How to exercise at home? घर पर एक्सरसाइज कैसे करें?

आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में आदमी खुद के लिए हमें बिल्कुल भी नहीं निकाल पा रहा है। ऐसे में खुद को फिट रखना भी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। लोग खुद के शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किसी भी तरह का कोई वर्कआउट एक्सरसाइज नहीं करते हैं। ऐसे में आपको खुद को ही लगेगा कि आप स्वस्थ नहीं हो। क्योंकि शारीरिक व्यायाम करना हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है।

हमेशा इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में अगर शरीर के लिए कुछ समय निकालकर व्यायाम ना किया तो हमारे शरीर में बहुत सी बीमारियों का जन्म हो सकता है। आज हर व्यक्ति का सपना होता है, कि उसका शरीर एकदम स्वस्थ रहें। इसके लिए वह तरह-तरह के प्रयोग भी दवाइयों के सहारा लेकर करता है, लेकिन कभी खुद के शरीर के लिए व्यायाम जैसी चीजों का प्रयोग में नहीं लेता है। आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि घर पर एक्सरसाइज किस तरह से की जा सकती है, घर पर एक्सरसाइज करने के क्या फायदे हो सकते हैं, कौन-कौन से व्यायाम आप घर बैठे कर सकते हैं आइए जानते हैं…

How to exercise at home? घर पर एक्सरसाइज कैसे करें?

“Exercise” क्या है?

आज हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका शरीर एकदम स्वस्थ और निरोगी रहें। इसके लिए आज बहुत से लोग तो जिम में जाकर वर्कआउट करना पसंद करते हैं, लेकिन अधिकतर लोगों को इस तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं होती है या यह कह सकते हैं, कि पैसे की कमी की वजह से कोई जरूरी नहीं होता है, कि सभी लोग जिम में जाकर ही वर्कआउट करें।

शरीर के लिए व्यायाम घर में रहकर भी आदमी कर सकता है। जिम में वर्कआउट करने में बहुत समय व पैसा लग जाता है। कई बार तो आलस की वजह से लोग जिन भी नहीं जा पाते हैं। वर्कआउट करने से शरीर की एनर्जी बहुत कम हो जाती है। एक्सरसाइज अर्थात व्यायाम इंसान चाहे घर में करें या घर से बाहर रहकर करे लेकिन शरीर के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी होती है।

कम बजट में घर पर ही बनाएं जिम

शरीर को फिट रखने के लिए जिम में जाकर एक्साइज करना हर व्यक्ति को फिट रखने में बहुत मदद करता है, लेकिन कभी-कभी समय और बजट बिगड़ने की वजह से जिम में भी नहीं जाया जाता है। अगर आप जिम में ना जाकर घर पर ही अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कम बजट में जिम तैयार कर सकते हैं।

इससे आप अपना पैसा भी बचा लेंगे, इसके अलावा आप के समय की भी बचत हो जाएगी, क्योंकि आपको जिम जाने के लिए घर से बाहर निकलना पड़ता है ऐसे में अगर घर में अपना खुद का जिम होगा तो आपको वर्कआउट करने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा आपके घर परिवार वाले सभी लोग वर्कआउट आपके साथ कर लेंगे।

“Exercise” की एक कमरे से ही करे शुरुआत

जब भी आप एक्सरसाइज की शुरुआत अपने घर से करना चाहते हैं, इसके लिए किसी भी एक कमरे गेस्ट रूम लिविंग रूम या जहां पर अच्छा वेंटिलेशन और रोशनी आती हो, वहां पर आप अपना एक्सरसाइज कर सकते हैं।

अपना एक छोटा सा जिम घर मे ही आप बना सकते हैं। उस कमरे की साफ सफाई करके अच्छे से नेट बिछा कर, याद रहे नेट ऐसा हो जो फिसलने वाला ना हो, इसके अलावा 1 कुर्सी और 3 स्टेप वाली सीडी की व्यवस्था जरूर कर लें, क्योंकि सीडी पर चढ़कर और उतरकर आप अपने वजन को कम करने की एक्सरसाइज शुरू कर सकते हैं। आप घर की ही छोटी-छोटी चीजें की मदद से घर पर ही एक्सरसाइज की शुरुआत कर सकते हैं।

घर की एक्सरसाइज की शुरुआत

घर पर जब आप अपना एक छोटा सा अलग एरिया एक्सरसाइज के लिए चुन लेते हैं, तो वहां पर घर के ही कुछ सामानों की मदद से आप इसकी शुरुआत कर सकते हैं। हर घर में यह छोटे-मोटे सामान जैसे कुर्सी, रस्सी,छोटी सीढ़ी आदि आसानी से मिल ही जाते हैं। जिनके द्वारा आप अच्छे से वर्कआउट कर सकते हैं,आइए जानते हैं आपके शरीर के लिए कौन-कौन से एक्सरसाइज फायदेमंद है, जिनकी शुरुआत आप घर से कर सकते हैं…

1. स्किपिंग रोप 

स्किपिंग रोप आसानी से घर में मिल जाती है। अगर यह घर में ना हो तो आप इसको मार्केट से खरीद सकते हैं। इसका प्राइस बहुत कम होता है। आप अपने बजट के अनुसार इसको खरीद कर आराम से रस्सी कूदने वाला व्यायाम कर सकते हैं। स्कीपिंग आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

2. डंबल 

वेटलिफ्टिंग एक्सरसाइज करने के लिए डंबल और बार-बार बहुत जरूरी माने जाते हैं,इसीलिए आप किसी भी लोकल स्पोर्ट्स से इनको बहुत कम पैसे में खरीद सकते हो कुछ स्पोर्ट्स अकैडमी तो पुराने डंबल्स के साथ भी एक्सचेंज का ऑफर देती है। आप अपनी जरूरत के अनुसार इनको खरीद कर यह एक्सरसाइज भी कर सकते हो।

3. एक्सरसाइज बॉल

खुद के शरीर को सही तरीके से मेंटेनेंस कर ले उसको सही शेप में रखने के लिए एक एक्सरसाइज स्टेबिलिटी बॉल बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है। इसको आप दूसरे उपकरणों के साथ भी काम में ले सकते हैं। मार्केट में आराम से आपको ₹600 से ₹1000 तक के बीच में मिल जाएगी ।

4. गोल छल्ला या हूप

बेस्ट से कैलोरीज कम करने के लिए खूब एक बहुत ही अच्छा उपकरण होता है। इसको कमर में डालकर कमर को गोल गोल घुमाने से पेट और कमर की चर्बी कम की जा सकती है। हूप इतने साइज का होना चाहिए जिसमें आप आसानी से खड़े हो सको।

Conclusion

आज हमने आपको इस पोस्ट में घर पर रहकर ही एक्सरसाइज कैसे करें, इसके बारे में जानकारी दी है। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई तो आप हमारे कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करके बता सकते हैं।