KBC full form in hindi केबीसी फुल फॉर्म इन हिंदी

दोस्तों आज टीवी सीरियल कभी भी अपने फुर्सत के समय में अपने परिवार बच्चों या दोस्तों के साथ में देखता रहता है। ऐसे में टीवी सीरियल के अलावा लोगों की दिलचस्पी आजकल रियलिटी शोज में देखने को बहुत अधिक मिल रही है। क्योंकि इन रियलिटी शोज के माध्यम से व्यक्ति को बाहर की दुनिया की नॉलेज मिल जाती है। इसके अलावा अगर उसके आसपास किसी में कुछ टैलेंट है तो उसको दिखाने का मौका भी शायद इन रियलिटी शोज के माध्यम से मिल सकता है।

जैसे टीवी में अक्सर बहुत सीरियस ही शो देखने को मिलते हैं उनमें से एक प्रसिद्ध शो के बारे में आप सभी लोग जानते होंगे उसका नाम है केबीसी अर्थात कौन बनेगा करोड़पति। यह वो टीवी शो है जो जनरल नॉलेज से जुड़े हुए छोटे-छोटे सवालों का जवाब देने के बाद में व्यक्ति को रातों-रात लखपति नहीं बल्कि करोड़पति बना देता है। ऐसी कहानियां कभी ना कभी आपने बचपन में सुनी होगी कि रातों-रात व्यक्ति का अमीर बनने का सपना पूरा हुआ।

KBC full form in hindi केबीसी फुल फॉर्म इन हिंदी

इसी तरह के सपने को आज हकीकत में बदलने के लिए यह टीवी सीरियल कौन बनेगा करोड़पति की शुरुआत हुई। कौन बनेगा करोड़पति सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के द्वारा होस्ट किया जाता है। इसीलिए लोग उनको ज्यादा पसंद भी करते हैं और इस शो को देखते भी हैं देखा जाए तो इस शो की टीआरपी आसमान छूती है। अर्थात यह टॉप सीरियल की श्रेणी में आता है।

आज हम आपको इस आर्टिकल के द्वारा बताने वाले हैं कि केबीसी क्या है, केबीसी का फुल फॉर्म क्या होता है। इसकी शुरुआत कब से हुई थी। अब तक के बनने वाले करोड़पति  की गिनती में कौन-कौन है, इसके अलावा जो भी कौन बनेगा करोड़पति से जुडी हुई महत्वपूर्ण जानकारी है, उन सभी के बारे में आज हम इस आर्टिकल के द्वारा बताने जा रहे हैं….

KBC क्या है?

केबीसी एक रियलिटी गेम शो है कौन बनेगा करोड़पति की शुरुआत सन 2000 में हुई थी और यह पहला ऐसा रियलिटी गेम शो था। जिसको स्टार प्लस पर 3 जुलाई 2000 को शुरू किया गया था।देखा जाए तो अब तक कौन बनेगा करोड़पति के 11 सीजन प्रसारित किए जा चुके हैं। सीजन 3 को कौन बनेगा करोड़पति को शाहरुख खान के द्वारा होस्ट किया गया था। लेकिन इसके बाद आज तक होस्ट अमिताभ बच्चन के द्वारा ही किया जा रहा है। 

केबीसी फुल फॉर्म इन हिंदी

कौन बनेगा करोड़पति शो शुरू हुआ था तो शुरुआत से ही यह शो लोगों को बहुत पसंद आ रहा था। लेकिन अमिताभ बच्चन के साथ जब इस शो की शुरुआत हुई तो उसमें और चार चांद लग गए। जब केबीसी की शुरुआत हुई थी, उस समय अमिताभ बच्चन की हालात बहुत ज्यादा खराब थी, लेकिन जब उनको इस शो के लिए ऑफर मिला तो उसके बाद इनकी किस्मत ही जैसे बदल गई। इस बात को अमिताभ बच्चन मानते भी हैं और कई इंटरव्यू के दौरान कहते भी सुना है कि केबीसी ने उनकी लाइफ पूरी तरह बदल दी।

K – कौन

B – बनेगा

C – करोड़पति

कौन बनेगा करोड़पति खेल के नियम

समय के साथ साथ कौन बनेगा करोड़पति खेलने के लिए बहुत से बदलाव किए गए थे। इन नए सीजन में सबसे अहम फास्टेस्ट फिंगर का राउंड खत्म कर दिया गया। क्योंकि मॉडिफाई करके फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट रिपोर्ट टेस्ट को शुरू कर दिया गया। पहले सीजन में जहां सभी कंटेस्टेंट को अपने उत्तर क्रोनोलॉजिकल फॉर्म में देने पड़ते थे। वही उनको अब अपने जनरल नॉलेज से तीन प्रश्नों के उत्तर देने में होते हैं। 

जो सबसे कम समय में इन प्रश्नों का सही उत्तर देता है। उसी को ही हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलता है। इसके अलावा जो कंटेस्टेंट होता है उसको खेल के दौरान पूछे गए सभी प्रश्नों में अगर किसी कारणवश रुकावट हो जाती है या किसी प्रश्न का उत्तर उसको नहीं आ रहा है ऐसे में तो उसके लिए चार लाइफ लाइन का भी इस्तेमाल कर सकता है। Also Read: CSS क्या है और क्यों उपयोग किया जाता है?

कौन बनेगा करोड़पति के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

अगर आप भी कौन बनेगा करोड़पति खेलना चाहते हैं तो उसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू किया गया है..

रजिस्ट्रेशन – अगर आप भी केबीसी का हिस्सा बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन में सोनी लिव ऐप को डाउनलोड करना होगा या फिर आप WWW.sonylive.com पर भी अप्लाई रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं इसमें आपको कुछ महत्वपूर्ण सवालों का जवाब देना होगा इन सवालों के जवाब आप सोनी लिव ऐप के जरिए या फिर एसएमएस के द्वारा भी दे सकते हैं।

स्क्रीनिंग – जब आपने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया उसके बाद जो भी कंटेस्टेंट है वह रजिस्ट्रेशन के दौरान किए गए सभी सवालों का सही तरीके से जवाब देंगे तो उनको शो में आगे आने के लिए अर्थात आगे की प्रोसेस के लिए शो के प्रोडक्शन टीम की तरफ से कॉल आएगा।

ऑनलाइन ऑडिशन – सोनी लिव एप के द्वारा आपके ऑडिशन का एक जनरल नॉलेज टेस्ट लिया जाएगा इसके लिए आपका जो टेस्ट होगा। वह वीडियो के द्वारा होगा पूरा प्रोसेस सोनी लिव एप के द्वारा होगा और ट्यूटोरियल वीडियो भी इसमें उपलब्ध किया जाएगा।

इंटरव्यू – सबसे अंतिम राउंड केबीसी में पहुंचने के लिए इंटरव्यू का होता है। अगर आपका इंटरव्यू सही है तो आप आगे के लिए भी जा सकते हैं। इंटरव्यू के लिए कुछ सिलेक्टेड फाइनलिस्ट को ही इस में सेलेक्ट किया जाता है।

Conclusion

आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से केबीसी फुल फॉर्म इन हिंदी के बारे में जानकारी प्रदान की है। उम्मीद है आपको जो हमने जानकारी दी है वह पसंद आई होगी। इसी तरह की जानकारियों से अगर आप जुड़े रहना चाहते हैं तो आपका दिन हमारी वेबसाइट पर जुड़े रह सकते हैं। यह पोस्ट पसंद आए तो कमेंट करके जरूर बताएं।