Google gravity in hindi गूगल ग्रेविटी इन हिंदी

आज दुनिया की सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल के पास में आप अगर किसी भी सवाल का जवाब पूछेंगे तो आपको सभी सवालों के जवाब आसानी से मिल जाएंगे, क्योंकि गूगल पर सभी देश दुनिया से जुड़ी हुई यहां तक की संपूर्ण ब्रह्मांड देवी-देवताओं सभी की जानकारियां आपको इस सर्च इंजन में मिल जाएंगी। इसीलिए आज गूगल का महत्व इतना बढ़ गया है कि जब भी कोई छोटी बात होती है तो लोग उसको गूगल पर सर्च करते हैं और उसी को ही सच मानते हैं।

Google gravity in hindi गूगल ग्रेविटी इन हिंदी

गूगल पर आप किसी भी जानकारी के बारे में आसानी से पता कर सकते हैं। आज पढ़े-लिखे या फिर बिना पढ़े लिखे लोग भी गूगल का सदुपयोग कर लेते हैं। हर इंसान के पास में आज किसी भी जानकारी का अगर अभाव है तो वह गूगल के माध्यम से उसको जान लेता है। गूगल एक तरह से इंटरनेट की दुनिया का भगवान माना जाता है। इसका कारण आप सभी जानते हैं कि सभी जानकारियों का पता इस में आसानी से चल जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल के पास भी कुछ ऐसी ट्रिक मौजूद होती हैं जिनको आप अपने एक्सपीरियंस और भी ज्यादा खास बना सकते हो। इसके अलावा अगर आप ट्रिक्स का इस्तेमाल करते हो तो आपको बहुत अच्छा लग सकता है आज हम आपको बताने वाले हैं गूगल की इन खास ट्रिक्स के बारे में इसके अलावा गूगल ग्रेविटी क्या होती है, इसके बारे में भी आपको जानकारी देंगे आइए जानते हैं गूगल ग्रेविटी और गूगल से जुड़ी हुई ट्रिक्स के बारे में जानकारी

गूगल ग्रेविटी क्या है

सबसे पहले दोस्तों आपको बताना चाहेंगे कि गूगल मैजिक के द्वारा ही गूगल ग्रेविटी को बनाया गया है। अर्थात गूगल ग्रेविटी एक गूगल का ही ट्रिक्स है। गूगल ग्रेविटी को सन 2006 में mr. doob ने बनाया था। गूगल ग्रेविटी बनाने के लिए उनका एक मकसद रहा था कि अक्सर लोग अपना काम करते हुए थक जाते हैं इसीलिए माइंड को रिलैक्स देने के लिए ही यह गूगल ग्रेविटी बनाया गया था।

अगर आप गूगल ग्रेविटी का मैजिक देखना चाहते हैं तो सबसे पहले गूगल के सर्च बॉक्स में जाकर गूगल ग्रेविटी अंडरवाटर लिखकर उसको सर्च करें जैसे ही आप सर्च करने के लिए इसमें यह टाइप करेंगे। आपके सामने रिजल्ट खुल के आ जाएगा। अब आप गूगल ग्रेविटी के मैजिक को देख पाएंगे। इस रिजल्ट में आप देखेंगे कि गूगल की सभी इंफॉर्मेशन जैसे नीचे गिर गई है। यह ही गूगल ग्रेविटी होता है।

गूगल मैजिक क्या है?

आपको जैसा हमने ऊपर बताया गूगल ग्रेविटी क्या होती है गूगल मैजिक को भी मिस्टर doob के द्वारा ही बनाया गया था गूगल मैजिक अप्रैल फूल के जो के लिए लोगों के लिए ही बनाया गया था। जब आप इस के सर्च बॉक्स में ग्रेविटी अंडरवाटर लिखेंगे तो आपको इसका मैजिक देखने को मिलेगा। गूगल के सभी इंफॉर्मेशन नीचे की तरफ गिरी हुई दिखाई देती है।

गूगल की अन्य मैजिक वाली ट्रिक्स

1. Barrel roll – बैरल रोल का उपयोग गूगल पर किया जाता है। इसके लिए आपको गूगल के होमपेज के सर्च पर do a barrel roll लिखकर टाइप करना होगा। जैसे ही आप इसको लिखते हैं और लिखने के बाद में इसको सर्च करते हैं। आपको गूगल का होमपेज पूरा घूमता हुआ नजर आएगा। इस ट्रिक को आप गूगल पर जितनी मर्जी चाय आप घुमा सकते हो। इसको करने से आप माइंड से अपने आपको अच्छा फील कर पाएंगे। यह एक प्रकार का मैजिक सा होता है।

2.Thanos – यह ट्रिक भी बहुत ही सुंदर है। इस ट्रिक का उपयोग भी आप गूगल पेज पर ही कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने गूगल पेज पर वही thanos लिखकर टाइप करना होगा।जैसे ही आप इसको टाइप करते हैं तो वहां राइट साइड में बायोग्राफी के आपको gauntlet का आइकॉन दिखाई देगा। इस आइकॉन पर आपको क्लिक करना होगा। जैसे ही आप इस पर क्लिक करते हैं। आपको गूगल की लिस्ट गायब होनी शुरू हो जाएगी ऐसा इसमें दिखाई देगा।

3. Zerg Rush – गूगल की यह ट्रिक बहुत मजेदार ट्रिक है। इसको ट्राई करने के लिए आपको गूगल पर इसका प्रयोग करते हैं तो आपको गूगल पेज पर बहुत सारे जीरो नजर आते हैं। इस ट्रिक का  इस्तेमाल अगर आप करना चाहते हैं उसके लिए आपको गूगल के सर्च बॉक्स में Zerg rush लिखकर टाइप करना होगा। उसके बाद नीचे i’m feeling lucky के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप इस पर क्लिक कर देना आपका गूगल का पेज ओपन होगा और उसमें आपको धीरे-धीरे जीरो नजर आएंगे और वह जीरो नीचे से ऊपर की तरफ गिरते हुए दिखाई देंगे।

4.Askew – इस ट्रिक का उपयोग करने के लिए आप सभी को प्रयोग में लेते हैं तो गूगल का पेज आपको सीधा नहीं दिखाई देगा। जी हां आपको यह सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यही सच्चाई है जब आप गूगल के सर्च बॉक्स में जाकर askew लिखकर टाइप करते हैं तो आप जैसे ही सर्च पर क्लिक करते हैं आपको इसका रिजल्ट टेढ़ा नजर आएगा सीधा नहीं दिखाई देगा। 

5.Google pound – अगर आप अपने फोन में वॉटर के इफेक्ट देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको गूगल के सर्च बॉक्स में जाकर google pound लिखकर टाइप करना होगा। उसके बाद आई एम फीलिंग लकी का एक ऑप्शन आएगा उस पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपको गूगल का नेक्स्ट पेज ओपन करना होगा। जहां पर आप उस पेज में सर्च बॉक्स में कुछ भी डाल कर अगर सच करेंगे तो आप उन सभी में वॉटर के इफेक्ट को देख पाएंगे।

Conclusion

तो दोस्तों आज हमने इस पोस्ट के द्वारा आप सभी को गूगल के सर्च बॉक्स पर की जाने वाली नई-नई मैजिक ट्रिक्स के बारे में जानकारी प्रदान की है आपको यह सभी जानकारियां इस पोस्ट में पढ़ने को मिलेंगी जो भी नई नई मैजिक ट्रिक्स है उन सभी के बारे में इसमें बताया है इसके अलावा गूगल ग्रेविटी क्या है इसके बारे में भी जानकारी दी है।

 हमें उम्मीद है कि आपको जो भी अपनी जानकारी दी है वह आपको जरूर पसंद आएगी। इसी तरह की जानकारियों से अगर आप जुड़े रहना चाहते हैं तो हमारी इस पोस्ट को अधिक से अधिक लाइक शेयर कीजिए और कमेंट करके जरूर बताएं।