How to write article आर्टिकल कैसे लिखा जाता है?

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको “आर्टिकल कैसे लिखा जाता है” इसके विषय में जानकारी देने वाले हैं ।आर्टिकल हिंदी व इंग्लिश और भी अन्य अलग-अलग भाषाओं में लिखे जाते हैं। लेकिन इनको लिखने का तरीका कैसे होना चाहिए। इसके विषय में आज की पोस्ट में आपको जानकारी बताएंगे। ताकि आप को कभी कोई आर्टिकल लिखना हो तो उसमें कोई परेशानी ना हो आइए जानते हैं….

एक तरह से देखा जाए तो आर्टिकल लिखना तो बहुत आसान होता है लेकिन जब आपको आर्टिकल लिखने के लिए बैठते हो तो समझ नहीं आता कि आर्टिकल लिखे कैसे उसकी शुरुआत कैसे करें तो इन्हीं सब समस्याओं को दूर करने के लिए आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बहुत ही आसान तरीके बताएंगे। जिसके द्वारा आप आर्टिकल को लिख सकते हो।

आर्टिकल लिखना शुरू करने से पहले आपको आर्टिकल राइटिंग फॉरमैट का जानना बहुत जरूरी है किस तरह से उसको लिखा जाता है। इसके बारे में भी आपको जानकारी होनी चाहिए।

तो आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आर्टिकल कैसे लिखे जाते हैं, आर्टिकल लिखने का तरीका क्या होता है आर्टिकल से जुड़ी हुई सभी जानकारी आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताएंगे ताकि आपको इस पोस्ट से जुड़ी हुई किसी भी जानकारी को जानने मैं किसी तरह की कोई समस्या ना आए तो आइए शुरू करते हैं…

क्या होता है “आर्टिकल लेखन”

आर्टिकल कैसे लिखते हैं? इससे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि आर्टिकल लेखन होता क्या है? आर्टिकल लेख है कि ऐसा तरीका है जिसके माध्यम से आप किसी भी एक वस्तु के विषय में अपनी जानकारी अपनी सही सूझबूझ के साथ लिख सके। आप किसी भी विषय पर आर्टिकल लिखते हो उसको हिंदी में “लेख” ही कहा जाता है।

आर्टिकल राइटिंग का सीधा संबंध किसी भी विषय के बारे में जानकारी से होता है। जिस विषय पर आप लिखना चाहते हो उसकी पूरी जानकारी आपको सही ढंग से होनी चाहिए। उसके बाद उसका सही ढंग से अध्ययन करके ही आपको एक सही आर्टिकल को लिख पाओगे। 

आर्टिकल राइटिंग दो तरह से होती है एक तो जिसमें हर शब्द का एक अलग ही महत्व होता है। इसमें हर शब्द का चुनाव बहुत ही सोच समझ के किया जाता है। जैसे कि कवियों के द्वारा लिखी गई कविता लेखन गीता पुराण इत्यादि ग्रंथों में।

दूसरे तरह के आर्टिकल वह होते हैं जिनमें किसी भी एक विषय पर बात लिखने के लिए हमें अपनी जानकारियों को सरल और आसान शब्दों में लिखना पड़ता है। जैसे ब्लॉग आर्टिकल, न्यूज़ आर्टिकल, पर्सनल इंफॉर्मेशन, निबंध, टेक्नोलॉजी स्वास्थ्य, संबंधी जानकारी इन सभी के बारे में लिखना।

सबसे महत्वपूर्ण चीज यह है कि आर्टिकल राइटिंग के लिए राइटिंग स्किल का होना बहुत जरूरी है। उसके बाद ही आप अच्छे से आर्टिकल राइटिंग कर सकते हो। इसके अलावा आपको आर्टिकल लिखने का सही तरीका भी मालूम होना चाहिए।

आर्टिकल लिखने का तरीका क्या है

आर्टिकल लिखने का तरीका बहुत ही सरल और आसान रखना चाहिए उसके बाद ही आप अच्छे से आर्टिकल राइटिंग कर सकते हो आइए जानते हैं आर्टिकल लिखने के सही फॉर्मेट के बारे में जानकारी…

1.आर्टिकल राइटिंग opening section

सबसे महत्वपूर्ण चीज आर्टिकल लिखने में यह होती है कि आखिर आर्टिकल की शुरुआत कैसे की जाए। अगर आप शुरुआत में अपने रीडर्स को अपने साथ जोड़ने में अगर कामयाब हो जाओगे तो वह आपका आर्टिकल पूरा ध्यान पूर्वक पढेगा।

 जैसे न्यूज़ चैनल पर शुरुआत में इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। जिस पर पूरी तरह से उस न्यूज़ को सुनने का मन करता है और ध्यान पूरी तरह से उसी पर लगा रहता है। कुछ इस तरह से आपको आर्टिकल लिखने में इमैजिनेशन का इस्तेमाल भी करना होगा। 

2. Article राइटिंग action section

आप अपने आर्टिकल में लीडर्स को पढ़ने के लिए जोड़ना चाहते हो तो उसके एक्शन पार्ट की अहमियत बहुत ज्यादा होती है। जैसे आपको अपने आर्टिकल में कुछ सवालों के भी जवाब देने होते हैं।

उदाहरण के लिए मोबाइल क्या होता है? मोबाइल कैसे काम करता है? मोबाइल का इस्तेमाल कैसे व कब किया जाता है? मोबाइल से क्या-क्या बीमारियां हो सकती हैं और इन बीमारियों से कैसे बचा जाता है, इन सभी के जवाब देना बहुत जरूरी होता है।इन सब चीजों को आपको विस्तार से बताना होगा। ताकि रीडर आपके आर्टिकल को पढ़ने के लिए ज्यादा उत्सुक रहे।

3. क्लोजिंग section

अब आर्टिकल लिखने में अंतिम चीज होती है। क्लोजिंग सेक्शन क्योंकि आर्टिकल में जितना महत्वपूर्ण हिस्सा ओपन इन्फेक्शन का होता है। उतना ही क्लोजिंग का होता है, क्योंकि एक बार रीडर आपके सवालों का जवाब सही ढंग से जान लेंगे।

 इस आर्टिकल से जुड़ी हुई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपको रीडर को बताना होता है। ताकि वह आपके आर्टिकल के महत्व को सही ढंग से समझ सके। 

आर्टिकल को एकदम से खत्म नहीं करें अगर आप इसको कुछ रोचक तथ्यों के द्वारा खत्म करेंगे तो इससे पढ़ने वाले रीडर्स का इंप्रेशन आपके आर्टिकल के लिए लास्ट बस अच्छा बना रहेगा।

आर्टिकल राइटिंग कैसे की जाती है

जब आप किसी भी एक सब्जेक्ट पर आर्टिकल लिखने के लिए बैठते हैं, तो उसमें बहुत सी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। जो आपके राइटिंग स्किल को बहुत अच्छे से निखार के सामने लाता है। इसीलिए आर्टिकल राइटिंग के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। आइए जानते है..

1. इमैजिनेशन करना सीखें

आर्टिकल राइटिंग में सबसे महत्वपूर्ण चीज इमैजिनेशन होते हैं। जब आप आर्टिकल लिखते हैं तो इस आर्टिकल को केवल आप नहीं लिख रहे हैं, बल्कि हजारों लाखों लोग भी उसी एक सब्जेक्ट पर आर्टिकल लिख सकते हैं, तो इसमें सबसे महत्वपूर्ण चीज इमैजिनेशन की होती है। 

जिसको आप हर तरीके से कुछ अलग तरीके से लिख कर क्रिएट कर सकते हो। इमैजिनेशन के द्वारा आप आर्टिकल को एक अच्छा स्ट्रक्चर तैयार करके रीडर्स के लिए बना सकते हो। ताकि लीडर आपके आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए एक्साइटिड ज्यादा रहे।

2. एक जैसे शब्दों का प्रयोग ना करें

जब भी आप आर्टिकल लिखते हैं तो उसमें सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है कि बार-बार किसी भी एक शब्द को रिपीट ना करें इससे आपका आर्टिकल खराब लग सकता है और रीडर को भी पढ़ने में ज्यादा मजा नहीं आएगा।

3. अपना अनुभव लिखें

जब भी आप आर्टिकल लिखने बैठते हैं तो अगर आप अपने जीवन के अनुभव को उस आर्टिकल में लिखेंगे तो आपका आर्टिकल बहुत अट्रैक्टिव बन सकता है। क्योंकि आप सब जानते हैं कि हम सबके जीवन में अक्सर ऐसी ऐसी परिस्थिति आ जाती है। 

जो शायद सभी के साथ होती है। इस तरह के अनुभवों को अगर आपको लिखेंगे तो आपका आर्टिकल बहुत अच्छा बनेगा। जिससे कि अधिक से अधिक रीडर आर्टिकल को पड़ेंगे।

4. छोटे छोटे पैराग्राफ लिखें

जब भी आप आर्टिकल को लिखने बैठे तो आपको आर्टिकल छोटे छोटे पैराग्राफ में लिखना चाहिए। ताकि पढ़ने वाले व्यक्ति को पढ़ने में असुविधा ना हो और आपका आर्टिकल भी छोटे छोटे पैराग्राफ में लिखने में सुंदर दिखेगा। छोटे पैराग्राफ में आर्टिकल लिखने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

5. सही रिसर्च करें

आर्टिकल लिखने के लिए जरूरी नहीं होता है कि आपको हर सब्जेक्ट के विषय में सही ढंग से जानकारी वह कुछ ऐसे सब्जेक्ट मिल जाते हैं। जिनके विषय में गहन अध्ययन की जरूरत पड़ जाती है। 

उसके बाद ही शायद आप अच्छे आर्टिकल लिख पाओगे, तो आर्टिकल लिखने के लिए गूगल की मदद से आपको किसी भी सब्जेक्ट के विषय में अच्छे से रिसर्च कर सकते हो। उसके बाद आप अपना आर्टिकल बेहतर तरीके से भी लिख पाओगे

निष्कर्ष

आज हमने आपको इस पोस्ट के माध्यम से आर्टिकल लिखने का सही तरीका क्या है। इसके विषय में जानकारी प्रदान की है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको जो भी इंफॉर्मेशन इस लेख के माध्यम से दी है वह आपको जरूर पसंद आएगी। अगर आप इसी तरह की जानकारियों से जुड़े रहना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर कंटिन्यू विजिट कर सकते हैं। आपको हमारा लेख पसंद आया तो एक बार कमेंट करके जरूर बताएं।