Public Information Portal Rajasthan जन सूचना पोर्टल राजस्थान

आज की पोस्ट के माध्यम से हम जानेंगे कि “जन सूचना पोर्टल राजस्थान क्या है” और इस योजना को किस उद्देश्य के लिए शुरू किया गया, जन सूचना पोर्टल से जुड़ी हुई सभी जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से हम बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं…..

आप सभी लोग जानते हैं कि राज्य सरकार के द्वारा अक्सर वहां के लोगों के लिए बहुत सी योजनाओं का सुविधाओं का संचार किया जाता है। यह सब लोगों के बेहतर भविष्य के लिए उनके आर्थिक और किसी भी तरह की समस्याओं से बचाव के लिए ही शुरू की जाती है।

इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राजस्थान के सभी नागरिक केंद्र सरकार राज्य सरकार के द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी को घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इसी लिए जन पोर्टल की शुरूआत की गई थी। इस पोर्टल को राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा 13 सितंबर 2019 को लांच किया गया था।

 तो आज के इस लेख में आपको हम जन सूचना पोर्टल राजस्थान के बारे में सभी जानकारी प्रदेश के सभी नागरिकों को जन सूचना पोर्टल 2022 के संचालन से अब किसी भी सरकारी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर बैठे अपना सभी कार्य ऑनलाइन पोर्टल पर चेक कर सकते हैं।

 तो आइए जानते हैं जन सूचना पोर्टल क्या है, जन सूचना पोर्टल के आवेदन देखने की प्रक्रिया और अन्य योजनाओं की जानकारी किस तरह से देखी जाती है, इनके विषय में आपको जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से देने जा रहे हैं…

जन सूचना पोर्टल क्या है

जन सूचना पोर्टल के माध्यम से सभी तरह की सूचना राज्य सरकार को ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा सकेंगे। इस पोर्टल को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के द्वारा तैयार किया है। राजस्थान जन सूचना पोर्टल के लॉन्च होने के पहले लोगों को किसी भी तरह की जानकारी के लिए सूचना अधिकार 2005 अधिनियम की धारा 4( २) के अनुसार एक लेटर देना पड़ता है।

 फिर 120 दिन के अंदर पूरी जानकारी को ऑनलाइन ही अपडेट करना पड़ता है, लेकिन आप सभी लोग जानते हैं कि जब से हमारे देश में डिजिटलाईजेशन की प्रक्रिया को बढ़ावा मिल रहा है, तो अब घर बैठे देश के सभी नागरिक किसी भी कार्य को आसानी से कर सकते हैं। 

ऐसा ही राजस्थान के लोगों के लिए हुआ है। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सभी जानकारियों को घर बैठे आराम से प्राप्त कर सकते हैं। राज्य के लोगों को इस पोर्टल पर लगभग सरकारी 13 विभागों की 33 योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो जाती है।

जन सूचना पोर्टल का उद्देश्य

जन सूचना पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य इसलिए है कि राज्य के लोगों को पहले के समय में बहुत सी कठिनाइयों का किसी भी तरह की योजनाएं सरकारी कार्य के लिए जानकारी प्राप्त करने के लिए बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता था।

 फिर भी उनको सही ढंग से सही जानकारियां नहीं मिल पाती थी। इन समस्याओं को देखते हुए राजस्थान की राज्य सरकार के द्वारा जन सूचना पोर्टल को लॉन्च कर दिया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से वहां के लोगों के लिए सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जुड़ी हुई सभी जानकारी उपलब्ध करवाना होता है।

 इस जन सूचना पोर्टल के माध्यम से राजस्थान के सभी लोगों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का मुख्य उद्देश्य रखा गया है।

जन सूचना पोर्टल के लाभ

  • जन सूचना पोर्टल के माध्यम से राजस्थान के सभी लोग अपना कार्य घर बैठे आसानी से कर सकते हैं।
  • आराजी के सभी लोगों के लिए किसी भी तरह की विशेष योजना और सेवाओं की जानकारी पहले आरटीआई के माध्यम से मिलती थी लेकिन अब जन सूचना पोर्टल के माध्यम से आसानी से घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य के लोगों को आसान वे सशक्त बनाना है और भ्रष्टाचार को राज्य में कम करना है।

राजस्थान जन सूचना पोर्टल के विभागों के नाम

राजस्थान जन सूचना पोर्टल के अंतर्गत शामिल किए गए 13 विभागों की जानकारी निम्न है…

  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
  • ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग
  • जनजाति क्षेत्रीय विभाग
  • प्राथमिक शिक्षा माध्यमिक शिक्षा विभाग
  • चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
  • श्रम एवं रोजगार विभाग
  • खान एवं भूविज्ञान विभाग
  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
  • ऊर्जा विभाग
  • आयोजना व सूचना प्रौद्योगिकी संचार विभाग
  • सहकारिता विभाग
  • प्रशासनिक सूचना
  • राजस्व विभाग

राजस्थान जन सूचना पोर्टल के कुछ महत्वपूर्ण निर्देश

राजस्थान जन सूचना पोर्टल से जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी इस प्रकार से है..

  • जन सूचना पोर्टल सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 42 के अंतर्गत इसको संचालित किया गया है।
  • टोल फ्री नंबर 1800 180 6127 के माध्यम से किसी भी तरह की जानकारी को आप चेक कर सकते है।
  •  जन सूचना सूचना पोर्टल पर योजनाओं का ऑप्शन चुनने से लेकर योजनाओं से संबंधित सभी तरह की जानकारियों को आप देख सकते हैं।
  • योजना से संबंधित जानकारी ई-मित्र प्लस मशीन और जन सूचना मोबाइल एप के द्वारा आप घर बैठे देख सकते हैं।
  • जन सूचना पोर्टल की जानकारी प्राप्त करने के लिए एस एस ओ आईडी की भी जरूरत नहीं पड़ती है।
  • नागरिक किसी भी जानकारी को ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक घर बैठे देख सकते हैं।
  • जन सूचना पोर्टल के माध्यम से ई-मित्र की जानकारी को प्राप्त करने के लिए किसी भी तरह के कोई भी चार्जेस भुगतान करने की जरूरत भी नहीं पड़ती है।

निष्कर्ष

आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से “जन सूचना पोर्टल 2022” के विषय में जानकारी प्रदान की है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको जो भी इंफॉर्मेशन इस लेख के माध्यम से दी है, वह आपको जरूर पसंद आएगी। अगर आप इसी तरह की जानकारियों से जुड़े रहना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर कंटिन्यू विजिट कर सकते हैं और आपको हमारा लेख पसंद आया तो कमेंट करके जरूर बताएं।

Popular Post

PUBG mobile lite hack download

PUBG mobile lite hack download की पूरी Step-by-Step जानकारी

1
अगर आप इस लेख पर आए है तो हम उम्मीद करते हैं कि आप अब जी के बहुत बड़े फैन होंगे अगर आप चाहते...

My Tools Town- Increase Like & Subscribers.

1
आज के समय मे जिस प्रकार से सोशल मीडिया ऐप्लकैशन पर लाइक व फॉलोवर्स का ट्रेंड बहुत ही तेजी से बढ़ रहा हैं, उसे...

जन सूचना अधिकार अधिनियम – RTI क्या हैं?

2
किसी भी प्रदेश मे बेहतर साशन व प्रसाशन को बनाए रखने के लिए समान अधिकार प्रदान किए जाते हैं। जिसके चलते कोई भी व्यक्ति...
kalyan chart

kalyan chart – कल्याण चार्ट की पूरी जानकारी

0
क्या आप बिल्कुल कम समय में अमीर बनना चाहते हैं? अगर हां तो आप इस वक्त बिलकुल सही जगह पर है। हम यह नहीं...