How to make bajaj card? बजाज कार्ड कैसे बनाते हैं?

आज के समय में सभी को अपनी पसंद के अनुसार अलग- अलग प्रकार के सामानों को खरीदना अच्छा लगता है। ताकि छोटे छोटे अमाउंट की ईएमआई भरकर अपने जरूरत का सभी सामान खरीद सके। इससे उनकी मासिक आमदनी पर भी कोई प्रभाव ना पड़े। इसलिए लोग जो भी उनकी जरूरत का सामान होता है। उसको मासिक किस्तों को भर के खरीद लेते हैं। इसीलिए आज हम आपको बजाज कार्ड क्या होता है बजाज ईएमआई कार्ड किस तरह से बनवाया जाता है। इसके बारे में ही जानकारी बता रहे है।

आप सब भली भांति जानते हैं कि महंगाई की तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में आम इंसान की बेसिक जरूरतों को अपने घर परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में ही उसकी आमदनी खत्म हो जाती है। इन परिस्थितियों में अपने परिवार के लिए कभी कुछ खरीदना पड़ जाए, जैसे स्मार्टफोन, एलईडी, टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज या फिर फर्नीचर तो उसी स्थिति में कुछ भी खरीदना कितना मुश्किल हो जाता है। 

How to make bajaj card? बजाज का कार्ड कैसे बनाते हैं?

पहले के समय में लोग कैश में ही हर सामान को खरीदना पसंद करते थे। लेकिन उस समय की परिस्थिति कुछ और थी। आज का अगर समय देखा जाए तो बढ़ती हुई महंगाई के साथ में लोगों को जीना बहुत मुश्किल हो रहा है, इसीलिए हर कोई व्यक्ति ईएमआई के रूप में सामान को खरीदना पसंद करता है।

 EMI में सबसे बड़ा सहारा ये होता है कि व्यक्ति कि मासिक आमदनी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। और छह, आठ, नौ, दस या फिर 12 महीने की किस्तों में धीरे धीरे पैसे से emi भर दी जाती हैं। और सामान भी खुद का हो जाता है। इस वजह से आज आम आदमी भी महंगे से महंगा सामान आसान किस्तों के लिए खरीद लेता है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि बजाज का कार्ड कैसे बनवाया जाता है और बजाज के कार्ड बनवाने से क्या क्या फायदे मिल सकते हैं आइए जानते हैं…

बजाज EMI कार्ड क्या है?

बजाज ईएमआई कार्ड वह होता है। जिसकी सहायता से आप किसी भी कीमती सामान को इंस्टॉलमेंट के रूप में पैसे पे करके खरीद सकते हो। एक तरह से इसको pre – approved loan भी कहा जा सकता है। इसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक, सामान फर्नीचर जिम मेंबरशिप कपड़े फ्लाइट होटल बुकिंग इत्यादि काम पूरे कर सकते हैं। 

बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड की मदद से ऑफलाइन प्रोडक्ट खरीदने के साथ आप ऑनलाइन भी प्रोडक्टस को आसानी से खरीद सकते हो। इस कार्ड का उपयोग दोनों ही जगह में कर सकते हैं। बजाज कार्ड से ऑनलाइन ऑफलाइन अगर आप सामान परचेज करते हैं तो उसका कोई इंटरेस्ट भी नहीं दिया जाता है अर्थात बजाज फींसर्व कार्ड से आप नो कॉस्ट ईएमआई पर भी सामान को ले सकते हैं। Also Read: KP satta King kya hai or online kaise khele?

आपको यह लग रहा होगा कि यह कोई क्रेडिट कार्ड है। पर आपकी जानकारी के लिए इस बात को बताना चाहते हैं कि बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड कोई क्रेडिट कार्ड की तरह नहीं होता है। क्योंकि क्रेडिट कार्ड वह होता है, जिसमें आपको पैसा तो मिलता है लेकिन उसमें आपको रेट ऑफ इंटरेस्ट भी बैंक के द्वारा लगाया जाता है। और यह इंटरेस्ट प्रोडक्ट के ऊपर निर्भर करता है। लेकिन बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड में कोई रेट ऑफ इंटरेस्ट नहीं लगता है।

बजाज कार्ड की सर्विस भारत की 950 + बड़े शहर और 43000 से भी अधिक स्टोर में दी गई है। इसका तात्पर्य यह है कि आप बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड का उपयोग भारत के किसी भी बड़े शहर या बड़े स्टोर से कर सकते हैं।

बजाज कार्ड कैसे बनवाये

अगर आप भी किसी के भी वस्तु को खरीदना चाहते हैं और इसके लिए आप बजाज कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप बजाज कार्ड बनवाने के लिए दो तरह से बनवा सकते हैं आइए जानते हैं-

1. ऑनलाइन अप्लाई 

बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड को अगर ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं, तो उसके लिए आप ऑनलाइन अप्लाई तभी कर सकते हैं। अगर आप बजाज के पुराने यूजर है अर्थात आपने बजाज फिनसर्व से कोई पहले सामान खरीद रखा है तो आप बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

बजाज ईएमआई कार्ड बनवाने के लिए आपको एक कस्टमर पोर्टल की आवश्यकता होती है। उसमें आपको 399 का अमाउंट भरना पड़ता है। उसके बाद आप का 14 दिन के अंदर बजाज कार्ड ऑनलाइन बन जाता है। इस कार्ड की शुरुआत में कुछ लिमिट निर्धारित होती है। आप अपनी आवश्यकता के अनुसार इस कार्ड को प्रयोग में ले सकते हो।

2. ऑफलाइन अप्लाई

ऑफलाइन आवेदन करने का बहुत ही आसान और सरल तरीका है। इसके लिए आप किसी भी बड़े शहर में बड़े स्टोर मॉल में जाकर बजाज कार्ड बनवा सकते हो। क्योंकि बड़े-बड़े स्टोर में बजाज कार्ड की सर्विस सभी कस्टमर के लिए उपलब्ध होती है। और आसानी से इलेक्ट्रॉनिक स्टोर पर तो यह आपको मिल ही जाएगी।

बजाज कार्ड बनवाने के लिए जब आप कोई भी कीमती सामान खरीदने के लिए किसी बड़े स्टोर में जाते हो तो वहां पर आपके लिए बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड का एक ऑप्शन भी दिया जाता है। इस कार्ड की मदद से आप EMI में किसी भी सामान को खरीद सकते हो। ऐसे में स्टोर में ही आपको कोई भी बजाज के एंप्लॉय मिल जाएंगे। वे आपको कार्ड बनवा कर तुरंत प्रदान कर देंगे।

बजाज कार्ड के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

बजाज कार्ड बनवाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह होती है कि व्यक्ति भारत का नागरिक हो और उसकी आयु 18 वर्ष की होनी चाहिए। इसके अलावा आपका सिविल स्कोर अच्छा होना चाहिए। बैंक स्टेटमेंट, सैलेरी स्लिप, आधार कार्ड, पैन कार्ड की डिटेल जरूर होनी चाहिए।

निष्कर्ष

आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बजाज कार्ड कैसे बनाया जाता है। इसके बारे में जानकारी प्रदान की है। उम्मीद है आपको जो भी हमने जानकारी दी है। वह पसंद आई होगी। इसी तरह की जानकारियों से अगर आप जुड़े रहना चाहते हैं तो कंटिन्यू आप हमारी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। यह जानकारी पसंद आई तो कमेंट करके जरूर बताएं।