Sarathi Transport Scheme, सारथी परिवहन योजना 2022

आज की पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि सारथी परिवहन सेवा योजना 2022 क्या है। इसके विषय में पूरी विस्तार से जानकारी इस लेख के माध्यम से आप सभी के लिए, आपको इसके लिए हमारा लेख अंत तक पढ़ना होगा। ताकि सही जानकारी आपको मिल सके।

सार्थी परिवहन सेवा पोर्टल सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जारी की गई एक योजना है। यूजर ट्रांसपोर्ट से संबंधित इस सुविधा का भारत का कोई भी नागरिक उपयोग कर सकता है। अगर आपको भविष्य में अपनी गाड़ी के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है, तो उसके लिए आप सारथी परिवहन सेवा पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा सारथी परिवहन की मदद से आप और भी कई कार्य कर सकते हैं। आप इस सेवा से रिलेटेड किसी भी कार्य का ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं। अगर आपको नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है। लाइसेंस के लिए अपने आवेदन किया है, तो आज इस पोस्ट को आप को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।

 ताकि आपको ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सारथी सेवा पोर्टल पर सभी जानकारी सही ढंग से मिल सकेगी। आइए जानते हैं कि सारथी परिवहन योजना के लिए किस तरह से आवेदन किया जाता है, किन किन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ती है और इसका उद्देश्य क्या है, इन सभी के बारे में जानकारी आपको देने जा रहे हैं…

सारथी परिवहन क्या है?

भारत सरकार के द्वारा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा जारी किया गया यह सार्थी परिवहन ऑनलाइन पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से नया ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन रिनुअल स्टेटस चेक करने आदि के कार्य आसानी से कोई भी ऑनलाइन करवा सकता है। 

इस सेवा के अंतर्गत भारत के कोई भी नागरिक ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान करने सड़क परिवहन से संबंधित किसी भी कार्य को करवा सकते हैं। किसी के लिए सार्थी पोर्टल की शुरूआत की गई है। अभी सभी काम सारथी पोर्टल की मदद से ऑनलाइन डीएल अप्लाई, ड्राइविंग स्कूल,लर्निंग लाइसेंस आदि के लिए अप्लाई कर सकते हैं, और डाउनलोड भी कर सकते है।

सारथी परिवहन सेवा का उद्देश्य

सारथी परिवहन सेवा के माध्यम से देश के सभी आरटीओ ऑफिस को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जोड़ दिया जाएगा। ऑनलाइन तरीके से सभी आरटीओ ऑफिस को जोड़कर एक साथ काम करने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए जोड़ा जाएगा। 

भारत सरकार के द्वारा जारी की गई इस योजना के अंतर्गत ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को बार-बार आरटीओ ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और घर बैठे ऑनलाइन अपने ड्राइविंग लाइसेंस का काम करवा सकेंगे। इससे पैसे की भी और समय की भी बचत की जा सकती है। ड्राइविंग लाइसेंस को आप ऑनलाइन पोर्टल की मदद से घर बैठे बनवा सकते हैं।

सारथी परिवहन पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

ऑनलाइन सारथी परिवहन पोर्टल पर और बहुत सी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं

  • ड्राइविंग लाइसेंस लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन अप्लाई।
  • पुराने ड्राइविंग लाइसेंस का वापस से नया बनवाना।
  • पहले से बने हुए ड्राइविंग लाइसेंस में डीएल में नाम एड्रेस चेंज करवाने का काम।
  • ऑनलाइन घर बैठे एनओसी प्राप्त कर सकते हैं।
  • लाइसेंस बनवाने से पहले लर्निंग लाइसेंस के लिए भी आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
  • इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस परमिट बनवा सकते हैं।
  • इसके अलावा कुछ अन्य सेवाएं भी जैसे ड्राइविंग स्कूल, ऑनलाइन टेस्ट अप्वाइंटमेंट, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन, फैंसी नंबर, नेशनल परमिट मैन्युफैक्चरर्स सेवा और अन्य प्रकार की सेवा को इसमें शामिल किया गया है।

सारथी परिवहन पोर्टल के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

सार्थी परिवहन पोर्टल की मदद से अगर आपको ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए मैं डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ती है

  • निवास प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड 
  • पहचान पत्र
  •  आय प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो मोबाइल नंबर

सारथी पोर्टल की मदद से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन

सारथी परिवहन सेवा ऑनलाइन पोर्टल की मदद से आप देश के किसी भी कोने में से अपने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार से हैं…

  • सबसे पहले आपको सारथी परिवहन सेवा की ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर होम पेज ओपन करना होगा।
  • होम पेज पर आपको ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई और लर्निंग लाइसेंस अप्लाई ऑप्शन दिखाई देंगे। उसमें से आपको ड्राइविंग लाइसेंस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद वापस आपको सारथी परिवहन सेवा ऑनलाइन पोर्टल के होम पेज पर आ जाएंगे और वहां आप ई सार्थी पोर्टल पर अपने राज्य का चुनाव करके उसमें बताये अनुसार जिस जगह में रहते हैं उसको चुनकर सेलेक्ट करें।
  • उसके बाद आप आरटीओ पोर्टल पर पहुंच जाओगे। यहां आरटीओ के डैशबोर्ड पर आपको और भी कई ऑप्शन दिखाई देंगे। यहां पर 18 तरह के ऑप्शन दिखाई देंगे। उन में से आपको लर्नर लाइसेंस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • यहां आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा।उसमें आपको ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई के लिए सभी विकल्प दिखाई देंगे। उन सभी की जानकारी आपको सही ढंग से भरनी होगी। इसके बाद आपको कंटिन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। उसमें आपको बहुत से ऑप्शन दिखाई देंगे। उसमें से आपको केवल आपको अगर पहली बार ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो उसी ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
  • और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें। उसके बाद आपको केवाईसी को पूरा करना होगा।इसके लिए आपको ईकेवाईसी पर दो ऑप्शन दिखाई देंगे। पहला आधार कार्ड और दूसरा विदाउट आधार कार्ड ऑथेंटिकेशन। इसमें आपको with out आधार कार्ड का ऑप्शन चुनना होगा।
  • जैसे आप इस ऑप्शन पर क्लिक करते हैं उसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा अब नेक्स्ट पेज आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • यहां पर आपको अपने राज्य का चुनाव फिर से करना होगा उसके बाद आपकी एक बार यूजर आईडी और आधार नंबर माना जाएगा।अपना मोबाइल नंबर भरकर ओटीपी से वेरीफाई करें।
  • उसके बाद स्क्रीन पर आपको नीचे की तरफ स्क्रॉल करेंगे तो ऑथेंटिकेशन का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार से आप की केवाईसी पूरी होगी और एक नया पेज आपकी स्क्रीन पर ओपन होगा। उसमें कुछ बेसिक जानकारियां मांगी जाएंगी उनका विवरण भरकर व सभी डाक्यूमेंट्स की कॉपी को भी स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • आपको सबमिट का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार आपको कुछ दिन अपने फॉर्म को आरटीओ ऑफिस में पहुंचने का इंतजार करना होगा। इस तरह से आप ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

निष्कर्ष

आज के इस पोस्ट के माध्यम से हमने ” सारथी परिवहन सेवा योजना” के विषय में जानकारी प्रदान की है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको जो भी इनफार्मेशन इस लेख के माध्यम से दिया गया है, वह आपको जरूर पसंद आएगी। अगर आप इसी तरह की जानकारियों से जुड़े रहना चाहते हैं। हमारी वेबसाइट पर कंटिन्यू बने रहे। आपको हमारा लेख पसंद आया तो कमेंट करके एक बार जरूर बताएं।