How to download humraaz app? हमराज एप को कैसे डाउनलोड करें?

हमराज एप को इंडियन आर्मी के द्वारा सेना के जवानों के लिए उनको मिलने वाली सुविधाओं के लिए बनाया गया है। इस एप्लीकेशन की सहायता से भारतीय सेना के सभी जवान ऑनलाइन सभी प्रकार की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमराज आर्मी एप्लीकेशन एक एंड्राइड फोन एप्लीकेशन है,लेकिन यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन फिर भी आप इसको फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या आप जानते हैं इसको अगर प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं कर सकते तो कहां से उसको डाउनलोड किया जा सकता है तो चलिए आज आपकी इस परेशानी को भी दूर कर देते हैं और बताते हैं कि सबसे पहले आपको अगर हमराज ऐप को डाउनलोड करना चाहते है।

 आप एक भारतीय सेना के जवान है। ओर इस ऐप्प को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इंडियन आर्मी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इसको डाउनलोड कर सकते हैं। अभी हाल ही में इस ऐप्प को गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च नहीं किया गया है।

आइए जानते हैं इस आर्टिकल के द्वारा हम आपको हमराज आर्मी एप से संबंधित सभी जानकारियों को इसमें बताने जा रहे हैं। हमराज ऐप को डाउनलोड कैसे करते हैं, हमराज ऐप के डाउनलोड करने के बाद क्या लाभ है, इसकी क्या विशेषता हैं इन सभी के बारे में जानकारी बताने जा रहे हैं…

How to download humraaz app? हमराज एप को कैसे डाउनलोड करें?

क्या है “Humraaz app”

सबसे पहले आपको यह बताना चाहेंगे कि आखिर यह हमराज app है क्या? दोस्तों humraaz app एक भारतीय सेना के जवानों के लिए जारी की गई एप्लीकेशन है। इस एप्लीकेशन का उपयोग केवल और केवल भारतीय सेना के सभी जवान और बडे आर्मी अफसर ही कर सकते हैं।

अगर कोई साधारण आदमी अर्थात भारत का नागरिक की हमराज ऐप का इस्तेमाल करें तो आपको बता देते हैं कि इसका इस्तेमाल केवल सेना के जवान कर सकते हैं साधारण आदमी नहीं कर सकते हैं।

इसके अलावा हमराज एप को केवल एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के डिवाइस पर ही उपलब्ध करवाया गया है। अगर आप भारतीय सेना के सिपाही हैं और हमराज ऐप को डाउनलोड करने के लिए सोच रहे हैं ओर इस सेवा का अगर आपको फायदा उठाना है तो यह आपके मोबाइल फोन के प्ले स्टोर पर आपको नहीं मिलेगी।

 हमराज ऐप को आप भारत सरकार के द्वारा सुनिश्चित की गई भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट के द्वारा ही इस ऐप को डाउनलोड करके और उसका फ्री में फायदा उठा सकते हो। इसके अलावा सभी जानकारियों को आप इस एप के द्वारा मोबाइल फोन पर ही प्राप्त कर सकते हो। Also Read: Health app in hindi हेल्थ ऐप इन हिंदी

Humraaz आर्मी app के फायदे  व विशेषता

हमराज एप के अगर फीचर्स के बारे में आपको जानकारी दे तो सबसे पहले आप अगर भारतीय सेना के सिपाही है या फिर अफसर हैं तो इस एप के द्वारा अपने पेमेंट से संबंधित सभी जानकारी आपको मिल सकती है। इसके अलावा जो अन्य फीचर्स हैं उनके बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं..

हमराज एप आपको मंथली पेमेंट की इंफॉर्मेशन की पूरी जानकारी अर्थात पूरी डिटेल बता देता है।अगर आप हमराज एप का प्रयोग करके अपनी पे स्लिप को डाउनलोड करना चाहते हो तो आपको बता दें कि इसको आप बहुत आसानी से डाउनलोड कर सकते हो। 

अगर पेमेंट से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आपके सामने आती है तो आप हमराज एप के द्वारा अपनी सभी कंप्लेंट को ऊपर बड़े अफसर तक पहुंचा सकते हो। क्योंकि इस ऐप को बनाया ही इन्हीं सब कारणों के लिए है।

इसके अलावा हमराज आर्मी एप से Form 16, ऑनलाइन complaint, AFPP fund सब्सक्रिप्शन सर्विसेज की सुविधा भी सभी इंडियन आर्मी के जवानों को मिलती है।

Humraaz app को डाउनलोड कैसे करें

हमराज आर्मी एप एक ऑफिशियल एप्लीकेशन है। इसको भारतीय सेना के जवानों के लिए ही बनाया गया है। इस एप्लीकेशन को केवल और केवल आर्मी के सभी जवान इस ऐप्प को सिर्फ एंड्रॉयड फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं, हमराज एप को कैसे डाउनलोड किया जाता है..

सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में ब्राउज़र को ओपन करना होगा और वहां पर आपको हमराज एप की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

जैसे ही आप हमराज आपकी ऑफिशियल वेबसाइट ओपन करते हो तो नीचे की तरफ उसको थोड़ा सा स्क्रॉल करो और आपके सामने एक ऑप्शन आएगा ” click here to Download”

अब आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप इसको डाउनलोड करते हो। आपके मोबाइल फोन में हमराज ऐप डाउनलोड हो जाएगी। इसको आप इंस्टॉल करके उपयोग में ले सकते हो।

अगर आप इस एप्लीकेशन को इंस्टॉल करते हैं और उसमें कोई परेशानी आती है तो अपने फोन में unknown source को आपको इनेबल करना होगा।

अब आप इस ऐप को साइन अप करें और अपना पैन कार्ड नंबर एंटर करें। ध्यान देने वाली बात इसमें यह है कि पैन कार्ड नंबर हमेशा कैपिटल लेटर में ही एंटर किए जाते हैं।

आपका पैन कार्ड में जो मोबाइल नंबर है। वह बैंक से भी लिंक होना चाहिए। ताकि पेमेंट से संबंधित सभी डिटेल की जानकारी आपके समय पर मिल जाये। अब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को इसमें एंटर करना होगा।

इस तरह से आपका हमराज आर्मी एप पर अकाउंट बन जाएगा। इसमें आप पेमेंट की डिटेल, पे स्लिप अन्य सभी जानकारियों का आसानी से देख सकते हैं।

Conclusion

आज हमने आपको इस ऐप के माध्यम से humraaz app को कैसे डाउनलोड किया जाता है। इसके बारे में जानकारी प्रदान की है। हमें उम्मीद है कि आपको हमने जो जानकारी दी है वह समझ में आई होगी। इसी तरह की जानकारियों से जुड़े रहने के लिए आप हमारी वेबसाइट से कंटिन्यू जुड़ सकते हैं।

1 thought on “How to download humraaz app? हमराज एप को कैसे डाउनलोड करें?”

Comments are closed.