labor card online apply, लेबर कार्ड ऑनलाइन अप्लाई 2023

आज की पोस्ट पर हम आपको लेबर कार्ड ऑनलाइन अप्लाई 2023 किस तरह से किया जाएगा इसके विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी को देने वाले हैं अगर आप को इस पोस्ट के विषय में जानना है तो आपको हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ना होगा आइए जानते हैं….

लेबर कार्ड के द्वारा देश के सभी सरकारी सेवा और योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए बहुत सुविधा मिल जाती है। आप सभी लोग जानते हैं सरकार के द्वारा बहुत ही योजनाओं का संचालन गरीब वर्ग के लोगों के लिए भी किया जा रहा है। उन्ही में से सरकार ने मजदूर वर्ग के लोगों के लिए एक लेबर कार्ड की सुविधा को शुरू किया है। इस लेबर कार्ड के माध्यम से जो भी मजदूर वर्ग से जुड़े हुए लोग हैं। वह ऑनलाइन सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

तो आइए जानते हैं कि आखिर लेबर कार्ड होता क्या है, लेबर कार्ड से किन-किन योजनाओं का लाभ मिलता है और लेबर कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किस तरह से किया जाता है, इसमें लगने वाले सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स इन सभी की जानकारी के बारे में आपको विस्तार पूर्वक जानकारी किस आर्टिकल में हम देने जा रहे हैं आइए जानते हैं…

लेबर कार्ड क्या है?

लेबर कार्ड वह होता है जिसमें सरकार के द्वारा जो भी योजनाओं का संचालन किया जाता है। उन सभी का फायदा इस कार्ड के माध्यम से मिल जाता है। एक तरह से देखा जाए तो आप सभी योजना का लाभ लेने की श्रेणी में आ जाते हो। लेबर कार्ड के अंतर्गत गरीब व्यक्ति के परिवार की लड़की के विवाह के लिए उसको सहायता राशि सरकार के द्वारा मिलना स्कॉलरशिप आवास इन सभी योजनाओं का भी लाभ मिलना आदि। 

इसके अलावा अगर आप मजदूर सरकार लेबर कार्ड बनवाना चाहते हो तो आप जिस राज्य से बिलॉन्ग करते हो वहां की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो।

लेबर कार्ड के उद्देश्य

आप सभी जानते हैं कि हमारा देश सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है। हमारे देश में बहुत से ऐसे मजदूर वर्ग के लोग हैं। जो अपना जीवन यापन रोजी-रोटी मजदूरी करके कमाते हैं उनके घर की रोटी रोज की मजदूरी से ही चलती है। सरकार के द्वारा जितनी भी गरीब मजदूरों के लिए योजना चलाई जा रही है। उनका सही लाभ उन लोगों तक नहीं पहुंच पाता है। इसीलिए लोग योजनाओं से मिलने वाले लाभ से पूरी तरह से वंचित रह जाते हैं।

इसलिए इनकी आर्थिक स्थिति में भी इसी वजह से सुधार नहीं हो पाता है। सरकार के द्वारा इस समस्या को देखते हुए मजदूर कार्ड बनाने का शुभारंभ किया। इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य रहा कि जो भी श्रमिक वर्ग के लोग हैं। उनको सरकार के द्वारा जारी सभी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ पूरा मिल पाएगा। इससे उनकी आर्थिक व्यवस्था सही रहेगी।

लेबर कार्ड से मिलने वाले लाभ

लेबर कार्ड के द्वारा मिलने वाले लाभ की जानकारी निम्न है

  • लेबर कार्ड बन जाने के बाद में मजदूर के परिवार में उच्च शिक्षा के लिए उसके बच्चों को ₹8000 तक के आर्थिक सहायता सरकार के द्वारा मिलती है।
  • अगर आपका श्रमिक कार्ड बना हुआ है और आपके परिवार में कोई गंभीर रूप से बीमार चल रहा है उसी स्थिति में पूरा करता सरकार के द्वारा ही उठाया जाता है।
  • मजदूर की बेटी की शादी के लिए सरकार के द्वारा ₹51000 की आर्थिक सहायता मिलती है।
  • श्रमिक कार्ड बन जाने के बाद में अगर आपके परिवार की बेटी का जन्म हुआ है तो सरकार के द्वारा ₹25000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • अगर आपके पास है पक्का मकान नहीं है तो सरकार के द्वारा बिजली पानी की सुविधाओं के साथ आपको पक्का मकान बनवा कर इस कार्ड के मदद से दिया जाएगा।
  • सभी मजदूर लड़के लोगों को उनके रोजगार की वस्तु जाते ठेला रिक्शा सरकार के द्वारा दिया जाएगा।
  • एक कार्ड के द्वारा मजदूर के परिवार के दो बच्चों को कक्षा 6 से B.Ed डिप्लोमा आदि की पढ़ाई के लिए पूरा खर्चा सरकार के द्वारा स्कॉलरशिप के रूप में दिया जाएगा
  • सरकार के द्वारा जारी सभी नई योजनाओं का फायदा इस कार्ड के द्वारा मजदूर वर्ग के लोगों को मिलता रहेगा।

लेबर कार्ड में लगने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट

  • मजदूर का आधार कार्ड 
  • पहचान पत्र 
  •  बैंक पासबुक 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • नरेगा जॉब कार्ड

लेबर कार्ड ऑनलाइन अप्लाई

  • लेबर कार्ड को ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको अपने राज्य की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर होम पेज ओपन करना होगा।
  • उसके बाद आपको वहां पर लेबर कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  • फिर आपकी स्क्रीन पर एक न्यू पेज ओपन होगा रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको जो भी जरूरी जानकारियां मांगी जाए उन सभी का विवरण सही ढंग से भरना होगा।
  • उसके बाद सभी डाक्यूमेंट्स को भी आप अटैच कर देना सभी जानकारियों को एक बार सही ढंग से पढ़ने के बाद में सबमिट का ऑप्शन पर क्लिक कर इस तरह से आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

लेबर कार्ड के लिए ऑफलाइन आवेदन

अगर आप लेबर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अपने नजदीक की किसी श्रम विभाग के ऑफिस में जाना होगा और वहां पर आपको लेबर कार्ड के फॉर्म को किसी भी अधिकारी से प्राप्त करना होगा।

 उसको फॉर्म को आपको सही ढंग से सभी डॉक्यूमेंट के साथ अटैच करके भरना होगा और फॉर्म फिल करने के बाद में आपको फॉर्म को वहीं ऑफिस में जमा करवा कर आना होगा। इस तरह से आप लेबर कार्ड के लिए ऑफलाइन में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

लेबर कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड प्रक्रिया

अगर आपका लेबर कार्ड बन गया है और उसको आप डाउनलोड करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको राज्य सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर होम पेज ओपन करना होगा। यहां पर आपको यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन का ऑप्शन पर क्लिक करना। 

लॉगइन होने के बाद आपको श्रमिक रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ इसमें भरनी होगी।

इस तरह से आपके रजिस्ट्रेशन कार्ड का सत्यापन हो जाएगा वह आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा उसके बाद आप अपने श्रमिक कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं।

Conclusion

आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से “लेबर कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन” इसके बारे में जानकारी प्रदान किया है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको जो भी इनफार्मेशन इस लेख के माध्यम से दी है वह आपको जरूर पसंद आएगी। अगर आपको हमारा लेख पसंद आया तो कमेंट सेक्शन में जाकर कमेंट करके जरूर बताएं