ब्लॉगर कैसे बने? how to become blogger in hindi?

अगर आप  भी  इंटरनेट के द्वारा सभी लोगों तक अपनी मन की बात पहुंचाना चाहते है। अपनी किसी भी तरह की जानकारी बाकी लोगों के साथ बांटना चाहते, इन्हीं सब चीजों को कर-कर पैसा भी कमाना चाहते हैं, तो आप भी एक अच्छे ब्लॉगर बन सकते हैं। और यही सब करके पैसा भी कमा सकते हैं । आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे ब्लॉगर  क्या होता है। ब्लॉगर कैसे बन सकते हैं, ब्लॉग क्या होता है , ब्लॉगिंग कैसे करते हैं  तथा ब्लॉग वेबसाइट बनाकर पैसे कैसे कमाते हैं के बारे में जानकारी ……

ब्लॉगर कैसे बने? how to become blogger in hindi?

ब्लॉग क्या होता है / what is blog ?

इंटरनेट पर जब कोई वेबसाइट बनाता है और उस वेबसाइट के जरिए से  सभी लोगों के साथ कुछ शेयर कर रहा है या उस पर अपने कुछ विचार लिख रहा है उसे ही ब्लॉग कहते हैं। जिस तरह से आप हमारे आर्टिकल को पढ़ रहे हैं, वह भी एक ब्लॉग है और हमारे ब्लॉग का नाम है हिंदी। एक ब्लॉग बनाने के लिए सबसे पहले आपको डोमेन और होस्टिंग की जरूरत पड़ती है, और इन दोनों चीजों के लिए सबसे पहले आपको कुछ पैसे भी खर्च करने होते हैं।

डोमेन का मतलब हमारी वेबसाइट का एड्रेस होता है, जैसे कि जो टाइप करके यहां आ पहुंचे हैं, क्या आपने देखा इस वेबसाइट का डोमेन नाम क्या है, जैसा कि अभी हमने आपको बताया वेबसाइट का नाम ही वेबसाइट का डोमेन है, जैसे कि “हिंदी कलम”

अब आप सभी के मन में यह सवाल जरूर आया हुआ की होस्टिंग क्या है, दोस्तों जैसे हम सभी लोगों को रहने के लिए एक घर चाहिए होता है उसी तरह से वेबसाइट को होस्ट करने के लिए एक सरवर की जरूरत पड़ती है, इंटरनेट पर कई सारी कंपनी सर्वर बेचती हैं।आपको अपने बनाए हुए डोमेन के लिए किसी भी वेब होस्टिंग कंपनी से अपने लिए सरवर को खरीद भी सकते हैं। अब तक आप लोग समझ गए होंगे कि ब्लॉक क्या होता है, और इसको कैसे बनाया जाता है,  डोमेन और होस्टिंग दोनों मिलकर एक ब्लॉग या वेबसाइट बनाते हैं

ब्लॉगर क्या होता है?

ब्लॉगर बनने के लिए जाना बहुत जरूरी है कि ब्लॉगर क्या होता है जो इंसान ब्लॉग या वेबसाइट का संचालन करता है उसको हम ब्लॉगर कहते हैं। जैसे कि इस आर्टिकल को जिसने लिखा है इसका मतलब वह एक ब्लॉगर है। आसान भाषा में जो वेबसाइट को चलाएं तथा ब्लॉग लिखे उसे हम ब्लॉगर कहते हैं

ब्लॉगिंग क्या होता है?

जब आप समझ चुके हैं कि ब्लॉग क्या होता है और ब्लॉगर क्या होता है,आप जानते हैं कि ब्लॉगिंग क्या होता है। जब एक ब्लॉगर अपने ब्लॉग के लिए काम करता है। उसे हम ब्लॉगिंग कहते हैं।  जैसे कि आपने अपना एक खुद का ब्लॉग बनाया और अब आप उस ब्लाक पर रोज काम करते हैं, ऐसे में अगर कोई आपसे पूछता है कि आप क्या काम करते हैं तो  आप उसे कहेंगे कि आप ब्लॉगिंग करते हैं यानी कि आप एक ब्लॉक को चलाते हैं

ब्लॉगर कैसे बने?

ब्लॉगर बनने के लिए सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि ब्लॉग कैसे बनाते हैं तो पहला पड़ाव हमारा यही है कि ब्लॉग कैसे बनाएं.

ब्लॉग कैसे बनाएं

जैसा कि हमने आपको बताया कि ब्लॉगर बनने के लिए सबसे पहला पड़ाव है कि अपना खुद का एक ब्लॉग तैयार करें। ब्लॉग क्या होता है यह आप पहले ही जान चुके हैं। अब आपको यह जानना है कि ब्लॉग किस तरह से बनाते हैं, ब्लॉग बनाने के हमारे पास दो तरीके हैं एक तरीका फ्री होता है, लेकिन इसमें कमाई के स्त्रोत कम है।

दूसरा तरीका पैसे वाला है इसका मतलब आप को इस ब्लॉग को बनाने के लिए कुछ पैसे खर्च करने की जरूरत पड़ेगी, लेकिन इसमें आपके मुनाफा भी होगा तो इसमें कमाई के बहुत सारे स्त्रोत है। अब हम इन दोनों तरीकों के बारे में आपको कुछ जानकारी दे रहे हैं। आपको जैसा सही लगे आप वह सवाल कर सकते हैं

फ्री ब्लॉग कैसे बनाये

सबसे पहले आपको blogger.com वेबसाइट खोल लेनी है, उसके बाद आपको create your blog name का एक बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करना होगा। उसके बाद अपने गूगल अकाउंट से लॉगइन करना है। लोगिन करने के बाद आपको ब्लॉग बनाने का एक ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर दबाने के बाद आप अपना एक फ्री ब्लॉग तैयार कर सकते हैं।

पैसे वाला ब्लॉग कैसे बनाएं

पैसे वाला ब्लॉक बनाने के लिए आप Godaddy, Bigrock जैसी वेबसाइट से डोमेन खरीद सकते हैं। यदि होस्टिंग खरीदनी है तो आप ब्लूहोस्ट क्लाउडवेज जैसी वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं. Also Read: फेसबुक क्या है? Facebook kya hai?

ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाए?

ब्लॉगिंग से पैसा कैसे कमाये, लेकिन ब्लॉक से पैसा कमाना इतना आसान नहीं है। इसके लिए आपको काफी सारी मेहनत करनी पड़ती है। ब्लॉकिंग से पैसा कमाने के लिए 3 तरीके हैं। पहला तरीका है गूगल ऐडसेंस, यह गूगल का एक प्लेटफार्म है। जिस पर आप वेबसाइट पर कुछ भी देख सकते हैं। यह गूगल के ऐड आ रहे हैं। अब आप अपने ब्लॉग के लिए गूगल ऐडसेंस पर अप्लाई कर सकते हैं।

दूसरा तरीका एफिलिएट मार्केटिंग का होता है। इसमें आप अपनी वेबसाइट पर प्रोडक्ट भी बेच सकते हैं, और इसके बदले आपको कमीशन भी मिलेगा और आखरी तरीका है।  वेबसाइट से कोई भी ऑनलाइन या ऑफलाइन सर्विस देना।  बहुत से वेबसाइट के ओनर अपनी वेबसाइट के लिए सर्विस बेचकर भी पैसा कमा रहे हैं तो आप भी यह कर सकते हैं।

Conclusion

आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ब्लॉगर कैसे बनते हैं इसके बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर यह पोस्ट पसंद आई तो आप कंमेंट करके बता सकते हैं।