Net Banking Kaise Chalu Kare- Net Banking Kya Hai?

आज के इस डिजिटल युग मे एक जहाँ सभी कार्यो व संस्थानों को इंटरनेट के माध्यम से जोड़ा जा रहा हैं, ऐसे में आधुनिकरण की बुनियाद को मजबूत बनाने के लिए नई नई योजनाएं शरू हो गयी हैं। एक समय था, जब लोगो को किसी भी खाते में जमा धन राशि के विषय मे जानने के लिए लम्बी लम्बी कतारों में खड़ा होना पड़ता था। साथ ही साथ किसी भी वस्तु या समान की खरीददारी के लिए कॅश की आवयश्कता होती थी। परंतु जबसे ऑनलाइन पद्दति की शरुआत हुई हैं, यह सभी कार्य बहुत ही सरल हो गए हैं।

Net Banking Kaise Chalu Kare- Net Banking Kya Hai?

 ऑनलाइन ट्रांसक्शन को सरल व सफल बनाने में नेटबैंकिंग का बहुत अहम योगदान रहा हैं। जिसके फलस्वरूप आज हम एक स्थान से दूसरे स्थान पर बैठे किसी भी व्यक्ति के खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते। जी हाँ, Phonepe, Google Pay, Bhim आदि जैसी महत्वपूर्ण ऍप्लिकेशन्स की मदद से आज हम कुछ भी मिंटो में खरीद सकते हैं। परंतु अभी भी कुछ लोग सेष हैं, जिन्हें नेटबैंकिंग के विषय मे पर्याप्त जानकारी नही हैं। तो चलिए शरू करते हैं, आज की इस पोस्ट को जिसमे नेटबैंकिंग से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपको दी जाएगी। 

Net banking क्या होता हैं?

नेटबैंकिंग जिसे इंटरनेट बैंकिंग भी कहाँ जाता हैं, एक प्रकार से इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसक्शन माध्यम होता हैं। इसकी मदद से आप कोई भी ट्रांसक्शन जैसे फण्ड ट्रांसफर, ऑनलाइन पेमेंट, एकाउंट स्टेटस चेक आदि कार्य बिना बैंक शाखा में जाये घर से कर सकतें हैं। इंटरनेट युग मे इसे क्रांति का स्रोत माना जाता हैं, क्योंकि नेटबैंकिंग जैसी महत्वपूर्ण सेवाओ ने न केवल समय की बचत की हैं, साथ ही साथ कस्टमर की प्राइवेसी को भी सिक्योर किया हैं। ग्राहक के प्रयशो को कम करने व सुनिश्चित समय पर सुविधा मुहैया कराने के लिए इसका विशेष रूप से प्रयोग किया जाता हैं। पोस्ट में आगे बढ़ने से पहले जानतें हैं, कि नेटबैंकिंग कैसे कार्य करती हैं व इसे कैसे चालू किया जा सकता हैं।

यह भी पढिए: डिजिटल मार्केटिंग इन हिंदी Digital marketing in hindi?

नेटबैंकिंग कैसे शरू करे व इसके क्या फायदे हैं?

इंटरनेट के इस नवीन युग मे अगर आपने अभी तक इंटरनेट बैंकिंग जैसे विषय के बारे में नही सुना हैं, तो आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे व इसके क्या क्या फायदे हैं। किसी भी बैंक शाखा में खाता खोलने से पहले प्रत्येक कस्टमर को एक बैंक के द्वारा दिया गया फॉर्म फील करना होता हैं। जिसमे आपको बैंक के द्वारा प्रदान की गई कुछ सुविधाओ के बारे में भी जानकरी दी होती हैं। जैसे;

  • ATM
  • SMS सुविधा
  • नेटबैंकिंग 

यह तीनों सुविधा बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं, जिनका अपना एक अहम योगदान रहता हैं। नेटबैंकिंग के विकल्प का चयन करने पर आपको बैंक के द्वारा एक यूजर id व पासवर्ड दिया जाता हैं। जिसकी मदद से आप अपने एंड्राइड फोन या कंप्यूटर से लोग इन कर सकते हैं। नेटबैंकिंग के अपने कुछ विशेष महत्व हैं जो इस प्रकार से नीचे दिए गए हैं;

  • नेटबैंकिंग की मदद से आप अपने खाते के सभी ट्रांसक्शन के बारे में समय समय पर जानकारी ले सकते हैं।
  • यह समय की बचत करता हैं, व प्राइवेसी का ध्यान रखता हैं।
  • इसके द्वारा आप किसी भी समय लेनदेन कर सकते हैं। 
  • मोबाइल या कंप्यूटर दोनों में ठीक से अक्सीस कर सकते हैं।
  • कितना भी पुराना बैंक स्टेटमेंट निकाल सकते हैं।

नेटबैंकिंग कैसे ले?

नेटबैंकिंग चालू करने के लिए आपके पास मुख्य तौर पर दो विकल्प होते हैं, या तो आप अपनी बैंक की निजी शाखा में सम्पर्क कर सकते हैं, या आपको कंप्यूटर के बारे में सही से जानकारी हैं तो आप स्वम् से इसे चालू कर सकते हैं। इसके लिए नीचे कुछ प्रमुख बिंदु दिए हुए हैं:

  1. सबसे पहले आपको अपने बैंक की ओफ्फिशल वेबसाइट को ओपन करना होगा, जिसमे न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
  2. न्यू यूजर रेजिस्ट्रेशन ओपन होने पर पूछी गई कुछ जानकारी आपको दर्ज करनी होगी जैसे कि खाता संख्या,IFSC कोड,कंट्री व रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आदि।
  3. इसे करने के बाद आपको सभी जानकारी अच्छे से पढ़नी होगी उसके बाद आपको बैंक की तरफ से एक username व id पासवर्ड दिया जाएगा। जिसे आप कभी भी अपने मोबाइल फ़ोन में भी एक्सेस कर सकते हैं।

आज के समय मे हर एक बैंक के द्वारा नेटबैंकिंग की सुविधा दी जाती हैं, उसमे चाहे SBI, PNB या अन्य कोई प्राइवेट बैंक क्यो न हो। अगर आपने अभी तक नेटबैंकिंग सुविधा का लाभ नही उठाया हैं, तो बिना देरी किये इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही साथ फिजिकल ट्रांसक्शन से छुटकारा पा सकते हैं। आशा करते हैं,आज की इस पोस्ट के माध्यम से आपको नेटबैंकिंग कैसे चालू करे इसके विषय मे पर्याप्त जानकारी मिली होगी। ऐसी ही पोस्टो को पढ़ने के लिए दिए गए लिंक्स पर क्लिक करके अधिक जानकारी ले सकते हैं।