OTP क्या है? What is OTP in Hindi : अगर आप OTP क्या है? इसके बारे में नहीं जानते तो आज का यह आर्टिकल आप सभी के लिए है।
इस आर्टिकल में हम आपको OTP Full Form से लेकर OTP से जुड़ी सभी जानकारी आपके साथ शेयर करनेवाले है। अगर आप भी OTP के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते है तो इस Articleको End तक पढ़िए।

OTP एक ऐसा यूनिक कोड है,जिसकी वजह से आज हमारी सभी ऑनलाइन लेन देन सुरक्षित है। यूं कहे तो इस ऑनलाइन दुनिया में OTP हमारे लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। तो चलिए बिना किसी देरी के हम OTP के बारे में जानकारी हासिल करते है।
Table of Contents
OTP क्या है? (What is OTP) :
सबसे पहले हम OTP के फुल फॉर्म के बारे में जान लेते है। OTP का फुल फॉर्म कुछ ऐसा होता है।
OTP Full Form : One Time Password
जब भी हम ऑनलाइन शॉपिंग,रिचार्ज या फिर बिल पेमेंट करते है तो अंत में हमे को एक यूनिक कोड आता है, उसे OTP कहा जाता है। OTP की वजह से हमारी सभी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन Safe होती है।
यह एक ऐसा पासवर्ड होता है,जिसका हम सिर्फ एक ही बार इस्तेमाल कर सकते है और वह भी एक लिमिटेड टाइम पीरियड तक।
जब भी हम किसी भी वेबसाइट या फिर ऐप पर शॉपिंग या फिर कुछ काम करते है तो वह वेबसाइट और ऐप हमसे OTP मांगते है,यह OTP हमारे पंजीकृत किए गए मोबाइल नंबर पर आता है।
आपको OTP क्या होता है यह तो समझ आ गया होगा,लेकिन फिर भी कुछ लोग ऐसे होंगे जो सोच रहे होंगे कि OTP कितने अंको का होता है।
तो आपकी जानकारी के लिए हम आपको बतादे की,OTP सिर्फ 6 अंको का होता है। जो OTP हमे आता है,उसे अगर हम दिए हुए टाइम में इस्तेमाल नहीं करते है तो वह किसी काम का नही रहता। Samsung किस देश की कंपनी है और इसका मालिक कौन है?
OTP का फुल फॉर्म क्या होता है? :
OTP Full Form : “One Time Password”
अब हम OTP का फुल फॉर्म हिंदी में जानेंगे। OTP का फुल फॉर्म हिंदी में कुछ ऐसा होता है।
OTP Full Form हिंदी में : सिर्फ एक बार इस्तेमाल होनेवाला पासवर्ड।
OTP के प्रकार हिंदी में :
आप में से बहुत सारे लोग OTP का सिर्फ एक प्रकार जानते होंगे पर क्या आपको पता है, OTP के और भी प्रकार है। अगर नही जानते है, तो कोई बात नही हमने आपको उन सभी प्रकारों के बारे में नीचे बताया है।
- SMS
- Voice Calling
SMS : ज्यादातर वेबसाइट्स इस OTP का इस्तेमाल करते है,क्युकी यह OTP बहुत ही आसान होता है और यह काफी लोकप्रिय भी है।
Voice Calling : आपने अकसर देखा होगा की, कुछ वेबसाइट्स या फिर टेलीग्राम जैसे ऐप पर अकाउंट बनाते वक्त अगर OTP Recieve नही होता है तो हमे Voice Calling का ऑप्शन भी मिल जाता है।
इस ऑप्शन से हमारे मोबाइल पर एक कॉल आता है,जिसमे हमे 6 अंको का OTP बताया जाता है।
Email : कुछ वेबसाइट्स ऐसी होती है जो OTP हमारे ईमेल्स पर send करती है। ईमेल OTP के बारे में पता करने के लिए हमे अपना ईमेल ओपन करके आया हुआ मेल चेक करना पढ़ता है। CNG Full Form, CNG का फुल फॉर्म क्या होता है?
OTP के फायदे क्या है? :
- यह एक यूनिक कोड होने के कारण आपका यूजरनेम और पासवर्ड चोरी होने से बचाता है।
- यह हैकिंग से बचने के लिए बहुत काम का है। आज कल बहुत सारे अकाउंट्स हैक हो जाते है,ऐसे में अगर आप पासवर्ड की जगह OTP का इस्तेमाल करते है तो आपके अलावा और कोई आपका अकाउंट लॉगिन नही कर पायेगा।
- OTP एकदम फ्री होता है, इसके लिए आपको किसी को भी पैसे देने की जरूरत नहीं पढ़ती है।
- Original User Identify करने के लिए यह सबसे बेस्ट तरीका माना जाता है।
- OTP का इस्तेमाल करके आप बहुत सारी गलत चीजों से बच सकते है। जैसे की आप हैकिंग से बच सकते है।
OTP के नुकसान क्या होते है? :
- ईमेल OTP Verification अन्य Verification से कम सिक्योर होता है।
- आपको जो SMS आते है,वह थर्ड पार्टी मैसेंजर का इस्तेमाल करके भेजे जाते है।
- इसका एक से ज्यादा बार हम इस्तेमाल नहीं कर सकते है। अगर आप कोई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर रहे है और आपको आया हुआ OTP आपने समय पर वेरिफाई नही किया तो आपको फिर से दूसरा OTP डालना पड़ेगा।
- OTP Secure है पर इतना भी सिक्योर नही है। इसलिए इन चीजों का जितना हो सके उतना ही इस्तेमाल करिए।
Conclusion
दोस्तो आपको OTP क्या है? What is OTP in Hindi यह आर्टिकल कैसा लगा हमे कॉमेंट में जरूर बताइए। साथ ही इस आर्टिकल को अपने फैमिली और दोस्तो के साथ जरूर शेयर करिए ताकि उन्हें भी इस आर्टिकल थोड़ी बहुत जनरल नॉलेज मिल सके।
इस आर्टिकल में अगर हमसे कोई इनफॉर्मेशन छूट गई हो तो हमे माफ करिए और छुटी हुई इनफॉर्मेशन अगर आप कॉमेंट बताते है तो हम उसे इस आर्टिकल में अपडेट जरूर करेंगे।