचे बताई है। 

  • सबसे पहले आपको गूगल पर गूगल एडसेंस सर्च करना है। 
  • सर्च करने के बाद एडसेंस की वेबसाइट आपके सामने आ जाएगी। जिसपर आपको क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपको वेबसाइट में Sign Up और Login का ऑप्शन मिलेगा। यहां पर आपको Sign Up पर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करने के बाद आपको अपनी Personal Information एड करने के लिए कहेंगे। उसके बाद आपको अपनी वेबसाइट का लिंक Add करने के लिए कहेंगे। 
  • साथ ही आगे कुछ डिटेल्स आपको Add करने के लिए कहेंगे और आपकी कंट्री सिलेक्ट करने के लिए कहेंगे।
  • सभी डिटेल्स भरने के बाद आपको Create Account पर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक मैसेज आयेगा और आपको एक मेल भी आयेगा। जिसमे लिखा होगा की, आपका अकाउंट अंडर रिव्यू में गया है। आपका अकाउंट 8 दिन, 1 महीना या फिर उससे ज्यादा दिनों में अप्रूव हो जायेगा। 

दोस्तो अगर आपकी वेबसाइट User Friendly है और उसपर थोड़ा बहुत ट्रैफिक आता है तो आपकी वेबसाइट पर एडसेंस जरूर अप्रूव हो जायेगा। 

Note : दोस्तो एडसेंस के लिए अप्लाई करते वक्त Personal Details में उसी का नाम डालिए, जिनके पास Pan Card, Aadhar Card और खुद का Bank Account है। 

अगर आप अपने माता पिता की डिटेल्स पर अकाउंट बनाना चाहते है तो Personal Details में भी उन्ही का नाम दीजिए। 

अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपको बाद में परेशानी हो सकती है। 

Conclusion

दोस्तो आपको गूगल एडसेंस क्या है? और इससे पैसे कैसे कमाए यह आर्टिकल कैसा लगा हमे कॉमेंट में जरूर बताइए। साथ ही यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ जरूर से शेयर करिए। 

इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल को तो आप हमे कॉमेंट में पूछ सकते है। अगर आपको एडसेंस अकाउंट बनाने में कोई दिक्कत आती है तो आप हमे कॉमेंट के जरिए बता सकते है। हम आपके सभी परेशानी का हल निकलेंगे और आपके सभी सवालों के जवाब देने की भी कोशिश करेंगे। 

1 thought on “गूगल एडसेंस क्या है? और इससे पैसे कैसे कमाए – HindiKalam”

Comments are closed.