PUBG game of the which country? पब्जी गेम किस देश का गेम है?

आज के समय में लोग अपने मनोरंजन के लिए ऑनलाइन गेम खेलते हैं। ऐसे में इस समय सबसे अधिक बढ़ती हुई लोकप्रियता पब्जी और फ्री फायर जैसे गेम की बनी हुई है। इनमें पब्जी गेम का बहुत अधिक क्रेज आज छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोगो में भी बना हुआ है। आज किसी के पास मोबाइल फोन, स्मार्टफोन या फिर लैपटॉप, पीसी कुछ भी हो उनमें आपको पब्जी गेम जरूर देखने को मिलेगा क्योंकि इस गेम को सभी लोग खेलते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पब्जी गेम को 2017 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च होने के तुरंत बाद ही इस गेम ने खेल की दुनिया के पूरे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। मोबाइल फोन में तो यह आज फिर नंबर वन का शूटिंग गेम बना हुआ है। सबसे पहले पब्जी गेम को PC और XBOX पर लॉन्च किया था। लेकिन जिस तरह से इसकी पॉपुलैरिटी बहुत अधिक पड़ने लगी। तब इसको मोबाइल फोन के लिए भी लॉन्च कर दिया गया।

चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर यह पब्जी गेम किस देश की कंपनी है, पब्जी गेम का फुल फॉर्म क्या होता है, पब्जी गेम के मालिक कौन है इन सभी के बारे में आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताने जा रहे हैं…

PUBG game of the which country? पब्जी गेम किस देश का गेम है?

क्या है पब्जी गेम

पब्जी गेम एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खेला जाने वाला एक बहुत ही पॉपुलर गेम है। इस गेम में एक साथ लोग एक एरोप्लेन से एक द्वीप पर पैराशूट की मदद से जाते हैं। वहां सभी लोग दूसरे सभी लोगों से बचते हुए अपने हथियारों को ढूंढते हैं। हथियार ढूंढने के बाद एक दूसरे से लड़ना शुरू कर देते हैं। फिर इस गेम को एक गोले के अंदर सभी लोग खेलते हैं।

यह गोला धीरे-धीरे छोटा होता जाता है और गेम के अंत में एक लास्ट प्लेयर बच जाता है। उस प्लेयर का उस आयरलैंड पर राज होता है अर्थात वह खिलाड़ी ही विनर बन जाता है। पब्जी के खेल को सन 2017 में माइक्रोसॉफ्ट के बीटा वर्जन के तहत लांच किया गया था। इसके बाद पब्जी गेम का फुल वर्जन 20 दिसंबर 2017 को एंड्रॉयड, IOS, प्लेस्टेशन प्लेटफार्म पर लांच कर दिया गया था।

लांच करने के बाद ही पूरे दुनिया में इस गेम को लेकर एक तहलका सा मच गया था अर्थात पूरी दुनिया इसकी आज दीवानी है। इसके बाद में जून 2018 में पब्जी गेम की संख्या 50 मिलियन से भी अधिक की क्रॉस कर गई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही यह गेम विवादों का कारण बन चुका था। भारत और नेपाल जैसे कई देशों ने तो इस गेम की बैन करने की मांग कर दी थी क्योंकि इस गेम की वजह से बच्चों पर बहुत गलत प्रभाव देखने को मिल रहा था। आज भी पब्जी गेम के बहुत से बच्चे शिकार हो रहे हैं, लेकिन इतने सारे विवादों के बाद में भी आज भी यह गेम बहुत पॉपुलैरिटी है।

पब्जी गेम के मालिक

पब्जी गेम को आयरलैंड के ब्रेंडन greene जो कि ब्राजील की निवासी हैं। वो एक फोटोग्राफर और ग्राफिक डिजाइनर का कार्य किया करते थे। उन्होंने ही इस गेम को बनाया। ब्रेंडन ग्रीन ने अपनी गेमिंग कैरियर की शुरुआत आर्म 3 नाम के एक गेम से शुरू की थी। पब्जी गेम को बनाने वाले ब्रेंडन ग्रीन को ही पब्जी गेम का असली मालिक माना जाता है या फिर यह कह सकते हैं कि पब्जी गेम के डिजाइन और निर्देशक भी इनको माना जाता है।

पब्जी गेम से पहले “अर्मा 3 और किंग द किल” जैसे बड़े गेम के लिए सोनी कंपनी में इन्होंने काम किया था। यह गेम बहुत ही प्रसिद्ध हुआ करता था। इसके बाद ब्रेडन एक साउथ कोरिया की कंपनी में चले गए। वहां उस कंपनी के साथ मिलकर पब्जी गेम को बनाया। पब्जी गेम के डिजाइनर ब्रेंडन है। इन्होंने  lightspeed & Quantum karfton  PUBG corporation के द्वारा मिलकर इस बड़े गेम को बनाया।

वैसे इस गेम की पब्लिश करने वाली कंपनी tencent games है। यह चाइना की कंपनी है। पब्जी गेम के असली मालिक chang han kim है। लेकिन ब्रेंडन कि इस गेम को बनाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। Also Read: फेसबुक क्या है? Facebook kya hai?

पब्जी गेम किस देश का गेम है?

पब्जी के दो वर्जन लांच किए गए थे। पहला पब्जी गेम दूसरा पब्जी लाइट। यह दोनों ही गेम ऐप दो अलग-अलग देशों के हैं। पब्जी गेम दक्षिणी कोरिया की एक गेमिंग कंपनी ब्लूहोल की सहायक पब्जी कॉर्पोरेशन के द्वारा इस गेम को बनाया है जिसको ब्रेंडन greene के द्वारा डिजाइन किया गया था। लेकिन इस गेम को पब्लिश चाइना की एक कंपनी tencent holdings LTd. किया गया। इसीलिए लोग इस गेम को चाइना का गेम भी समझते है।

वैसे पब्जी गेम के डेवलपर lightspeed Quantum karfton  PUBG corporation ओर इसको पब्लिश tencent holdings LTd ने किया व ब्रेंडन ग्रीन ने इस गेम को डिजाइन किया और निर्देशक भी रहे। ओर चंग हान किम इस गेम के प्रोड्यूसर है।

PUBG गेम का फुल फॉर्म

पब्जी गेम एक ऑनलाइन मल्टीप्लेयर battleground खेल होता है। पब्जी गेम का फुल फॉर्म प्लेयर अननोन बैटलग्राउंड होता है।

P- player

U- unknown’s

B – Battle

G – Grounds

Conclusion

आज हमने इस आर्टिकल के द्वारा आपको पब्जी गेम कहा की कम्पनी हैं? इसके बारे में जानकारी प्रदान की है। उम्मीद है आपको यह पसन्द आयी होगी। इसी तरह की जानकारी के लिये आप हमारी वेबसाइट से भी जुड़ सकते है।ये पोस्ट पसन्द आयी तो कमेंट कर के भी बता सकते है।