Shaheer Sheikh- Age, Height and Lifestyle.

अगर आप एक महाभारत सीरीअल प्रेमी है, तो अपने शहीर शेख के विषय मे अवश्य सुना होगा। जी हाँ, महाभारत मे अर्जुन का किरदार निभाने वाले कोई ओर नहीं महान कलाकार शहीर शेख ही है। शहीर एक बेहतर मोडेल होने के साथ साथ एक भारतीय कलाकार भी है। आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम शहीर शेख के विषय मे विस्तार से चर्चा करेंगे। तो बिना देरी किए शरू करते है,आज की इस पोस्ट को जिसके अंतर्गत शहीर शेख की भूमिका व काबिलियत के बारे मे विस्तार से जानकारी हासिल करेंगे। 

Shaheer Sheikh- Age, Height and Lifestyle.

Shaheer Sheikh कौन है?

शहीर शेख एक भारतीय अभिनेता और मॉडल हैं। जिन्होंने महाभारत में योद्धा अर्जुन, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में देवरथ दीक्षित और ये रिश्ते हैं प्यार के में अबीर राजवंश का किरदार निभाने का अवसर प्राप्त हुआ है। शहीर शेख एक 37 वर्षीय पेशे से अभिनेता, मॉडल, फोटोग्राफर शहीर शेख का जन्म 26 मार्च 1984 को हुआ था। उनका असली नाम शाहीर शेख है और उन्हें शेखू आदि के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि महाभारत धारावाहिक से उनको लेकर नाम काफी सुर्खियों मे है। 

यह भी पढिए:  sdmoviespoint – किसी भी फिल्म को मुफ़्त मे डाउनलोड करें

उनका निवास स्थान भद्रवाह, डोडा, जम्मू और कश्मीर, भारत मे है और भारतीय राष्ट्रीयता है। शहीर शेख अभिनेता के रूप में काफी लंबे समय से कार्य कर रहे है, जिसके लिए उन्हे न केवल सीरीअल मे जाना जाता है, बल्कि अन्य बड़े परदों पर भी उनकी अहम भूमिका है। शहीर शेख शाहनवाज शेख और दिलशाद शेख के बेटे हैं। शाहीर शेख के परिवार के सदस्य रुचिका कपूर (पत्नी) हैं। शहीर शेख की दो बहन भी है, जिनका नाम अलिफ़ा व इफराह है। 

काफी लॉगों ने गूगल पर शहीर शेख की गर्लफ्रेंड के बारे मे अनेकों बार सर्च किया है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की रुचिका कपूर जो वर्तमान मे उनकी पत्नी है। इसके अलावा अगर उनकी अध्यन की बात करे तो उन्होंने जम्मू के हरी सिंह हाइयर सेकन्डेरी स्कूल से अपनी प्रारम्भिक शिक्षा पास की। उसके बाद उन्होंने अपनी ग्रैजवैशन की पढ़ाई पुणे से समाप्त की। शहीर ने अपने करिअर की शरुआत टीवी सीरीअल के माध्यम से की ओर अपना पहला शो kya mast hai life ओर mahabharat से शरू किया।

Shaheer Sheikh Income 

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, शहीर शेख अपने शो के लिए प्रति एपिसोड 2 से 3 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। सूत्रों की मानो तो अन्य धारावाहिक कलाकारों की तुलना मे शहीर सबसे महंगे कलाकार मे से एक है! खैर शहीर आज जहां हैं वहां तक ​​पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. एक दशक के अपने करियर में उन्होंने साबित कर दिया है कि उनमें ‘नंबर वन स्टार’ बनने की क्षमता है। शूटिंग व परदे पर, शाहीर शेख ने जो अपनी प्रतिभा से दर्शकों को प्रभावित किया हैं, उसे देखते हुए शहीर और एरिका फर्नांडीस कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3 के साथ लौट रहे हैं। 

और यह एक सीमित श्रृंखला होगी। इसके अलावा शहीर हिना खान के साथ बारिश बन जाना के म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। हिना और शाहीर पहली बार एक साथ आए और उनका गाना 3 जून 2021 को रिलीज हुआ। उनके इस गाने को लाखों यूजर के द्वारा सुन गया ओर highest रेटिंग भी मिली। हाल ही मे  शाहीर ने रुचिका कपूर से शादी की है। एक साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने पिछले साल नवंबर में शादी के बंधन में बंध गए।

उन्होंने COVID लहर के बीच मुंबई में कोर्ट मैरिज का विकल्प चुना। हाल ही में, शाहीर और रुचिका के अपने पहले बच्चे की उम्मीद करने की खबरें आईं, लेकिन अभिनेता ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। शाहीर शेख भारतीय टेलीविजन उद्योग में सबसे अधिक मांग वाले अभिनेताओं में से एक है। उन्होंने 2009 में क्या मस्त है लाइफ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा और इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

नव्या, महाभारत से लेकर कुछ रंग प्यार ऐसे भी तक, शहीर ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की है। आशा करते हैं, आज की इस पोस्ट के माध्यम से आपको शहीर शेख के विषय मे विस्तार से जानकारी मिली होगी। अगर आप भी एक महाभारत एपिसोड प्रेमी हैं, तो आप शहीर शेख के विषय मे बेहतर तरीके से जानते होंगे।