पीरियड बंद होने के लक्षण, मासिक धर्म को समय पर लाने के उपाय Stop periods symptoms?

मासिक धर्म अर्थात पीरियड बंद होना महिलाओं में होने वाली एक सामान्य की प्रक्रिया आज के समय में बहुत अधिक देखने को मिल रही है। महिलाओं के शरीर के अंदर होने वाले बदलाव के कारण हर महीने में मासिक धर्म एक निश्चित चक्र के क्रम में होने वाली क्रिया होती है। सामान्य तौर पर एक स्वस्थ महिला को मासिक धर्म अर्थात पीरियड 28 दिन की अवधि के दौरान आ जाता है।

आज बहुत ही जगह महिलाओं में मासिक धर्म की समस्या को लेकर बहुत सी परेशानियों का महिलाओं का सामना करना पड़ रहा है, इसका कारण है महिलाओं में मासिक धर्म का समय पर ना आना। बहुत सी महिलाएं ऐसी होती हैं जिनको पीरियड समय से बहुत पहले आ जाता है या फिर समय के बहुत बाद में आता है। पीरियड का समय से पहले या समय के बाद में होना है महिलाओं के शरीर के अंदर बहुत सी बीमारियों को जन्म देता है।

आज हम इस पोस्ट के माध्यम से पीरियड बंद होने के क्या लक्षण होते हैं पीरियड को समय पर लाने के क्या उपाय हैं मासिक धर्म से जुड़े हुए सभी समस्याओं और उनके समाधान के बारे में इस आर्टिकल के द्वारा आप सभी को बताने जा रहे है.

पीरियड बंद होने के लक्षण, मासिक धर्म को समय पर लाने के उपाय Stop periods symptoms?

“मासिक धर्म” अर्थात “period” क्या है?

महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोन की वजह से बदलाव आते रहते हैं जिसकी वजह से गर्भाशय में रक्त और उसके अंदरूनी हिस्से से होने वाले स्त्राव को ही मासिक धर्म कहा जाता है मासिक धर्म शुरू होने के लिए सभी की एक उम्र होती है लड़कियों को मासिक धर्म की शुरुआत 8 से 17 साल की उम्र में हो जाती है.

लेकिन आज की बदलती हुई तकनीक और खानपान की वजह से अक्सर लड़कियों में मासिक धर्म 12 से 13 साल की उम्र में ही आ जाता है सामान्य तौर पर लड़कियों में 13 वर्ष की उम्र से ही मासिक धर्म शुरू होता है। मासिक धर्म को अलग-अलग नामों से भी जैसे महावारी, रजोधर्म, मेंस्ट्रूअल साइकिल(MC), व पीरियड के नाम से भी जानते हैं।

मासिक धर्म समय पर ना आने के लक्षण

मासिक धर्म अर्थात पीरियड को समय पर ना आने के बहुत से कारण हो सकते हैं, इसका सबसे प्रमुख कारण है महिलाओं की रोजाना की दिनचर्या की वजह से भी मासिक धर्म समय पर नहीं आता है। इसके अलावा कई बार कुछ गलत दवाइयों के साइड इफेक्ट की वजह से भी या ज्यादातर दवाओं के सेवन से भी मासिक धर्म समय पर नहीं आता है। आइए जानते हैं मासिक धर्म को समय पर ना आने के क्या क्या लक्षण हो सकते हैं

1.प्राकृतिक कारणों की वजह से – महिलाओं में कभी-कभी सामान्य जीवन में भी कुछ ऐसी प्राकृतिक परिस्थिति आ जाती है जिनकी वजह से उनका पीरियड आना बंद जाता है यह परिस्थितियां निम्न होती है,जैसे प्रेगनेंसी के होने पर, जिस टाइम में आप डिलीवरी के बाद बच्चे को दूध पिला रहे हो।

2. गर्भनिरोधक गोलियां – नियमित रूप से गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने से भी कई बार महिलाओं में मासिक धर्म आना रुक जाता है। इतना ही नहीं बल्कि अगर निरोधक गोलियों का अचानक से सेवन बंद करने की वजह से ओवुलेशन और महावारी को नियमित होने में बहुत समय लगता है। 

3 दवाइयों की वजह से – अक्सर देखा गया है कि महिलाओं के साथ बहुत ही शारीरिक समस्याएं बनी रहती है जिनकी वजह से वह बिना किसी डॉक्टर की सलाह के दवाइयां खा लेती हैं। जिसकी वजह से मासिक धर्म आना बंद हो जाता है 4.आपकी रोजाना की जीवनशैली – महिलाओं में अपने डेली रूटीन को लेकर भी बहुत सी समस्याएं बनी रहती है, जिनकी वजह से ली समय पर पीरियड आना बंद हो जाता है

  • A. वजन का कम होना – अगर आप की लंबाई के हिसाब से आपका वजन 10% कम है। इसकी वजह से भी मासिक धर्म की समस्या बनी रहती हैं। क्योंकि आपका वजन आपके शरीर के अंदर हारमोंस की प्रतिक्रिया को बदल देता है। जिसकी वजह से आपका पीरियड समय पर नहीं आता है। इससे ओवुलेशन की प्रक्रिया पर भी इसका असर दिखता है।
  • B.अधिक exercise  – बहुत सी महिलाएं ऐसी होती हैं जो अपना वजन कम करने के लिए बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करती हैं। इस तरह से जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना भी मासिक धर्म को समय पर आने से रोकता है।
  • C.तनाव – बहुत ज्यादा तनाव लेने पर भी महिलाओं में मासिक धर्म की समस्या आती है। स्ट्रेस लेने की वजह से महिलाओं के दिमाग पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है जिससे ओव्यूलेशन और महामारी का आना बंद हो जाता है 

मासिक धर्म को समय पर लाने के उपाय

पीरियड को समय पर लाने के बहुत सारे घरेलू उपाय होते हैं, जिनकी मदद से आप का मासिक धर्म समय पर आ सकता है। इसके अलावा आप डॉक्टरों की सहायता से भी इसको सही समय पर लाने के प्रयास कर सकते हैं।

1. अगर आप का पीरियड समय पर नहीं आ रहा है तो इसके लिए आप कच्चे पपीता का सेवन कर सकते हैं इसमें पाया जाने वाले तत्व यूटरस में कसाव बनाते हैं, जिससे पीरियड जल्दी आता है इसके अलावा कैरोटीन एस्ट्रोजन हार्मोन को उत्तेजित करने में भी पपीता सहायक होता है।

2. पीरियड को समय पर लाने में अदरक भी बहुत सहायक होता है क्योंकि इसकी तासीर बहुत गर्म होती है इसीलिए सही मात्रा में अदरक अजवाइन के साथ चाय बनाकर पीने से भी पीरियड को समय पर लाया जा सकता है।

3. पेट के नीचे के हिस्से में अगर आप गर्म पानी के साथ सिकाई करें इसके अलावा कुछ खास तरह की जड़ी बूटी वाले तेल से मालिश करने पर भी पीरियड को समय पर लाया जा सकता है।

4. अंडे में प्रोटीन का बहुत खास स्त्रोत होता है इसीलिए यह पीरियड को सही समय पर लाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं आप भरपूर मात्रा में अंडे का प्रयोग कर सकते हो।

5. अनार का प्रयोग करने से भी पीरियड को समय पर लाया जा सकता है।

6. इसके अलावा पीरियड को सही समय पर लाने के उपाय के लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर के संपर्क में रहकर अपना सही इलाज करवाएंगे तो आपके लिए सही रहेगा क्योंकि पीरियड सही समय पर अगर नहीं आता तो यह भविष्य में होने वाली बहुत बड़ी बीमारी की ओर भी इशारा कर सकता है, इसीलिए पीरियड को समय पर लाने के लिए घरेलू उपाय के साथ अगर अच्छे डॉक्टर के पास इलाज करवाये तो सही रहता है।

Also Read: निश्चय मल्हान बायोग्राफी इन हिंदी? Nischay Malhan biography in hindi?

Conclusion

आज हमने इस आर्टिकल के द्वारा आपको पीरियड बंद होने के लक्षण के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है,आपको हमारे द्वारा दी गई सभी जानकारी पसंद आई होगी। इससे जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या के लिए आप हमारे कमेंट सेक्शन में जाकर कमेंट करके पूछ सकते हैं।