How to earn money from NFT? NFT से पैसे कैसे कमाए?

आज NFT का प्रचलन बहुत ज्यादा बढ़ता जा रहा है। आज अगर देखा जाए तो बड़े बड़े सुपरस्टार चाहे वह बॉलीवुड के हो हॉलीवुड के हो या टॉलीवुड के सभी लोग अपने अपना प्रतीक बनाकर NFT टोकन बना कर बेच रहे हैं और लाखों की कमाई कर रहै हैं। हालांकि इसकी शुरुआत तो बहुत पहले से ही हो चुकी थी लेकिन वर्तमान समय में इसका प्रचलन बहुत अधिक देखने को मिल रहा है। सन 2021 में इसका प्रचलन 1000 गुना तक बढ़ चुका है। ऐसे में लोग एनएफटी टोकन बनवा कर बेचकर लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं। 

How to earn money from NFT?  NFT से पैसे कैसे कमाए

जिस तरह से आज लोगों में क्रिप्टोकरंसी को खरीदने के लिए जितना क्रेज बढ़ रहा है। उतना ही अब लोग NFT टोकन बनवा कर लाखों की कमाई कर रहे हैं। एक तरह से क्रिप्टोकरंसी के बाद में एनएफटी का एक नया प्लेटफार्म पैसे कमाने का मिल गया है। एनएफटी प्लेटफार्म के माध्यम से आप घर बैठे लाखों की कमाई कर सकते हैं।

आज हम आपको इस आर्टिकल के द्वारा NFT से पैसे कमाए कैसे जाते हैं, NFT क्या है, NFT का इतिहास क्या है, NFT फुल फॉर्म इन हिंदी इन सभी के बारे में आपको पूरी जानकारी विस्तार से बताने वाले हैं, इसीलिए आप इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़े ताकि आपको सभी जानकारियां सही ढंग से मिल सके..

NFT क्या है?

एनएफटी का हाल ही में क्रिप्टो करेंसी की तरह ही बहुत अधिक प्रचलन हुआ है। NFT टोकन की शुरुआत सन 2014 में हुई थी। एक प्रकार से यह क्रिप्टोग्राफिक टोकन है। NFT मतलब नॉन फंजिबल टोकन इसका अर्थ होता है। जिसको आप कभी रिप्लेस नहीं कर सकते है। यह अपने आप में एक यूनिक होता है। एक तरह से देखा जाए तो इसकी कॉपी बहुत सारी बन सकती हैं। इसीलिए यह एक यूनिक टोकन होता है। इसमें कोई फेरबदल नहीं किया जा सकता है। इसीलिए इसको नॉन पंजीबन टोकन कहते हैं। 

टोकन इसको इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह डिजिटल रूप में आपके पास एक आइडेंटी के रूप में प्रतीक होता है। अगर आपके पास में एनएफटी है तो एक तरह से वह आपका प्रूफ डिजिटल रूप में आपके पास है, इसीलिए उसको टोकन कहा जाता है। दोस्तों आज एनएफटी आपके पास में किसी भी एसेट्स के रूप में हो सकती है।

जैसे किसी फोटो वीडियो के रूप में भी डिजिटली आपके पास हो सकती है। लेकिन यह पूरी दुनिया में यह टोकन सिर्फ आपके पास ही होगा। इसको कोई कॉपी नहीं कर सकता ना कोई चोरी कर सकता है। क्योंकि यह एक यूनिक आइडेंटिटी के रूप में होती है। औऱ ना इसको कभी एक्सचेंज नहीं किया जा सकता है। एक प्रकार से देखा जाए तो एनएफटी एक डिजिटल एसेट्स की तरह काम करता है। इसके द्वारा इसकी वैल्यू जनरेट होती है। इससे जुड़े सभी टोकन भी यूनिक होते है।

NFT काम कैसे करता है?

नएफटी डिजिटल एसेट्स अर्थात डिजिटल रूप में सामानों के लिए ही काम में लिया जाता है। यह सभी एक दूसरे से अलग होते हैं। इनकी यूनिकनेस और कीमत इसके द्वारा ही साबित की जाती है। यह वर्चुअल गेम से लेकर आर्ट तक की सभी चीजों को परमिशन देते हैं। इसके अलावा इन सभी को आप डिजिटल मार्केट प्लेस से खरीद भी सकते हैं और बेच भी सकते हैं। एक प्रकार से अगर देखा जाए तो एनएफटी ब्लॉकचेन पर ही काम करता है। जो पूरी तरह सिक्योर है और अपनी यूनिकनेस को हमेशा बनाए रखता है।

NFT फुल फॉर्म इन हिंदी

NFT का फुल फॉर्म हिंदी में नॉन फंजिबल टोकन होता है।

N – non

F – fungible

T – token

NFT कैसे बनाये

दोस्तों आपको बताना चाहते हैं कि एनएफटी बनाना कोई बड़ी बात नहीं होती है। एनएफटी अर्थात नॉन फंजिबल टोकन एक आर्ट और डिजिटल वर्ल्ड का मिक्स रूप होता है। जब आप अपनी किसी भी आर्ट पिक्चर या फोटो को डिजिटल रूप से स्थापित करते हो अर्थात आपने अपनी किसी भी कला को (वीडियो, फोटो,म्यूजिक, गेम) को डिजिटल रूप से बनाया है और इंटरनेट पर वह कुछ अलग और यूनिक दिखने लग जाता है तो उसको ही एनएफटी के रूप में घोषित कर दिया जाता है।

NFT से कैसे कमाए पैसे

NFT के द्वारा पैसे कमाने के बहुत से तरीके हैं। मैसेज कुछ तरीके आपको बताने जा रहे हैं।

1.नेट एसेट बनाकर

NFT बनाकर आप डिजिटल रूप में किसी भी प्लेटफार्म पर उसको लिस्ट कर के बेच सकते हैं। एनएफसी कई प्रकार की होती है। जैसे फ़ोटो, वीडियो,म्यूजिक, या फिर कुछ भी डिजिटल फॉर्मेट में आप NFT बना सकते हो।

उदाहरण के लिए आपने कोई भी एक यूनिक कैरेक्टर बनाया है। उस कैरेक्टर को अलग अलग तरीके से बना कर अर्थात उसमें कुछ चेंज करके आप NFT बना सकते हो। जब आपका NFT बन जाए तो उसको लिस्ट करके बेच सकते हो।

2. NFT रॉयल्टी से पैसे कमाना

एनएफटी रॉयल्टी अर्थात जब भी आपको ही अब एनएफटी बनाकर पहली बार बेचते हो तो आपको उसका पैसा मिल जाता है। लेकिन जब वह खरीदने वाला व्यक्ति आपके द्वारा बेचे गए एनएफटी टोकन को सेल करता है तो उससे जितने पैसे में उसको बेचता है उसके द्वारा एक हिस्सा भी आपको कमीशन के रूप में मिल जाता है। इसको ही एनएफटी रॉयल्टी कहा जाता है।

आसान शब्दों में अगर कहे तो यह कमीशन की तरह काम करता है। जब तक आपका यह एनएफसी टोकन sell – buy होता रहेगा। तब तक आप कमीशन के रूप में पैसे कमाते रहेंगे।

3.NFT गेम खेलकर 

एलएफटी में गेम खेल कर आप दो प्रकार से पैसे कमा सकते हैं पहला आप खुद गेम खेल कर रिवार्ड को जीतकर रिडीम कलेक्ट कर सकते हैं। दूसरे तरीके में आप NFT को किराए पर देकर पैसे कमा सकते हैं।

4.NFT में ट्रेडिंग करके

ट्रेडिंग से तात्पर्य यह होता है कि जैसे आप शेयर मार्केट में कम पैसे में शेयर खरीद के अधिक पैसे में बेचते हैं। उस तरह से इसमें भी आप ट्रेडिंग कर सकते हैं।

5.NFT में मार्केटप्लेस बनाकर

खुद का मार्केटप्लेस बनाकर आप ऑनलाइन खरीद बिक्री कर सकते हैं। और लोगों को इसके लिए इनवाइट भी कर सकते हैं। इसके लिए आप फीस लेकर लोगों से पैसा कमा सकते हैं।

6. ऑनलाइन NFT कोर्स बना कर

ऑनलाइन NFT कोर्स बनाकर अच्छे पैसे कमा सकते हैं अगर आप एक डिज़ाइनर वेब या ब्लॉकचेन डेवलपर या फिर आप एनईएफटी के अच्छे से जानने वाले हैं तो एक ऑनलाइन कोर्स बनाकर एक अच्छी पैसिव इनकम का जरिया बना सकते हो। NFT कोर्स आइडिया

  • NFT create and sell course
  • NFT development related course
  • NFT trading course
  • NFT platform web development course, Blockchain Development

Conclusion

आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से NFT के द्वारा पैसे कैसे कमाए जाते हैं। इसके बारे में जानकारी प्रदान की है। हमें उम्मीद है कि जो भी हमने जानकारी दी है वह आपको पसंद आई होगी। इसमें आपको NFT से पैसे किस किस तरह से कमा सकते हैं, उसके बारे में भी बताया है। अगर आपको यह जानकारी पसंद आए तो कमेंट करके जरूर बताएं।