गूगल क्या है? गूगल किसने बनाया ? Google kisne bnaya?

क्या आप जानते हैं कि गूगल क्या होता है? और इसको किसने बनाया होगा? आज हम आपको इस आर्टिकल क द्वारा गूगल किसने बनाया, इसके बारे में बताने जा रहे हैं इसके लिए 15 से 20 साल पीछे का समय आपको देखना होगा, उस समय इंटरनेट तो था लेकिन जो सूचनाएं होती थी उनकी बहुत कमी होती थी। इंफॉर्मेशन लोगों के पास होती थी लेकिन नेट का अभाव था, इंटरनेट का उपयोग करना लोग सही तरीके से नहीं जानते थे। ऐसे में लोग इंटरनेट के माध्यम से किसी चीज को ना ढूंढ के किताबों से सभी जानकारियों को हासिल कर लेते थे, क्योंकि इंटरनेट तो होता था लेकिन उसमें किसी प्रकार की इंफॉर्मेशन सही तरीके से नहीं मिल पाती थी

आज अगर आप किसी भी जानकारी को हासिल करना चाहते हो तो यह बहुत आसान हो गया है, आप कुछ सेकंड में गूगल के माध्यम से हर तरह की जानकारी को हासिल कर सकते हो। गूगल में जब आप किसी भी चीज को सर्च करने के लिए डालते हो तो उसमें बहुत सारी वेबसाइट में आपको अलग-अलग तरह की इंफॉर्मेशन मिल जाएगी। आज इस पोस्ट के माध्यम से गूगल क्या होता है गूगल को किसने बनाया गूगल की शुरुआत कैसे हुई थी और गूगल के बारे में अन्य प्रकार की जानकारी इस आर्टिकल से आपको देने जा रहे हैं.

गूगल क्या है? गूगल किसने बनाया ? Google kisne bnaya?

गूगल क्या है?

गूगल आज दुनिया का सबसे बड़ा सर्चिंग प्लेटफार्म है इसके द्वारा आप किसी भी चीज की जानकारी को सर्च करने के लिए टाइप करते हो उसमें आपको कुछ ना कुछ जवाब जरूर मिल जाता है। गूगल एक मल्टीनेशनल कंपनी है इसमें सर्च इंजन के साथ-साथ कुछ और भी बिजनेस हैं जैसे इंटरनेट एनालिटिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग आदि की सेवा भी प्रदान करती है।

उदाहरण के लिए आप गूगल ड्राइव विज्ञापन सेवा एप्लीकेशन प्ले स्टोर से जो भी एप्लीकेशन डाउनलोड करते हो वह गूगल का खुद का अपना ब्राउज़र क्रोमा और खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड इन सभी के द्वारा भी गूगल अपनी इनकम भी करती है।

आज के समय में इंटरनेट की दुनिया में अगर गूगल को राजा कहा जाए तो यह बिल्कुल गलत नहीं होगा। एलेक्सा दुनिया के सभी वेबसाइट ट्रेफिक के अनुसार लिस्ट बनाती है, जिसमें गूगल नंबर फर्स्ट पर आता है, क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा विजिट किया जाता है, इसके प्रोडक्ट जैसे यूट्यूब नंबर दो पर है, ब्लॉगर के साथ बाकी सभी इस लिस्ट में टॉप हंड्रेड में आते है। गूगल में हर सेकंड में 40000 कीवर्ड एक साथ सर्च किए जाते हैं। इसका मतलब 1 दिन में गूगल में 5 पॉइंट 7 करोड सर्च क्वारीज प्रोसेस करता है।

गूगल के माध्यम से लोगों को अनेक प्रकार की जानकारी सर्च करने के बाद में आसानी से मिल जाती है।गूगल वेबसाइट फोटो न्यूज़ मैप आदि की जानकारी भी आसानी से दे देता है जब हम google.com का होम पेज खोलते हैं, तो वहां पर हमें साधारण इंटरफ़ेस लगता है, लेकिन साधारण इंटरफेस के साथ में दुनिया के हर जगह की सबसे अधिक खुलने वाली वेबसाइट जिससे लोग बहुत तरीके से मदद ले लेते हैं और अपना काम भी पूरा कर लेते हैं। Also Read: Whatsapp Par last Seen Kaise Hide Kare?- HindiKalam

गूगल किसने बनाया?

गूगल को दो कॉलेज के स्टूडेंट Larry page व sergey brian ने मिलकर बनाया। यह दोनों ही गूगल के संस्थापक और आविष्कारक कहलाते हैं इन दोनों की वजह से ही आज दुनिया भर के लोगों की जीवन शैली बिल्कुल बदल चुकी है हर जानकारी का खजाना लोगों के हाथों में पहुंच गया है इसके अलावा लोगों के काम करने का तरीका बदल गया है और सभी चीजें जैसे आसान सी होने लग गई है जब यह दोनों कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स थे और अपनी पीएचडी की पढ़ाई कर रहे थे। उस समय इनको एक प्रोजेक्ट सर्च इंजन के नाम का मिला। उस प्रोजेक्ट पर इन दोनों ने कार्य करना शुरू किया। larry page और sergey brian दोनों की मेहनत है इस तरह रंग लाएगी ऐसा शायद किसी ने सोचा नहीं था। इन दोनों का प्रोजेक्ट आज गूगल कंपनी के नाम से ही सबके सामने आया है। आज इंटरनेट के इतिहास में गूगल का सबसे बड़ा आविष्कार माना जाता है।

गूगल का नाम कैसे चुना

एडवर्ड kasner व जेम्स न्यूमन के द्वारा लिखी गई किताब मैथमेटिक्स एंड इमेजिनेशन लिखे गए शब्द googol से एस्पायर होकर larry page ओर sergey brian ने अपने कॉलेज में मिले प्रोजेक्ट का नाम गूगल रखा। 

गूगल से जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

1. जब गूगल को लांच किया गया था तो सबसे पहले उसके करीब 2000 डूडल गूगल ने तैयार किए थे ताकि हर यूजर उसके डूडल को देखकर सेटिस्फाई हो सके।

2.जब भी किसी यूजर को गूगल खोलना होता है तो साधारण तौर पर हम गूगल टाइप करते हैं लेकिन आप गूगल करते हैं।

लेकिन आप googel, gooogle, gogle अगर टाइप करते हैं तो आपकी स्क्रीन पर गूगल ही खुलेगा।

3.गूगल को आज पूरी दुनिया के लोग इस्तेमाल करते हैं, इसीलिए गूगल पर 80 भाषाओं का लोग प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा गूगल ट्रांसलेट पर करीब 100 भाषाओं में लोग अपना ट्रांसलेशन कर सकते हैं।

4.yahoo कंपनी की सीईओ गूगल में काम करने वाली पहली महिला बनी थी।

5.दुनिया भर में सबसे अधिक उपयोग में होने वाला सर्च इंजन गूगल है दूसरे नंबर पर यूट्यूब आता है, यह भी गूगल का ही प्रोडक्ट बन चुका है।

Conclusion

आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से गूगल किसने बनाया इसके बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको यह सब जानकारी पसंद आई होगी। इससे जुड़े अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट से जुड़े रह सकते हैं, या फिर कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट कर भी पूछ सकते हैं।