Gram Panchayat Ki Voter List Kaise Nikale?

चुनाव हर एक राज्य व देश का व महत्वपूर्ण पहेलु हैं, जिसकी मदद से एक शिक्षित,योग्य व कर्मठ प्रत्याशी का चुनाव किया जाता हैं। चुनाव को सफल बनाने व उसमे भागीदारी के लिए प्रत्येक नागरिक की अपनी एक अहम भूमिका होती हैं।

जिसके चलते चुनाव का प्रारूप तैयार होता हैं। जी हाँ, जनता के मत से ही एक प्रत्याशी का चयन होता हैं। परंतु कभी कभी कुछ नागरिक अपने मत का प्रयोग करने में असहमर्थ रहते हैं जिसका कारण हैं कि उन्हें अपने वोट की व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त नही होती। तो आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि वोटर लिस्ट किस प्रकार से निकाले।

वोटर लिस्ट की समस्या उन नागरिको व मतदाताओं को अधिक हैं, जो देहात क्षेत्रो में रहते हैं। जहाँ ग्रामपंचायत स्तरीय चुनाव होते हैं। तो चलिए बिना देरी किये शरू करते हैं आज की इस पोस्ट को जिसमे ग्रामपंचायत की वोटर लिस्ट कैसे निकाले इसके बारे में जानकारी देंगे। 

Gram Panchayat Ki Voter List Kaise Nikale?

Gram Panchayat Ki Voter List Kaise Nikale?

चुनाव निर्वाचन आयोग के तहत मतदाता सूची को इस तरह से संयोजित किया जाता हैं। जिसकी मदद से कोई भी नागरिक अपना वोट हासिल कर सकता हैं। हालांकि चुनाव आयोग के संशोधित संस्करण के बाद अब मतदाताओं के नाम सूची सहित ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जा चुके हैं। जिनकी मदद से कोई भी मतदाता अपना नाम वोटर id की मदद से देख सकता हैं। 

ग्राम पंचायत के चुनाव हर पाँच वर्ष होते हैं जिनके अंतर्गत प्रत्येक योजना में मतदाताओं की संख्या बढ़ती हैं। मतदाता डेटा को संशोधित करके हर एक नागरिक की वोट उसके वोटर Id क्रमांक सहित अपडेट की जाती हैं।

चुनाव निर्वाचन आयोग की मुख्य वेबसाइट www.nvsp.in जिस पर विजिट करने से कोई भी मतदाता अपनी वोट प्राप्त कर सकता हैं। 

अगर बात करे उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए नई मतदाता सूची या अंतिम मतदाता सूची राज्य चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर एक विशेष वित्तीय वर्ष के लिए उपलब्ध कराई जाती है। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के लिए नवीनतम नई मतदाता सूची 2021-22 पीडीएफ को अपने जिले, ब्लॉक, ग्राम पंचायत का चयन करके sec.up.nic.in पर डाउनलोड किया जा सकता है।

यह भी पढिए: ब्लॉगिंग से पैसा कैसे कमाए? Blogging se paise kaise kamaye?

Gram Panchayat Ki Voter List चेक करने के लिए प्रमुख बिन्दु इस प्रकार से है;

  • वोटर लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले निर्वाचन आयोग की अफिशल वेबसाईट https://www.nvsp.in/  पर क्लिक करके लोग इन करना होगा। 
  • इसके बाद होम स्क्रीन पर आकर पेज को स्क्रॉल कर Download Electoral Roll Pdf पर क्लिक करना होगा। 
  • इस वेबसाईट के अंतर्गत सभी राज्यों की लिस्ट अवैलबल रहती है, जिसके द्वारा आप अपने राज्य के नाम के ऑप्शन पर क्लिक करके वोटर लिस्ट देख सकते है। 
  • एक निर्धारित राज्य को चुनने के बाद उस राज्य की लिस्ट आपके सामने ओपन हो जाएगी जिसके चलते आप अपनी निजी वोटर id संख्या की मदद से वोटर लिस्ट चेक कर सकते है। 
  • पीडीएफ़ लिस्ट मे अपना नाम तुरंत जानने के लिए अपने मतदान केंद्र के नाम से भी ओपन कर सकते है। 

वोटर लिस्ट चेक करने के क्या क्या फायदे है?

  1. मतदाता सूची एक दस्तावेज है जो किसी विशेष निर्वाचन क्षेत्र के लिए पंजीकृत मतदाताओं के नाम सूचीबद्ध करता है।
  2. सूची यह भी सुनिश्चित करती है कि यदि आपका नाम सूची में मौजूद नहीं है, तो आपको वोट देने के अधिकार से वंचित कर दिया जाएगा।
  3. मतदाता सूची में अद्यतन प्रक्रिया भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वे सभी लोग जो 18 वर्ष के हो गए हैं और मतदान के पात्र हैं, बशर्ते उनके नाम सूची में जोड़े गए हों। जिन लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन फिर भी उनके नाम मतदाता सूची में हैं, उनके नाम हटा दिए जाएंगे।
  4. मतदाता सूची की अपडेशन प्रक्रिया यह भी पुष्टि करती है कि सूची में कोई नकली मतदाता शामिल नहीं किया गया है। यह अतीत में एक बड़ी समस्या साबित हुई है।

ग्रामपंचायत चुनाव प्रत्येक पाँच वर्ष बाद होते है, जिनके चलते मतदाता सूची के नवीन संस्करणों को ध्यान से उजागर करना एक महत्वपूर्ण विषय माना जाता है। यही कारण है, किसी भी चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को चेक करना या सभी मतदाताओ के नाम चेक करने का कार्य बहुत ही अहम माना जाता है। 

हालांकि, अनलाइन पद्दती के चलते अब किसी भी राज्य की वोटर लिस्ट को चेक करना बहुत ही सरल हो गया है। कोई भी मतदाता बड़े ही सरल तरीके से निर्वाचन आयोग की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर मतदाता सूची चेक कर सकता है। आशा करते है, आज की इस पोस्ट के माध्यम से आपको ग्रामपंचायत की वोटर लिस्ट कैसे चेक करने के विषय मे पर्याप्त जानकारी प्राप्त हुई होगी। ऐसी ही पोस्टों को पढ़ने ले लिए दिए गए लिंक्स पर क्लिक करके अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर सकते है।