आपने अपने जीवन में मैथ्स की पढ़ाई कभी ना कभी ना कभी तो की होगी। उसमें आपने परसेंटेज के बारे में सुना होगा। जिस तरह से इसमें जोड़, बाकी, गुणा, भाग आदि के बारे में जानकारी दी गई होती है। आप सभी को इन चीजों के बारे में पता होता ही है, तो किसी भी नंबर की परसेंटेज निकालने का फार्मूला हर व्यक्ति को नहीं आता है, वैसे परसेंटेज निकालना कोई मुश्किल काम नहीं होता है।
यह आसानी से हर आदमी निकाल सकता है। इसके लिए सिर्फ आपको गुणा भाग जरूर आना चाहिए। अगर आप गुणा भाग करना चाहते हैं, तो आसानी से परसेंटेज निकालने का काम कर सकते हैं। अगर आप परसेंटेज निकालना नहीं जानते हैं, या किसी प्रकार की परसेंटेज निकालने में परेशानी होती है, तो आज हम इस आर्टिकल के द्वारा आप को यही समझाने का प्रयास करेंगे कि किस percentage किस तरह से निकाल सकते है, percentage से क्या-क्या काम किया जा सकता है, इन सभी के बारे में आज आपको जानकारी दे रहे.

Table of Contents
Percentage क्या है?
अगर आप किसी भी सवाल के लिए या किसी भी चीज में परसेंटेज निकालना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको यह आना चाहिए कि आखिर ये परसेंटेज होता क्या आपकी जानकारी के लिए बता दे, परसेंटेज एक तरह का फ्रैक्शन या रेश्यो होता है। जिसको 0 से 100 नंबर के बीच में व्यक्त किया जाता है। हिंदी में उसको प्रतिशत भी कहते हैं और मैथ में इसको ” % ” इस चिन्ह से व्यक्त किया जाता है।
परसेंटेज को भी pct या pctl भी कहते हैं। परसेंटेज का प्रयोग हम अपने दैनिक जीवन में भी अलग-अलग कार्यों के लिए कर ही लेते हैं। इसका प्रयोग रोजाना के कार्यों में होता ही है। जैसे किसी भी प्रकार के लोन के ऊपर ब्याज के लिए परसेंटेज, प्रोडक्ट पर कमीशन या फिर एग्जाम में रिजल्ट का प्रतिशत निकालने के लिए आदि के लिए परसेंटेज का प्रयोग होता है। Also Read: Free fire advanced server क्या है और इसका इस्तमल कैसे करें
Percentage meaning in hindi
परसेंटेज को हिंदी में प्रतिशत कहते हैं इसके अलावा परसेंटेज लैटिन भाषा का एक शब्द होता है जिसका अर्थ है “100 में से”
आप पूरी संख्या को 100 सामान भागों में विभाजित कर के प्रत्येक का प्रतिशत निकाल सकते हैं।
दूसरे शब्दों में अगर कहे तो 1% का एक अंश जिसका भाजक अर्थात नीचे का हिस्सा 100 होता है, इसलिए हम 50% कहते हैं इसलिए तो 50% का मतलब 50/100 =½ होता है।
The use of percentage
परसेंटेज का उपयोग व्यक्ति अपने जीवन में अलग-अलग क्षेत्रों में करता है आइए जानते हैं परसेंटेज के उपयोग निम्न होते हैं…
1. जब भी किसी एग्जाम में किसी भी स्टूडेंट ने अपने सब्जेक्ट में कितने पर्सेंट अंक हासिल किए हैं उन सभी की जानकारी के लिए परसेंटेज का इस्तेमाल किया जाता है।
2. अगर कोई व्यक्ति अपनी दुकान में डिस्काउंट ऑफर देता है वहां पर कितना पर्सेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है इसके लिए भी परसेंटेज का उपयोग होता है।
3. ऑनलाइन और ऑफलाइन लोन लेने के लिए भी व्यक्ति के द्वारा लिए गए लोन की राशि पर लगने वाले ब्याज के लिए भी परसेंटेज के रूप में ही ब्याज को दिखाया जाता है।
4.सेल्स मार्केटिंग में काम करने वाले लोग अपने प्रोडक्ट को बेचने पर मिलने वाले कमीशन को भी परसेंटेज के रूप में ही बताते हैं और दिखाते हैं।
5. बड़ी-बड़ी कंपनियां घाटे में या फायदे में चल रही होती हैं इसके लिए भी परसेंटेज का उपयोग होता है।
Percentage निकलने का तरीका
परसेंटेज निकालने के कई तरीके होते हैं जिनकी मदद से अलग अलग तरीके से परसेंटेज निकालता है, आइए जानते हैं परसेंटेज निकालने के तरीके..
1. परसेंटेज निकालने का फार्मूला
Scored marks ×100 ÷ total marks
इसको आसान शब्दों में आप को समझाते हैं कि आपने किसी भी परीक्षा में जितने अंक प्राप्त किए हैं। उसको 100 से गुणा करके जो रिजल्ट आता है। उसको आपके टोटल मार्क्स थे भाग कर दो उदाहरण के लिए अगर किसी स्टूडेंट ने 600 में से 300 नंबर हासिल किए हैं, तो उसको परसेंटेज निकालने के लिए आपको सबसे पहले 300 को 100 से गुणा करना होगा। तब आपका रिजल्ट आएगा 30,000 अब आपको 30000 में 600 का भाग देना होगा तो आपका रिजल्ट होगा 50 अर्थात आपने 50% नंबर प्राप्त किये।
2. परसेंटेज निकालने का सेकंड तरीका
किसी भी रिजल्ट और मार्कशीट का परसेंटेज निकालने का फार्मूला
प्राप्त अंक ÷कुल अंक×100
एग्जांपल – प्राप्त अंक 410,कुल अंक 500
410 ÷ 500 × 100 = 82%
इस फार्मूले के साथ आप आसानी से परीक्षा का रिजल्ट निकाल सकते हैं।
3 परसेंटेज निकालने का 3rd मेथड इस तरह से होता है..
उदाहरण के लिए रवि ने एग्जाम में 300 नंबर प्राप्त किए रवि की परसेंटेज 50%आई है तो कुल मार्क्स का पता लगाने के लिए सबसे पहले रवि के 300 अंक को 100 से गुणा करेंगे उससे उसका रिजल्ट आ जाएगा
300×100 = 3000
अब रवि की परसेंटेज 50% में 30,000 को डिवाइड करना होगा तो रिजल्ट आएगा। 600 इसका तात्पर्य यह है कि रवि की परीक्षा में 300 अंक और 50% परसेंटेज बना है और कुल अंक 600 थे।
केलकुलेटर के माध्यम से परसेंटेज निकालना
आजकल लोग केलकुलेटर की मदद से ही परसेंटेज आसानी से और जल्दी निकाल लेते हैं ऐसे में अगर आपके पास में केलकुलेटर है और आप उसकी मदद से जल्दी से जल्दी आसानी से परसेंटेज निकालना चाहते हैं, तो उसकी प्रक्रिया निम्न में होती हैं
सबसे पहले आपको केलकुलेटर को ओपन करना होगा वहां पर आपको एक संख्या को डालना होगा जैसे 50 हजार का 22%।
उसके बाद आपको परसेंटेज के साइन पर क्लिक करना होगा। जितना परसेंटेज आपको निकालना है, उसको टाइप करके बराबर का बटन प्रेस करना होगा, जैसे
50000%22 = 11000
Conclusion
आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको “परसेंटेज कैसे निकालते हैं” इसके बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है, आपको हमारे द्वारा दी गई यह सब जानकारी पसंद आई होगी। इससे जुड़ी अन्य किसी सहायता या जानकारी के लिए कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करके पूछ सकते हैं।
Pingback: Tamilgun isaimini 2021: Download Illegal movies website - Hindi Kalam