Redeem code kya hai? रिडीम कोड क्या है?

आज हमारे देश में ऑनलाइन गेम को लेकर लोगों में जिस तरह की दिलचस्पी देखी जा रही है। वैसे ही ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए भी बहुत अधिक संख्या में लोग स्मार्ट और जिम्मेदार हो गए हैं। इन्हीं की वजह से रिडीम कोड की डिमांड बढ़ती जा रही है। 

आज से दो-तीन साल पहले से ही लोगों को रिडीम कोड के बारे में जानकारी मिली है। और 2 दिन साल से पहले रिडीम कोड क्या होता है।उ  और किस तरह से इसको काम में लिया जाता है। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन ऑनलाइन गेम और टॉप अप करने के लिए इसकी आवश्यकता पड़ गई। पहले रिडीम कोड को ₹110 से नीचे नहीं खरीद सकते थे लेकिन आज के समय में रिडीम कोड ₹10 का भी खरीद सकते हैं।

दोस्तों रिडीम कोड की मांग आज बहुत सारे ऑनलाइन ऐसे काम होते हैं। जिनके लिए रिडीम कोड की आवश्यकता पड़ती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के द्वारा रिडीम कोड क्या होता है, रिडीम कोड को कैसे बनाया जाता है, रिडीम कोड के बारे में जो भी जानकारी है उन सभी के बारे में विस्तार से इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं…

Redeem code kya hai? रिडीम कोड क्या है?

रिडीम कोड क्या होता है?

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए एक बात बताते हैं कि आज सभी के स्मार्ट फोन में गूगल प्ले स्टोर एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जिसमें से आप किसी भी तरह की एप्लीकेशन या ऐप्प को डाउनलोड कर सकते हो। चाहे वह फ्री एप्प हो या फिर पैसे वाली ऐप है। इसके अलावा भी गूगल प्ले स्टोर के द्वारा आप किसी भी प्रकार की बुक, मूवीस या किसी भी तरह के गेम को भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

अगर आप इनमें से किसी भी चीज को खरीदना चाहते हो या डाउनलोड करना चाहते हो तो इसके पेमेंट के लिए आपके डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि का उपयोग ले सकते हो।लेकिन दोस्तों आपकी जानकारी के लिए एक बात और बता दें कि इसमें पेमेंट के लिए एक अच्छा ऑप्शन रिडीम कोड का भी होता है। 

आज हमारे देश में बहुत से ऐसे भी लोग हैं जो ऑनलाइन paid गेम खेलते हैं। तो इन दिनों के लिए उन लोगों को ऑनलाइन पेमेंट की भी आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में वो रिडीम कोड की मदद से आसानी से पेमेंट कर देते हैं। इसका कारण है कि हर किसी व्यक्ति के पास में पेमेंट के ऑप्शन जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य कोई भी जरिया नहीं होता है। इन्हीं सबसे बचने के लिए आपके पास रिडीम कोड का एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

रिडीम कोड एक ऐसा कोड होता है। जिसमें आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर उसको विड्रोल कर सकते हो। इसमें जो भी पैसे होते हैं आपके गूगल प्ले वॉलेट में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। इस पैसे का सदुपयोग आप गूगल प्ले स्टोर पर कोई भी मूवी, बुक्स या गेम को खरीद कर कर सकते हो। Also Read: Referral code – यह क्या है और कैसे करते है?

रिडीम कोड कैसे बनाएं

दोस्तों रिडीम कोड को बनाना बहुत ही आसान प्रक्रिया होता है। इसके लिए आपको ऑनलाइन पेमेंट के ऑप्शन जैसे paytm, google pay, phonepe, कोई भी यूपीआई पेमेंट का माध्यम आपके फोन में जरूर होना चाहिए। 

अगर आपके फोन में यह यूपीआई पेमेंट के माध्यम नहीं है तो घबराने की इसमें कोई बात नहीं होती है। आप किसी और की मदद से भी इनको प्रयोग में ले सकते हैं। चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि रिडीम कोड को आकर किस तरह से बनाया जा सकता है। इसके लिए आप इन स्टेप को फॉलो करते जाइए…

सबसे पहले आप रिडीम कोड को इस यूपीआई पेमेंट के माध्यम से बनाने जा रहे हैं। उसको आप अपने मोबाइल फोन में ओपन करें। उदाहरण के लिए आप जैसे पेटीएम के माध्यम से रिडीम कोड बनाना चाहते हैं, तो आप पेटीएम को ओपन करें और इसके अंदर होम पेज में ऑल सर्विसेज के ऑप्शन को सेलेक्ट करें। अब आपको आपके फोन के लेफ्ट साइड में रिचार्ज एंड बिल पर वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

 उसके बाद राइट साइड में आपको गूगल पर रिचार्ज का भी एक ऑप्शन दिखाई देता है, उस पर क्लिक करें। फिर आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। उसमें आप जितने भी रिडीम कोड बनाना चाहते हैं। उतना अमाउंट आपको इसमे भरना होगा। उसके बाद इसको प्रोसेस करके अपना पेमेंट कर दे।

जब आपका पेमेंट सक्सेसफुल हो जाता है, तो रिडीम कोड ऑटोमेटेकली जनरेट हो जाता है। इसको आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर विड्रोल कर सकते हो।

Phonepe से रिडीम कोड बनाना

फोन पर के द्वारा अगर आप रिडीम कोड बनाना चाहते हो तो इसके लिए आपको अपने मोबाइल में फोन पर एप्लीकेशन को ओपन करना होगा। उसके बाद see all के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा। उसके बाद आपकी स्क्रीन पर बहुत सारे ऑप्शन दिए गए होंगे। उनमें से आपको गूगल पे का ऑप्शन क्लिक करना होगा।

इसमें आप जितने भी अमाउंट का रिडीम कोड बनाना चाहते हैं। उस अमाउंट को इसमें भर दे और पे के ऑप्शन पर क्लिक कर दे। जैसे ही आप पेमेंट को सपोर्ट करते हैं तो रिडीम कोड वैसे ही आपके पास दिखाई देगा। इस रिडीम कोड को आप कहीं पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

गूगल प्ले स्टोर पर रिडीम कोड विड्राल करना

जब आप रिडीम कोड को बना लेते हो तो उसके बाद इनको इस्तेमाल करना भी आपको आना चाहिए। आइए जानते हैं कैसे गूगल प्ले स्टोर पर रिडीम कोड इस्तेमाल करते हैं..

सबसे पहले आपको अपना फोन में गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना होगा। यहां पर आपको टॉप राइट साइड के कॉर्नर में अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। वह आपको बहुत से ऑप्शन दिखाई देंगे। इनमें से आपको पेमेंट एंड सब्सक्रिप्शन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करते हैं। वहां पर आपको एक नया ऑप्शन दिखाई देगा। रिडीम गिफ्ट कोड इस ऑप्शन पर क्लिक करके आपको पेमेंट मेथड और रिडीम कोड को भरना होगा। यह रिडीम कोड आपने जो यूपीआई पेमेंट के माध्यम से जो रिडीम कोड आपने बनाया है, उसी को इसमें भरना होगा। उसके बाद आप इस कोड को भर के redeem के ऑप्शन पर क्लिक करें।

जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करते हैं,आपके गूगल प्ले स्टोर के अकाउंट में आपका बैलेंस शो कर जाएगा। आपने जितने का रिडीम कोड बनाया था, वो सारा बैलेंस वॉलेट में आ जाएगा।

Conclusion

आज हमने आपको इस आर्टिकल के द्वारा रिडीम कोड क्या है और इसको कैसे बनाया जाता है। इसके बारे में जानकारी प्रदान की है। उम्मीद है आपको जो भी जानकारी हमने दी है वह आपको बहुत पसंद आई होगी। इसी तरह की जानकारियों से जुड़े रहने के लिए आप हमारी वेबसाइट पर कंटिन्यू विजिट कर सकते हैं और यह जानकारी आपको पसंद आए तो कमेंट करके जरूर बताएं।