how to update gb whatsapp? GB व्हाट्सएप्प अपडेट कैसे करे?

आप सभी लोग व्हाट्सएप मैसेंजर के बारे में तो जानते हो आज हर स्मार्टफोन में सबसे पसंदीदा app व्हाट्सएप ही होता है। मुख्य रूप से आपको ये app हर फोन में देखने को मिल जाएगा। क्योंकि दुनिया के सबसे लोकप्रिय app में जिसकी गिनती होती है। आपने कभी GB whatsapp का नाम सुना है। नहीं सुना होगा क्योंकि आप अगर  GB whatsapp को play store में देखना चाहेंगे तो आपको नहीं मिलेगा।आप कितना ही इसको सर्च कर लो तो आपको google play स्टोर पर इस app का कोई ऑप्शन नहीं दिखाई देगा।

how to update gb whatsapp? GB व्हाट्सएप्प अपडेट कैसे करे?

क्या आप जानते हैं GB whatsapp क्या होता है। उसको कैसे डाउनलोड करते हैं, किस तरह से अपडेट किया जाता है, आज हम आपको GB whatsapp क्या है और इसका उपयोग कैसे होता है, किस तरह से डाउनलोड होता है,इसके विषय में भी जानकारी बताने वाले हैं।

ऐसा नहीं है कि GB whatsapp के बारे में किसी को जानकारी नहीं है। बहुत से ऐसे लोग हैं। जो GB whatsapp के बारे में भी जानते हैं। क्योंकि आज अगर देखा जाए तो इंटरनेट पर जीबी व्हाट्सएप के बारे में इंटरनेट पर बहुत अधिक सर्च किया जा रहा है। लेकिन फिर भी जिन लोगों को GB whatsapp क्या होता है इसके बारे में जानकारी नहीं है तो इसी वजह से इंटरनेट पर लोग इसके बारे में सर्च करते हैं।

तो इसी वजह से आज हम आपको इस पोस्ट में  GB whatsapp क्या है, इसको कैसे डाउनलोड किया जाता है, और अपडेट कैसे करते हैं। इन सभी सवालों के बारे में जानकारी देने वाले हैं इसलिए आप इस पोस्ट को जरूर पढ़ें

क्या होता है ये “GB whatsapp”

दोस्तों आपको बता देना चाहते हैं कि GB whatsapp आखिर क्या होता है। जरूर मन में आपके में यह सवाल आ रहा होगा। GB whatsapp एक थर्ड पार्टी एप्लीकेशन होता है। जो कि बिल्कुल whatsapp की copy है लेकिन यह व्हाट्सएप से थोड़ा अलग है। क्योंकि बहुत से ऐसे फीचर है जो जीबी व्हाट्सएप को व्हाट्सएप मैसेंजर से कहीं ना कहीं हद तक एकदम अलग बनाते हैं। इसी वजह से यह गूगल प्ले स्टोर पर नहीं होने की वजह से बहुत लोकप्रिय हो रहा है। 

GB whatsapp में आप व्हाट्सएप की तरह सब कुछ कर सकते हो। केवल इसमें आपको कुछ एडवांस फीचर ऐसे मिलेंगे। जो सभी लोगों की जरूरत को पूरा करते हैं। इसी वजह से यह GB whatsapp बहुत पॉपुलर हो गया है। इसीलिए आज हम आपको जीबी व्हाट्सएप के बारे में जानकारी बता रहे हैं। इससे आप अपने व्हाट्सएप मैसेंजर को भी शायद भूल जाओगे।

GB whatsapp अपडेट करे

जैसे आप अपने फोन में व्हाट्सएप मैसेंजर को समय-समय पर अपडेट करते रहते हैं। वैसे ही जीबी व्हाट्सएप का अगर आप इस्तेमाल करते हैं तो इसके नए-नए जब भी फीचर्स आते हैं तो इसको अपडेट करना पड़ता है। जीबी व्हाट्सएप को आप 3 तरीके से अपडेट कर सकते हैं आइए जानते हैं..

1.Pop नोटिफिकेशन

व्हाट्सएप में अगर अपडेट होने वाला है तो यह आपको पॉप नोटिफिकेशन के द्वारा जानकारी दे देता है। अगर आपको pop नोटिफिकेशन मिल गया तो जैसे ही आप उस पर क्लिक करते हैं। आपका व्हाट्सएप का वर्जन डाउनलोड होकर इंस्टॉल ऑटोमेटेकली हो जाएगा। पॉप नोटिफिकेशन के द्वारा जीबी व्हाट्सएप को अपडेट करना बहुत आसान है।

  • 2. Check update

जब भी व्हाट्सएप अपडेट का नोटिफिकेशन आता है और आपको लगता है कि व्हाट्सएप को अपडेट करना है इसके लिए आपको जीबी व्हाट्सएप की सेटिंग को ओपन करना होगा। वहां पर अपडेट सेट करें। इस ऑप्शन को देखना होगा और इस पर दिए गए सभी स्टेप्स को आप फॉलो करें। इसके बाद आप अपने व्हाट्सएप को अपडेट कर सकते हैं।

  • 3.GB whatsapp updates

अगर आप जीबी व्हाट्सएप को अपडेट करना चाहते हैं और ऊपर बताए गए दोनों तरीके से भी आप अपने जीबी व्हाट्सएप अपडेट नहीं कर पा रहे हैं तो इसके लिए आप इसकी वेबसाइट पर जाकर इस का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करके उस को इंस्टॉल कर सकते हैं। आपको इसकी वेबसाइट पर जीबी व्हाट्सएप डाउनलोड करने का लेटेस्ट वर्जन का लिंक मिल जाएगा। उसके द्वारा आप जीबी व्हाट्सएप को डाउनलोड करके अपडेट भी कर सकते हैं।

GB whatsapp डाऊनलोड

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जीबी व्हाट्सएप को डाउनलोड आप गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से नहीं कर सकते हैं क्योंकि यह है व्हाट्सएप का फीचर आपको प्ले स्टोर पर नहीं मिलेगा। इसको केवल आप जीबी व्हाट्सएप की वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकते हैं और यह केवल एंड्रॉयड 4.0 प्लस को ही सपोर्ट करता है।

GB whatsapp के फायदे

जीबी व्हाट्सएप को डाउनलोड कर इसको अगर आप उपयोग में ले रहे हैं तो उसके बहुत से फायदे होते हैं आइए जानते हैं

1.जीबी व्हाट्सएप को अगर उपयोग में ले रहे हैं तो आप इसको दूसरे व्हाट्सएप की तरह उपयोग में ले कर इसमें किसी दूसरे के स्टेटस को कॉपी पेस्ट भी कर सकते हैं जो कि सामान्य व्हाट्सएप में नहीं होता है।

2. जीबी व्हाट्सएप में आप last seen को hide कर सकते हैं या freez भी कर सकते हैं। या फिर आप अपनी इच्छा अनुसार last seen को 24 घण्टे का भी दिखा सकते हैं।

3. जीबी व्हाट्सएप के अंदर आप नोटिफिकेशन को लांचर आइकॉन में भी बदल सकते हैं। इसके अलावा इस पर अगर कोई गलत कॉल आ रही है तो उसको block भी किया जा सकता है।

4. जीबी व्हाट्सएप में मैसेज को डिलीट करने के बाद में 2nd टिक को हाइड कर सकते हैं। इसके अलावा जो टिक style है उसको अपनी इच्छा अनुसार बदल सकते हैं।

5. व्हाट्सएप स्टेटस पर अगर आप शब्द लिखते हैं तो ढाई सौ से अधिक शब्द इसमें लिखे जा सकते हैं। इसके अलावा यह नॉर्मल व्हाट्सएप की तुलना में एक साथ 10 से अधिक फोटो को सेलेक्ट करके भेजा जा सकता है।

6. अपने किसी भी पर्सनल चैट पर आप पासवर्ड लगा सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप बिजनेस एप की तरह इसमें मैसेज scheduled और ऑटो रिप्लाई की सुविधा भी है।

7. जीबी व्हाट्सएप में आपको डू नॉट डिस्टर्ब का फीचर भी मिलेगा। इसकी वजह से लोगों के द्वारा इस व्हाट्सएप को और भी अधिक पसंद किया जा रहा है।

Conclusion

जब आप गूगल प्ले स्टोर पर व्हाट्सएप ऐप को डाउनलोड करते हैं तो उसमें आपको बहुत सारे whatsapp के app देखने को मिले हैं लेकिन उनमें से GB whatsapp अलग प्रकार का app है। आज हमने आपको इस पोस्ट में जीबी व्हाट्सएप अपडेट कैसे करते हैं और इसको डाउनलोड कैसे किया जाता है। इसके बारे में जानकारी प्रदान की है। हमें उम्मीद है कि आपको जो जानकारी दी है वह पसंद आई होगी। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई तो कमेंट करके जरूर बताएं।