RCMS full form in Hindi, RCMS फुल फॉर्म इन हिंदी

हमारे देश में समय-समय पर केंद्र सरकार व राज्य सरकारों के द्वारा सभी आम नागरिकों की भलाई के लिए नई-नई योजनाएं लागू करती है। ऐसे ही हमारे देश के मध्यप्रदेश राज्य में राजस्व विभाग के द्वारा RCMS पोर्टल का शुभारंभ पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 1 अप्रैल 2016 को शुरू किया गया था। इसकी शुरुआत 5 जिलों से की गई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही अर्थात 1 अक्टूबर 2016 को इस पोर्टल को पूरे राज्य के लिए लागू कर दिया गया।  इसके अंतर्गत 1500 राजस्व न्यायालय में इसको लागू किया गया है।

RCMS मध्य प्रदेश पोर्टल के द्वारा राज्य के सभी नागरिक ऑनलाइन घर बैठे राजस्व प्रकरणों के लिए आवेदन कर सकते हैं। मध्य प्रदेश आरसीएमएस पोर्टल के द्वारा उच्च नागरिकों के लिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी आसान हो गई है। इसकी वजह से राज्य में चल रहे प्रकरणों से जल्द से जल्द निपटारा होता है।  इस पोर्टल के द्वारा कोई भी व्यक्ति राज्य का ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के द्वारा RCMS पोर्टल से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी देने वाले हैं, साथ ही RCMS फुल फॉर्म इन हिंदी क्या होता है, MP RCMS क्या है, इसके लाभ, सुविधाएं, रजिस्ट्रेशन, प्रोसेस आदि की जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं…

RCMS full form in hindi, RCMS फुल फॉर्म इन हिंदी

RCMS क्या है?

RCMS मध्य प्रदेश के राजस्व विभाग के द्वारा बनाया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है। यहां के राजस्व विभाग से संबंधित सभी जानकारी व सेवाएं इस पोर्टल पर आसानी से मिल जाती है। राज्य के सभी नागरिक एमपी आरसीएमएस पर रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके आदेश होने के बाद में ही आपको आदेश की कॉपी ऑनलाइन RCMS के पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा यह बहुत ही महत्वपूर्ण सरकारी पोर्टल शुरू किया गया है। आरसीएमएस पोर्टल पर आदेश करने के बाद में प्रति रिकॉर्ड आवेदन हेतु भू अभिलेख में ऑनलाइन भेज दी जाती है। आवेदक को अलग से रिकॉर्ड का आवेदन करना जरूरी नहीं होता है।

RCMS फुल फॉर्म इन हिंदी

RCMS का हिंदी में फुल फॉर्म ‘रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम” होता है। यह एक ऑनलाइन पोर्टल है जो कि मध्य प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग के द्वारा शुरू की गई ऑनलाइन पोर्टल है।

R – Revenue

C – case

M – management

S – system 

RCMS पोर्टल का उद्देश्य

आरसीएमएस पोर्टल मध्य प्रदेश राज्य के सभी नागरिकों के लिए राज विभाग की तरफ से अनेकों सुविधाएं उपलब्ध करवाता है। इस सुविधा का लाभ राज्य के सभी नागरिक अपने मोबाइल को लैपटॉप के द्वारा घर पर ही सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पहले लोगों को सरकारी कार्यालय में जाकर सभी कार्यों को करना पड़ता था,लेकिन आज इन सभी कार्यों के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मध्यप्रदेश सरकार का यह उद्देश्य ऑनलाइन पोर्टल सभी नागरिकों को ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करवाता है।

RCMS पोर्टल के लाभ

मध्य प्रदेश राज्य में राजस्व विभाग के द्वारा RCMS पोर्टल के बहुत से लाभ आप ऑनलाइन घर बैठे ही प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं आइए जानते हैं आरसीएमएस पोर्टल से मिलने वाले लाभ के बारे में..

1. प्रकरण विवरण – आरसीएमएस पोर्टल के द्वारा आप राजस्व न्यायालय में उपस्थित प्रकरण की सभी प्रकार की जानकारियों का आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही खसरे के आधार पर यह भी चेक कर सकते हैं कि न्यायालय में कोई प्रकरण प्रजेंट है या फिर नहीं है।

2. सार्वजनिक वाद विवाद सूची – सभी नागरिक अपने प्रकरण से संबंधित जरूरी तारीखों की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उनके अगली सुनवाई कब की है इसके बारे में भी ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकते हैं।

3. आदेश की प्रति – RCMS पोर्टल पर आप राज्य के सभी न्यायालयों के द्वारा अपने आदेश की प्रति को आसानी से डाउनलोड करके रख सकते हैं।

4.भूमि विवाद संबंधित जानकारी – आरसीएमएस पोर्टल पर खसरे के आधार पर ही आप भूमि के विवाद से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

5. पोस्टर नोटिस – आरसीएमएस पोर्टल पर आप राजस्व न्यायालय के द्वारा किसी भी प्रकरण के पोस्टर नोटिस कॉपी को डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं, और किसी भी प्रकार की परिस्थिति में आप पोर्टल के द्वारा ही इसको दर्ज भी कर सकते हैं।

6. प्रकरण की जानकारी – प्रकरण विवरण की जानकारी भी आप आरसीएमएस पोर्टल पर आवेदन क्रमांक, रजिस्ट्री क्रमांक, LSKID के आधार पर ऑनलाइन देख सकते हो।

RCMS पोर्टल के लिए ऑनलाइन आवेदन

सबसे पहले आरसीएमएस पोर्टल के लिए आवेदन करने के लिए आपको राज्य सरकार की आरसीएमएस एमपी वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद आपके सामने होमस्क्रीन आएगी।

वेबसाइट के होम पेज पर आपके सामने आरसीएमएस पोर्टल से संबंधित एक लिस्ट खुलकर सामने आएगी। इस पेज में आप से पूछी गई सभी जानकारियां का सही तरीके से विवरण भरना है, और सही विकल्प का चयन करना है। उसके बाद फिर आपके सामने एक पेज आएगा। उसको में पूछे गए सभी जानकारियों को सही ढंग से भरना है।

सभी जानकारियों को भरने के बाद में इस फॉर्म को आप सबमिट कर दें, इस तरह से आप आरसीएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Conclusion

आज हमने आपको इस आर्टिकल के द्वारा RCMS फुल फॉर्म इन हिंदी के बारे में सभी जानकारी प्रदान की है। उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई सभी जानकारी पसंद आई होगी। इसी तरह के अन्य जानकारियों के लिए आप हमारे वेबसाइट से जुड़ सकते हैं और यह पोस्ट पसंद आई तो उसको कमेंट करके बता सकते हैं।