Mukesh Ambani kya karte hai – जाने कितना कमाते है?

Mukesh Ambani kya karte hai – दोस्तों मुकेश अंबानी को कौन नही जानता है, मुकेश अंबानी Asia के सबसे अमीर और दुनिया में आठवें सबसे अमीर व्यक्ति के नाम से जाने जाते हैं। मुकेश अंबानी का जन्म धीरूभाई अंबानी और कोकिला बेन अंबानी के घर 19 अप्रैल 1957 में यमन में हुआ था।

धीरूभाई अंबानी अपना बिजनेस करना चाहते थे इसलिए 1958 में वे यमन छोड़कर इंडिया वापस आ गए। धीरू भाई ने मुंबई में कपड़े और मसाले का बिजनेस स्टार्ट किया शुरुआत में धीरू भाई ने कपड़े बनाने वाले धागे का प्रोडक्शन स्टार्ट किया जो Only Vimal के नाम से जाना जाता था।

धीरुभाई अपने बिजनेस में लगे रहे और मुकेश अंबानी को पढ़ाते रहें। मुकेश अंबानी का बचपना और स्कूल लाइफ एक मिडिल क्लास फैमिली में ही बीता है।  मुकेश अंबानी ने अपनी स्कूलिंग Hill Grange High School से पूरी की। स्कूलिंग के बाद मुंबई यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग में BE की डिग्री हासिल की उसके बाद MBA के लिए Sanford University चले गए। 

Mukesh Ambani kya karte hai

Mukesh Ambani kya karte hai

1986 में अनिल अंबानी को एक बड़ा झटका तब लगा जब धीरूभाई अंबानी को ब्रेन स्ट्रोक से गुजरना पड़ा।

ब्रेन स्ट्रोक के बाद कंपनी की सारी जिम्मेदारी मुकेश और उसके भाई अनिल अंबानी के कंधों पर आ गई, लेकिन दोनों भाइयों ने इस जिम्मेदारी को काफी अच्छे से निभाया।

ब्रेन स्ट्रोक के बाद धीरूभाई अंबानी का दाहिना हाथ पैरालाइज हो गया जिसके बाद मुकेश अंबानी अपने पिता का राइट हैण्ड बन गए। मुकेश अंबानी ने ना सिर्फ अपने पिता के मौजूदा बिजनेस को संभाला बल्कि Reliance Industries के अंदर और भी नए बिजनेस प्लांस लेकर आए।

1991 में मुकेश अंबानी ने पेट्रोकेमिकल प्लांट स्थापित किया। इंडिया में यह प्लांट लगने के बाद 996 रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए काफी इंपोर्टेंट रहा। 1995 में कंपनी ने अमेरिकन कंपनी NYNEX के साथ मिलकर Reliance Telecom की स्टार्टिंग की। 1998 में LPG के फील्ड में अपना कदम रखा और रिलायंस के नाम से रसोई गैस कंपनी की स्टार्टिंग की। 1998 से 2002 के बीच ही गुजरात के जामनगर में पेट्रोकेमिकल कॉन्प्लेक्स का कंस्ट्रक्शन का काम स्टार्ट किया। कई सारे फील्ड में उतरने और सक्सेसफुल होने के साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज की संपत्ति भी बढ़ती गई।

2006 में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रिटेल मार्केट में कदम रखा। रिलायंस रिटेल ब्रांड नाम के अंदर पूरे देश में शॉपिंग सेंटर स्टार्ट किया। Reliance retail में रिलायंस फ्रेश स्टोर काफी मशहूर हुआ। रिलायंस रिटेल के 1500 से भी ज्यादा स्टोर्स इंडिया में है और इसके मेन सोर्स रिलायंस फ्रेश, रिलायंस डिजिटल, रिलायंस फुटप्रिंट, रिलायंस ट्रेंड्स इत्यादि हैं।

2010 में इन्फोकॉम ब्रॉडबैंड कंपनी  का अधिग्रहण करने के बाद रिलायंस ने ब्रॉडबैंड सर्विस भी स्टार्ट की। 2016 टेलिकॉम सेक्टर के लिए बहुत ही चेंजिंग ईयर साबित हुआ। इस साल रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपना टेलीकॉम सर्विस Reliance jio स्टार्ट किया और टेलीकॉम इंडस्ट्रीज को तहस-नहस कर डाला।

रिलायंस ने इसी साल LYF ब्रांड के नाम से अपना मोबाइल फोन भी लांच किया। 2016 में LYF मोबाइल ब्रांड में सबसे ज्यादा बिकने वाले मोबाइल फोन में तीसरे नंबर पर था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज मीडिया, फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में भी एक्टिव है। मीडिया में रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास Network 18 है। फिल्म में रिलायंस इंडस्ट्रीज Eros International के साथ मिलकर फिल्म कंटेंट प्रोड्यूस करता है, म्यूजिक में रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास रिलायंस म्यूजिक नाम की कंपनी है और sport में रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास IPL की सबसे सक्सेसफुल टीम्स में से एक मुंबई इंडियन है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की कमाई में 76% रेवेन्यू रिफायनिंग, 19% रेवेन्यू पेट्रोकेमिकल और 2% तेल और गैस और बाकी का 3% दूसरे कंपनी की हिस्सेदारी है। सैलरी के नाम से मुकेश अंबानी 2008 से सालाना ₹15crore लेते हैं पर कंपनी के हिस्सेदारी से ही वह इंडिया और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

मुकेश अंबानी कितना कमाते हैं?

मुकेश अंबानी भारत सहित पूरे एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं पिछले 10 सालों मे अपनी संपत्ति में उन्होंने लगभग 3 गुने का इजाफा किया है। साल 2010 में उनकी अनुमानित संपत्ति 27 बिलियन डॉलर के लगभग थी जो साल 2020 में बढ़कर लगभग 80 billion-dollar हो चुकी है।

मुकेश अंबानी का संपत्ति का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि वह हर मिनट करीब 25 लाख से भी ज्यादा कमाते हैं, यानी 1 मिनट में मुकेश अंबानी की संपत्ति में 2500000 रुपए का इजाफा होता है।

साल 2019 में मुकेश अंबानी की संपत्ति में रोजाना ₹33 crore से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हुई थी जो कि काफी ज्यादा हैरान कर देने वाला था। 

मुकेश अंबानी क्यों इतना फेमस है?

मुकेश अंबानी  एशिया के सबसेअमीर व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। मुकेश अंबानी भारत के सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक हैं जो इन्हें इंडिया और एशिया के सबसे अमीर और फेमस व्यक्ति बनाती है।

मुकेश अंबानी सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे पावरफुल बिजनेसमैन में से एक है। उनकी जीवन गाथा सभी भारतीयों के लिए एक प्रेरणा है। शुरू से ही मुकेश अंबानी का सक्सेस का मूल मंत्र या था कि बड़े सपने ही बड़ी सफलता दिलाती है इसलिए इसलिए आज मुकेश अंबानी के परिवार का हर सदस्य अखबार की सुर्खियों में छाए रहते हैं।

मुकेश अंबानी इतने धनी होने के बावजूद भी काफी साधारण जिंदगी गुजारना पसंद करते हैं और वह कभी भी अपने दौलत को लेकर गुमान नहीं करते इसलिए आज वह भारत के सबसे जाने-माने और फेमस व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। इन्होंने बहुत ही कठोर मेहनत करके अपनी पहचान बनाई है।

दोस्तों आज के लिए बस इतना ही, मैं आशा करता हूं कि यह जानकारी आपके लिए लाभदायक रही होगी। अगर आप भी एक बिजनेसमैन है तो Mukesh Ambani kya karte hai की यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट में अपना राय जरुर व्यक्त करें।

Conclusion

उम्मीद करते है Mukesh Ambani kya karte hai के बारे मे आपको सब कुछ अच्छे से समझ गएए होंगे और इस लेख से आपको अगर मुकेश के बारे मे सब कुछ पता चला और अगर आपको लाभ हुआ है तो इसे आप अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ मे अपने विचार कमेन्ट कर के बताए।