How to Delete Google search history? गूगल सर्च History डिलीट करना?

आज के समय में इंटरनेट को उपयोग में हर व्यक्ति लेते हैं। ऐसे में किसी भी तरह की जानकारी को अगर हासिल करना है तो उसके लिए गूगल की हेल्प सभी लेते हैं। क्योंकि गूगल पर सभी तरह की जानकारी चाहे वह शॉपिंग करना हो या कहीं जाना हो किसी भी प्रकार की जानकारी आप गूगल से ले सकते हैं। आज हर व्यक्ति के लिए गूगल बहुत जरूरी हो गया है। लोगों ने तो इसको गूगल बाबा के नाम से भी कहना शुरू कर दिया है।इसका कारण हर सवाल का जवाब आसानी से इस पर मिल ही जाता है।

अक्सर आप तो किसी भी तरह की जानकारी को गूगल पर जब सर्च करते हैं, तो बहुत से लोग तो इतनी अजीबो-गरीब बात को इस पर सर्च करते हैं। जिसके बारे में शायद सोचना भी मुश्किल हो जाता है। इसका कारण है कि सबको पता है गूगल के पास में हर बात का जवाब होता है। शायद इसलिए ऐसे लोग इस तरह की बाते सर्च करते हैं उनको यह नही पता कि ऐसी जानकारी का कुछ उल्टा प्रभाव भी पड़ सकता है।

Google search delete karna गूगल सर्च डिलीट करना

लेकिन आपने कभी सोचा है कि कुछ क्राइम, चोरी या जिस बात को आप को सर्च गूगल पर नहीं करना चाहिए उसको आपने देख लिया और उसकी हिस्ट्री गूगल पर ही मौजूद है और उसको आप डिलीट करना चाहते हैं, तो क्या आपको गूगल से सर्च की हिस्ट्री को डिलीट करना आता है आप जानते हैं कि उसको डिलीट कैसे करते हैं, क्योंकि कोई भी अगर आपका मोबाइल फोन देख ले तो आपको कितना अजीब लगेगा।

जब भी गूगल पर किसी भी चीज को सर्च करते हैं तो वह सभी चीज ब्राउज़र की हिस्ट्री में सेव हो जाती हैं।ऐसे में अगर आपके पास में कोई लैपटॉप,कंप्यूटर,मोबाइल है और उसको उपयोग में ले रहा है तो आपकी जो भी सर्च की गई बातें हैं उन सभी की जानकारी आसानी से पता चल जाएंगी। 

आप चाहते हैं कि आपके द्वारा सर्च किया गया डाटा ब्राउज़र में सेव हिस्ट्री डिलीट हो जाए। अगर नहीं हुआ तो आपको कुछ परेशानी भी फेस करनी पड़ सकती है। तो दोस्तों आज हम इस आर्टिकल के द्वारा आप सभी को गूगल से सर्च हिस्ट्री किस तरह से डिलीट की जाती है इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं..

Google सर्च क्या होता है?

गूगल एक प्रकार का सर्च करने वाला इंजन होता है। इस सर्च इंजन में आप किसी भी तरह के सवाल को जब एक बार टाइप करते हैं तो आपको मिंट में नहीं बल्कि सेकंडो में उन सभी का जवाब आसानी से मिल जाता है। इन सभी सवालों में से आप अपनी सुविधा अनुसार जो सुझाव आपको अच्छा लगता है। उस पर क्लिक करके अपनी सभी जानकारियों को हासिल कर सकते हैं। इसको गूगल सर्च कहा जाता है।

गूगल सर्च कैसे करते हैं?

जब भी आपको किसी भी आपके सवाल का जवाब पता करना है तो उसके लिए आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन गूगल सर्च का होता है, क्योंकि गूगल आज ऐसा सर्च इंजन है। जिस पर आप किसी भी बात को सर्च करके अपने हर सवाल का समाधान ले सकते हैं। गूगल पर किसी भी जानकारी को सर्च करना बहुत ही आसान होता है। इसके सर्च बॉक्स में जाकर आप किसी की जानकारी को आसानी से हासिल कर लेते हैं आइए जानते हैं गूगल पर सर्च कैसे करते हैं…

सबसे पहले अगर आपका कोई भी कठिन से कठिन सवाल है और उसका आपको जवाब ढूंढना है तो आप गूगल पर सर्च कर सकते हैं। अर्थात गूगल का मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन कंप्यूटर लैपटॉप में क्रोम ब्राउज़र को खोलना पड़ेगा।

जैसे ही आपको क्रोम ब्राउजर को ओपन करते हैं। उसमें आपको गूगल सर्च बॉक्स दिखाई देगा। उस सर्च बॉक्स में आप अपने किसी भी सवाल को टाइप कर सकते हैं। और उसका जवाब आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

गूगल सर्च हिस्ट्री कैसे देखे

गूगल पर सर्च हिस्ट्री अर्थात आपने किसी भी जानकारी को उसमें अगर आपने देखा है तो उस सर्च हिस्ट्री को आप अपने मोबाइल कंप्यूटर में देख सकते हैं..

मोबाइल फोन में गूगल सर्च हिस्ट्री

मोबाइल फोन में गूगल के सर्च हिस्ट्री देखने के लिए आपको मोबाइल फोन के ब्राउजर को ओपन करने के बाद उसके ऊपर 3dot का ऑप्शन पर क्लिक करना है। वहा आपको हिस्ट्री का ऑप्शन दिखाई देगा वहां से आप अपने गूगल हिस्ट्री को देखते हैं।

कंप्यूटर पर गूगल सर्च हिस्ट्री

कंप्यूटर में सबसे पहले आपको गूगल सर्च हिस्ट्री को देखना है तो उसके ब्राउज़र को ओपन करना होगा। वहां पर आपको राइट साइड में तीन डॉट दिखाई देंगे उन पर क्लिक करना है। वहां पर आप अपनी गूगल की सर्च हिस्ट्री का ऑप्शन देख पाएंगे। उसमें जैसे ही आप क्लिक करते हैं तो आपको ब्राउज़र की हिस्ट्री देखने को मिल जाएगी। Also Read: net speed test jio – कैसे पता कर सकते है आपने नेट का स्पीड

ब्राउज़र की सर्च हिस्ट्री डिलीट करना

सबसे पहले हमें ब्राउज़र की सर्च हिस्ट्री डिलीट करने के बारे में जानकारी आना चाहिए। क्योंकि आज के समय में मोबाइल फोन का उपयोग तो हर कोई व्यक्ति लेता है, आइए जानते हैं ब्राउज़र की सर्च हिस्ट्री कैसे डिलीट करते हैं…

सबसे पहले आपको ब्राउज़र को ओपन करना होगा। वहां आपको राइट साइड में तीन डॉट दिखाई देंगे। उस पर आप क्लिक करते हो, वहा आपको एक्टिंग का एक ऑप्शन दिखाई देगा। इसकी सेटिंग को ओपन करना होगा। सेटिंग का ऑप्शन में आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे। उसमें से आपको प्राइवेसी के ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा। 

जब आप प्राइवेसी की ऑप्शन को ओपन करते हैं। वहां पर आपको क्लियर ब्राउजिंग डाटा इस ऑप्शन को सेलेक्ट करके फिर आपको एक ऑप्शन टाइम रेंज को सेलेक्ट करना होगा।इसका मतलब यह होता है कि आप कितने समय तक डाटा को डिलीट करना चाहते हैं उसके लिए इस ऑप्शन को चुनना पड़ता है। 

उसके बाद नीचे की तरफ आपको क्लियर डाटा का ऑप्शन दिखाई देगा। उसको जैसे ही सेलेक्ट करते हैं उसके नीचे पूरा पॉपअप खुल जाएगा। पॉपअप के नीचे क्लियर का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर जैसे ही क्लिक करते हैं,आपका पूरा डाटा डिलीट हो जाता है।

गूगल से किन चीजों को सर्च नहीं करते

गूगल पर साइबरक्राइम,हथियारों से जुड़ी जानकारी या देश को हानि पहुंचाने वाली जानकारी, चोरी से जुड़े हुए किसी भी तरह की जानकारी को नहीं सर्च करना चाहिए। इसके अलावा आप ब्राउज़र में से पूरी सर्च हिस्ट्री डिलीट कर दें लेकिन गूगल से आप किसी भी तरह की सर्च हिस्ट्री को डिलीट नहीं कर सकते हैं। इसका कारण गूगल के पास में सर्च किया हो गया पूरा डाटा सेव रहता है इसीलिए कुछ ऐसी चीज सर्च ना करें जो आपके लिए मुसीबत बन जाए।

निष्कर्ष

आज हमने आपको इस आर्टिकल के द्वारा गूगल की सर्च हिस्ट्री डिलीट कैसे करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है। इसके अलावा गूगल पर किन-किन चीजों को सर्च नहीं करना चाहिए। इसके बारे में भी जानकारी दी है। हमें उम्मीद है कि आप को जो जानकारी हमने प्रदान की है, वह पसंद आई होगी। इसी तरह की जानकारियों से आप हमारी वेबसाइट से  जुड़े रहिए और यह पोस्ट आपको पसंद आए तो कमेंट करके बताएं।