Photo Par Naam Kaise Likhte Hai in Hindi?

Photo Par Naam Kaise Likhte Hai : हेलो दोस्तो कैसे है आप सब आज हम आपको फोटो पर नाम कैसे लिखते है? इसके बारे जानकारी देनेवाले है। अगर आप भी अपने फोटो पर नाम लिखना चाहते है, पर फोटो पर नाम लिखने का सही तरीका पता ना होने के कारण आप यहां इस Article को पढ़ने के लिए आए है तो आप एकदम सही जगह पर आए है।

Photo Par Naam Kaise Likhte Hai? - HindiKalam

आज हम आपको फोटो पर नाम लिखने के 2 आसान तरीके बतानेवाले है। पहले के टाइम में अगर हमे किसी फोटो पर नाम लिखवाना है तो कंप्यूटर की जरूरत पड़ती थी। लेकिन अब इस स्मार्टफोन के जमाने में आप अपने मोबाइल का इस्तेमाल करके फोटो पर नाम लिख सकते है। 

हम में से बहुत सारे ऐसे लोग है जिन्हे अपने फोटो पर शायरी, motivational Quotes, या फिर कहे तो कोई नाम लिखना अच्छा लगता है। देखा जाए तो मार्केट में फोटो पर नाम लिखवाने के लिए ऐसे बहुत सारे ऐप्स उपलब्ध है पर हम आपको कुछ ऐसे ऐप्स की जानकारी देनेवाले है, जो इस्तेमाल करने में बहुत ही आसान है और इन्हें आप Offline भी इस्तेमाल कर सकते है।

Photo Par Naam Kaise Likhte Hai?

पहले तरीके में हम आपको फोटो पर नाम लिखनेवाले ऐप के बारे में बतानेवाले है, जिनका इस्तेमाल करके आप फोटो पर नाम लिख सकते है। 

  • Picsart 
  • Add Text

Picsart Download Kaise Kare?

Picsart से फोटो पर नाम लिखने के लिए आपको नीचे दी हुई स्टेप्स को फॉलो करके पहले उसे डाउनलोड करना होगा। 

  • सबसे पहले आप अपने मोबाइल प्ले स्टोर को ओपन करिए।
  • प्ले स्टोर को ओपन करने के बाद सर्च बार में “Picsart” टाइप करके सर्च करिए।
  • अब आपके “Picsart” की ऐप आ जायेगी। इसे आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करके इंस्टॉल कर लेना है। ऐप के इंस्टॉल होते ही उसे ओपन करिए।
  • ऐप को ओपन करने के बाद आपको लॉगिन करने के लिए कहेंगे। अगर आपको लॉगिन नही करना है तो आप ऊपर दिए गए बटन पर क्लिक करके स्किप कर सकते है।

अब सबसे Main Step है, जिसका इस्तेमाल करके हम अपने फोटो पर नाम, शायरी लिख सकते है।

  • ऐप में आपको एक + (प्लस) का आइकन दिखेगा, उसपर आपको क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने कुछ ऐसे 6 ऑप्शंस आयेंगे, उनमें से आपको “Edit a Photo” पर क्लिक करना है।
  • जैसे आप “Edit a Photo” पर क्लिक करेंगे तो आपको जिस फोटो पर नाम लिखना है उस फोटो को Select करना होगा।
  • Select करने के बाद आपके सामने कुछ ऑप्शंस आयेंगे, उनमें से आपको “Text” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • टेक्स्ट पर क्लिक करने के बाद आपको जो नाम अपने फोटो पर लिखना है, उसे टाइप करना है। और अपने मन मुताबिक जगह पर उस टेक्स्ट को लगाकर फोटो को सेव करना है।

तो दोस्तो देखा अपने फोटो पर नाम लिखने का तरीका कितना आसान है। अब हम फोटो पर नाम लिखनेवाली दूसरी ऐप के बारे में बात करते है।

Add Text Se Photo Par Naam Kaise Likhe?

दोस्तो इस ऐप को इस्तेमाल करना बहुत ही सिंपल है। यह भी Picsart की तथा होता है। इसमें फर्क सिर्फ इतना है की, आपको Picsart के मुकाबले इसमें Fonts ज्यादा मिल जाते है। जैसे आपने Picsart का इस्तेमाल करके फोटो पर नाम लिखा, ठीक उसी तरह आप “AddText” का इस्तेमाल करके अपने फोटो पर नाम लिख सकते है। 

अब हम फोटो पर नाम लिखने के दूसरे तरीके के बारे में जानते है। 

Online Photo Edit Kaise Kare?

Online Photo पर टेक्स्ट लिखने का यह सबसे आसान तरीका है। क्युकी इसमें आपको किसी भी तरह की एप्लीकेशन डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती है। ऑनलाइन फोटो पर Text लिखने के लिए आप नीचे दी गई सभी स्टेप्स को अच्छे से फॉलो कीजिए।

ऑनलाइन फोटो पर टेक्स्ट ऐड करने के लिए 2 Sites है, जो नीचे हमने आपको बताई है।

  • Canva 
  • Adobe Spark Post

Canva : आपको गूगल पर जाकर Canva Search करना है। जैसे ही आप Canva website पर जायेंगे तो आपको वहां पर आपको नया अकाउंट बनाकर लॉगिन करने के लिए कहेंगे। 

लॉगिन करने के बाद वेबसाइट के होम पेज पर आ जायेंगे। वहां पर आपको बहुत सारे ऑप्शंस दिखाई देंगे। मतलब की अगर आप अपने फोटो पर टेक्स्ट ऐड करना चाहते है तो वह भी कर सकते है। 

साथ ही साथ आप पहले से को इमेजेस वहां पर मौजूद होते है, उन्हे एडिट करके उनमें भी टेस्ट add कर सकते है। इतना ही नहीं दोस्तो अगर किसी को White Background पर Text Add करना है तो आप वह भी कर सकते है। 

यहां पर बताई गई वेबसाइट्स में आपको किसी ऐप से भी ज्यादा फीचर्स मिल जाते है।

Adobe Spark Post :  यह वेबसाइट भी Canva की तरह है। इसे इस्तेमाल करना बहुत ही सिंपल है। इसमें भी आपको Canva की तरह बहुत सारे फीचर्स देखने के लिए मिल जाते है। यहां पर आपको बहुत सारे ऑप्शंस मिल जाने के कारण आप अपने फोटो पर जैसे चाहे वैसे Text Add कर सकते है। इस वेबसाइट की सबसे खास बात यह है की, इस वेबसाइट में एडिट किए हुए फोटोज को आप High Quality में सेव कर सकते है। 

Conclusion

दोस्तो आपको Photo Par Naam Kaise Likhte Hai यह आर्टिकल कैसा लगा हमे कॉमेंट में जरूर बताएं। साथ ही इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तो और फैमिली के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूले ताकि उन्हें भी इस आर्टिकल से थोड़ी हेल्प हो जाए। 

इस आर्टिकल से जुड़ा कोई भी सवाल आपके मन में हो या फिर हमने बताए हुए तरीको का इस्तेमाल करने में आपको कोई दिक्कत आ रही हो तो आप हमे कॉमेंट द्वारा बता सकते है। हम आपकी सहायता करने के लिए और आपकी परेशानी को सुलझाने के लिए हमेशा तैयार है।