How to Build a Professional App? प्रोफेशनल ऐप कैसे बनाएं?

आप सब जानते हैं कि आज हर कोई व्यक्ति मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है।उसमें वह बहुत सारी ऐप को उपयोग में लेता ही है। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर यह एप्लीकेशन और ऐप कैसे बनते हैं और अगर खुद का एप्लीकेशन बनाना हो तो किस तरह से बनाया जाए ।

अगर आप अपना खुद का पर्सनल प्रोफेशनल android app बनाना चाहते हो या फिर ऑनलाइन शॉपिंग ऐप बनाना चाहते हो तो इन सब के लिए आपको एंड्राइड डेवलपमेंट और कोडिंग की नॉलेज की जानकारी होना बहुत जरूरी है। हां लेकिन आप एक सिंपल android app बनाना चाहते हो अपने किसी भी यूट्यूब चैनल या अपने ब्लॉक के लिए तो ये आप ऑनलाइन बना सकते हैं।

How to Build a Professional App? प्रोफेशनल ऐप कैसे बनाएं?

आज ज्यादातर लोगो की ये सोच हो गयी हैं कि अगर वो किसी तरह की प्रोफेशनल ऐप को बनाना चाहते है, तो उनको प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे जावा की नॉलेज का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। उसके बाद ही एक अच्छा प्रोफेशनल ऐप बनाया जा सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि  प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के बिना भी आप प्रोफेशनल android app बना सकते हैं। आज हम आपको इस पोस्ट के द्वारा यही बताने वाले हैं कि बिना प्रोग्रामिंग लैंग्वेज या बिना किसी टेक्निकल स्किल्स के किस तरह से एक प्रोफेशनल ऐप बनाया जाता है, उसके बारे में पूरी विस्तार से जानकारी।

प्रोफेशनल ऐप होती क्या है?

प्रोफेशनल ऐप एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो कि प्रोग्रामिंग के तहत काम करती है। इसमें हर तरह के दिशा निर्देश प्रोग्रामिंग के द्वारा ही सेट किए जाते हैं। इनका उपयोग आप अपने काम को तेजी से और आसानी से करने के लिए ले सकते हो। मोबाइल ऐप्प कई प्रकार की होती है। उनमे से जैसे प्रोफेशनल एप भी एक है। आज आप अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर बहुत सी प्रोफेशनल एप को देख सकते है।

खुद का ऐप कैसे बनाएं

दोस्तों अगर आप अपने किसी भी काम के लिए किसी भी तरह की ऐप को बनाना चाहते हैं। इसके 2 तरीके होते हैं। एक तो आप फ्री में बना सकते हो। दूसरा आप पैसे देकर भी बनवा सकते हो। अर्थात अगर आप प्रोफेशनल ऐप बनाना चाहते हो तो इसके लिए तो आपको कुछ पैसे लगाने ही पड़ेंगे। 

प्रोफेशनल ऐप बनाना

अगर आप चाहते हैं कि आपका खुद का एक प्रोफेशनल है तो इसके लिए सबसे पहले आपके पास में एक अच्छा कंप्यूटर या फिर लैपटॉप और एक android-studio नाम का सॉफ्टवेयर होना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह जो सॉफ्टवेयर होता है। वह कंप्यूटर पर ही काम करता है किसी भी प्रकार के स्मार्टफोन या मोबाइल फोन पर यह सॉफ्टवेयर काम नहीं करता है।

हालांकि देखा जाए तो आज कई प्रकार के ऐसे ही सॉफ्टवेयर होते हैं, जिनसे आप प्रोफेशनल ऐप बना सकते हो क्योंकि एंड्राइड गूगल का ही एक प्रोटेक्ट है। इसलिए गूगल ने विशेष एंड्राइड फोन के लिए android-studio नाम का सॉफ्टवेयर बनाया है।

आज सबसे अधिक ऑनलाइन फ्री में app बनाने का उपयोग लोगो के द्वारा अधिक किया जा रहा है। इसलिए सबसे जरूरी अगर आप खुद का प्रोफेशनल ऐप बनाना चाहते हो तो इन दो चीजों का होना आपके पास बहुत जरूरी है, इसके अलावा आपको सॉफ्टवेयर को यूज में लेना भी आना चाहिए।

क्या करे प्रोफेशनल ऐप बनाने के बाद में

दोस्तो आप सब जानते हो किसी भी app को बनाने के बाद में उसको लोगों के सामने भी रखना पड़ता है। अर्थात इसके लिए गूगल प्ले स्टोर का सहारा भी लेना पड़ता है क्योंकि गूगल प्लेस्टोर एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जिसको रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग इस्तेमाल करते हैं। अगर आपका प्रोफेशनल ऐप बनकर तैयार हो गया है, तो आपको इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर भी लॉन्च करना होगा। अगर इसमें से 0.5% तक भी यह लोगों के द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है, तो मतलब आपका ऐप बहुत ज्यादा लोकप्रिय माना जाएगा।

ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर कैसे डालें

अगर आप प्रोफेशनल एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर पर पब्लिश करना चाहते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप को फॉलो करना होगा। सबसे पहले आपको स्किल और कुछ ग्राफिक्स को तैयार करने होगा और आपके ऐप का apk फाइल भी बनाकर तैयार करना होगा। दूसरा स्टेप में आपको एक नंबर पर अकाउंट बनाना पड़ता है। वहां जाकर आपको अपनी एप्लीकेशन को पब्लिक लोगों के लिए करना होगा।

ग्राफिक को तैयार करने का मतलब यह होता है कि आप को अपने ऐप का स्क्रीनशॉट लेना होगा और apk फाइल तो आपने बना ही रखी है और साथ में डेवलपर अकाउंट का मीनिंग होता है कि आपको प्ले स्टोर में अपने ऐप के लिए एक अकाउंट बनाना होगा। उसका काम यह होता है कि आप उस अकाउंट की मदद से अपनी प्रोफेशनल एप को गूगल प्ले स्टोर पर आसानी से पब्लिश कर सकते हो।

सबसे पहले आपको अपने ब्राउज़र में गूगल प्ले console को लिखकर सर्च करना और अपना एक अकाउंट भी उस पर बना कर तैयार करना होगा। फिर आपको क्रिएट एप्लीकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी ऐप का टाइटल देना होगा और फिर create पर क्लिक करना होगा।

उसके बाद में आपको अपनी ऐप का एक शॉर्ट डिस्क्रिप्शन और एक फुल डिस्क्रिप्शन लिखकर उसमें भरना होगा और अपनी ऐप का 1 लोगो भी तैयार करना होगा। एक बैनर अपनी एप्लीकेशन के कुछ स्क्रीनशॉट भी देने होंगे। Also Read: How to download humraaz app? हमराज एप को कैसे डाउनलोड करें?

उसके बाद आपको अन्य बहुत से ऑप्शन मिल जाएंगे जैसे आपका ऐप किस बारे में किस वेबसाइट के नाम से है, आपका ईमेल आईडी क्या है,आपका फोन नंबर क्या है, आदि जानकारियां भरने के बाद में आप को सेव के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद एक  create release के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और इसके बाद आप अपने app को console में अपलोड कर दे। इस तरह से आप की app पब्लिश हो जाएगी।

Conclusion

 हमने आपको इस आर्टिकल से प्रोफेशनल ऐप किस तरह से बनाई जाती है इसके बारे में जानकारी दी है। हमको उम्मीद है कि आप के लिए की जानकारी बहुत हेल्पफुल रही होगी। इसी तरह की जानकारियों से आप हमारी वेबसाइट से कंआजटिन्यू जुड़े रह सकते हैं और यह जानकारी पसंद आए तो कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करके जरूर बताएं।