MParivahan App Kya Hai- Check All Vehicle Details Easily.

एक समय था जब लोग बेल गाड़ी व पेदल यात्रा करते थे। लेकिन जैसे जैसे पहिये की खोज के बाद आधुनिक युग की शरुआत हुई। हमारे समक्ष अनेकों यातायात के साधन व माध्यम सामने आए। आज वर्तमान समय मे जिस प्रकार से ऑटमोबील वहइक्लेस की गणना बढ़ती जा रही हैं। उसे देखते हुए प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ रहा हैं। एक नियमित रूप से यातायात व्यवस्था बनाने के लिए सरकार ने कुछ विशेष योजनाए बनाई हुए हैं। जिसके चलते ट्राफिक पुलिस आदि सभी सूची मे आते हैं। 

mParivahan App Kya Hai- Check All Vehicle Details Easily.

यातायात परिवहन के अंतर्गत प्रत्येक वाहन चालक की यह जिम्मेदारी हैं। कि वह अपने निजी वाहन के सभी कागजात अपने साथ लेके चले, जिससे की उसके बारे मे सही से जानकारी हासिल हो सके। इसी विषय को सरल बनाने के लिए सरकार ने एक नवीन ऐप्लकैशन को बनाया हैं। जिसकी मदद से किसी भी व्यक्ति को अपने साथ किसी भी प्रकार का वाहन संबंधी कागज रखने की जरूरत नहीं होती। जी हाँ, mParivahan ऐप्लकैशन की मदद से आप अपने वाहन की सभी डिटेल्स को आसानी से निकाल सकते हैं। आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको अवगत कराएंगे की कैसे mParivahan एप के जरिए आप अपनी RC, प्रदूषण व इन्श्योरेन्स आदि कैसे देख सकते हैं।  

mParivahan एप क्या हैं?

mParivahan कोअखिल भारतीय आरटीओ वाहन पंजीकरण संख्या खोज करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह एनआईसी द्वारा विकसित एक सरकारी एप्लिकेशन है। यह आपके वाहन के विवरण जैसे आपकी बीमा वैधता, पंजीकरण प्रमाणपत्र और ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण आदि की जानकारी देने मे सक्षम है। 

यह भी पढिए:  IFSC Code क्या है? और कैसे पता करे?

mParivahan को जनवरी 2017 में सड़क परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री, श्री नितिन गडकरी द्वारा लॉन्च किया गया था। इस ऐप को नागरिकों को व्यापक परिवहन उपयोगिता संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिए एक डिजिटल समाधान के रूप में पेश किया गया था। यह काफी आसान ऐप है जो आपको आरटीओ से संबंधित सभी गतिविधियों को एक बार में पूरा करने में मदद करता है और आपको विभिन्न भौतिक दस्तावेजों के बोझ से मुक्त करता है। इस ऐप्लकैशन का मुख्य कार्य आपको फिज़िकल डाक्यूमेंट्री करने से मुक्त करना है। जिसकी मदद से आप किसी भी राज्य व जनपद मे अपने वाहन का सटीक परिचय कर सके। 

mParivahan एप के क्या क्या फायदे है?

इस ऐप्लकैशन के अनेकों फायदे है, जिनकी मदद से काऊ भी यूजर इसका इस्टमाल सकता है। अधिक जानकारी के लिए नीचे कुछ प्रमुक बिन्दु दिए गए है। जो यह दर्शाते है, कि इस एप से क्या लाभ प्राप्त होता है;

  1. यह ऐप्लकैशन पूर्णरूप से सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एप है, व इसे कोई भी यूजर बिना किसी धनराशि के उपयोग कर सकता है। 
  2. mParivahan एप के इंटरफेस को इस प्रकार से संयोजियत किया गया है, जिसकी मदद से इसे बहुत ही आसानी से ऑपरैट किया जा सकता है। 
  3. इस प्रकार की एकमात्र ऐप्लकैशन सभी राज्य व राजमार्गों पर उपयोग मे लाई जा सकती है। 
  4. कस्टमर की राहत के लिए इसे अभी निम्न तीन भाषाओ मे वर्ज़न उपलब्ध है। व साथ ही अन्य रीजेनल भाषाओ को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। 
  5. वस्तुतः सबसे अधिक उपयोग होने वाली भाषा हिन्दी व अंग्रेजी संस्करण एप मे शामिल है। 
  6. इस एप को एंड्रॉयड व iOS यूजर दोनों ही उपयोग कर सकते है। 

mParivahan एप कैसे डाउनलोड करे?

mParivahan उपयोग करने से पहले आपको इस ऐप्लकैशन को गूगल प्ले स्टोर की मदद से डाउनलोड करना होगा। नीचे कुछ स्टेप्स दिए गए है, जिनकी मदद से आप इस ऐप्लकैशन को आसानी से डाउनलोड कर सकते है। 

  • सबसे पहले अपनी डिवाइस से गूगल प्ले स्टोर या एप स्टोर पर विज़िट करे। 
  • सर्च बार मे जाकर mParivahan एप दर्ज करे। 
  • पेज के राइट साइड मे इंस्टॉल आइकान पर क्लिक करे। 
  • एप डाउनलोड होने तक थोड़ा इंतजार करे या इसके अलावा नीचे पेज स्क्रॉल कर ऐप्लकैशन के रएवीवस भी जान सकते है। 
  • ऐप्लकैशन डाउनलोड होने के बाद सेटिंग्स मे जारक unknown resources को आलो करे। 
  • उसके बाद अपना चालू मोबाईल नंबर दर्ज कर otp फिल करे। 
  • otp वेरफाइ होने के बाद मांगी गई डिटेल्स को सबमिट करे ऐप्लकैशन को रन कर सकते है। 

mParivahan ऐप्लकैशन आज के समय मे एक जरूरत बन गया है। जिसके चलते न केवल आपको अपने वाहन की जानकारी प्राप्त होती है, बल्कि आप इसके माध्यम से अन्य किसी भी वाहन की डिटेल्स को पता कर सकते है। तो आशा करते है, आज की इस पोस्ट के माध्यम से आपको mParivahan एप के विषय मे विस्तार से जानकारी मिली होगी।