Internet क्या है और कैसे काम करता है?

Internet क्या है और कैसे काम करता है? : हेलो दोस्तो स्वागत है आपका हमारे एक और नए और फ्रेश आर्टिकल में। आज हम आपको इंटरनेट के बारे में बतानेवाले है। 

अब आप में से कुछ लोग कहेंगे कि यार हमे इंटरनेट चलाना आता है, अब इससे ज्यादा और क्या बताओगे? तो दोस्तो जरा सोचिए आप में से बहुत सारे लोग इंटरनेट चलाते है पर क्या आपको पता है की यह इंटरनेट क्या होता है और यह कैसे काम करता है। 

Internet क्या है और कैसे काम करता है? - HindiKalam
Internet क्या है और कैसे काम करता है

अगर इंटरनेट काम कैसे करता है? यह आपको पता नही है तो यह आर्टिकल आप सभी के लिए है, हम आपसे यही गुजारिश करेंगे की आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़िए क्युकी यह आर्टिकल बहुत ही इंट्रेस्टिंग होनेवाला है। 

इंटरनेट क्या है? (What is Internet) : 

दोस्तो इंटरनेट एक Global Network है जो बहुत सारे Computers और Electronic Devices से जुड़ा हुआ है। इंटरनेट से जुड़े हुए सभी कंप्यूटर्स दुनिया की किसी भी कोने में Data को ट्रांसफर और रिसीव कर सकते है। 

इंटरनेट से बहुत सारे डिवाइसेज है जो जुड़े हुए है। जैसे की, 

  • Computer
  • Mobile
  • SmartTv
  • Gaming Console
  • Telephone Line
  • Fiber Optics
  • Cable
  • Wired Connections

जब 2 या फिर 2 से ज्यादा कंप्यूटर्स एक साथ जुड़े हुए होते है तो उसे नेटवर्क कहते है। ऐसे ही बहुत सारे छोटे बड़े नेटवर्क्स होते है, उन्हे जोड़ने का काम इंटरनेट करता है। 

इंटरनेट शुरुआत के दौर में एक प्राइवेट नेटवर्क था जो धीरे धीरे करके एक बड़ा नेटवर्क बनता चला गया। आज के समय में इंटरनेट सभी देश में इस्तमाल करने के लिए मिल जाता है। 

भारत देश में इंटरनेट कब शुरू हुआ था? : 

हमारे भारत देश में इंटरनेट की शुरुआत 1986 में हुई थी। भारत में इंटरनेट आने के बाद भी यह सिर्फ दिल्ली,कानपुर,मुंबई,मद्रास और खड़कपुर जैसे ठिकानों अवेलेबल था। 

उस समय में सबसे बड़ी कंपनी जिसका नाम VSNL है उसने आम नागरिकों के लिए इंटरनेट की सुविधा चालू की थी। शुरती दौर में इंटरनेट यूजर्स को बहुत सारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा था।

Internet का मालिक कौन है? : 

इसका जवाब एक ही है की, इंटरनेट का मालिक कोई भी नही है। क्युकी इंटरनेट को चलाने के लिए बहुत सारी चीजों की जरूरत होती है और इसका खर्चा भी बहुत आता है। इसलिए सभी कंपनियां पैसे जुटाकर इंटरनेट जोड़ने के लिए जो केबल्स और भी बहुत कुछ चीजे होती है उनकी सर्विसिंग करते रहते है।

इसलिए इंटरनेट का मालिक कोई एक है ऐसा कहा नही जा सकता। दोस्तो आपने इंटरनेट की थोड़ी बहुत जानकारी तो हासिल करली अब हम इंटरनेट कैसे काम करता है इसके बारे में जानकारी हासिल करते है। 

Internet कैसे काम करता है? : 

इंटरनेट को समझने के लिए आपको सबसे पहले वेब की basic information होनी बहुत जरूरी है। हम अभी इंटरनेट पर Data Transmission कैसे होता है इसके बारे में जानते है। मतलब की, इंटरनेट पर डाटा ट्रांसफर और रिसीव कैसे होता है इसके बारे में जानते है। इससे आपको पता चल जायेगा की इंटरनेट काम कैसे करता है। 

अगर आप अपने कंप्यूटर में हमारी वेबसाइट HindiKalam सर्च करते है तो हमारी वेबसाइट का सभी डाटा जहां पर भी Store होता है वह कंप्यूटर यानी की सिस्टम एक सर्वर की तरह काम करने लगेगा।

जैसे की, अगर आप अपने कंप्यूटर के ब्राउजर में hindikalam.com सर्च करते है तो आपका कंप्यूटर हमारे सर्वर को एक रिक्वेस्ट send करेगा। 

इंटरनेट पर भेजे गए सभी रिक्वेस्ट या फिर मैसेज एक साथ सेंड नही होते है। यह सभी Requests अलग अलग हिस्सों में बाटकर Packets में भेजे जाते है। 

जैसे ही यह पैकेट्स अपनी दिए गए डेस्टिनेशन पर पहुंच जाते है तो हमे अपने रिजल्ट अपने वेब ब्राउजर में दिखाई देता है। जैसे की, है गूगल पर Google क्या है? यह सर्च करेंगे तो हमे इससे जुड़े कई सारे सवाल और जवाब मिलेंगे। 

हम उम्मीद करते है इंटरनेट के बारे में जितनी जानकारी हमने आपको बताने की कोशिश की वह आपको समझ में आगई होगी। अगर समझने ना आई हो तो आप हमे कॉमेंट करके बता सकते है। 

Conclusion

दोस्तो आपको Internet क्या है और कैसे काम करता है? यह आर्टिकल कैसा लगा हमे कॉमेंट में जरूर बताइए। साथ ही यह आर्टिकल आपको Informative लगा हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ जरूर से शेयर करिए। 

इस आर्टिकल से जुड़ा कोई प्रश्न आपके मन में हो तो आप कॉमेंट करके बताइए। हम आपके सभी प्रश्नों का उत्तर देने की जरूर से कोशिश करेंगे। साथ ही इस आर्टिकल से किसी को कोई परेशानी हो तो आप कॉमेंट में बताइए हम अपनी गलती सुधारने की कोशिश करेंगे।