Shala Darpan क्या है और आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते है

Shala Darpan – सरकार के द्वारा शिक्षा के सुधार के लिए और शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए हर साल कई नई नई योजनाएं शुरू की जाती है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर शिक्षा के उत्थान के लिए हर वर्ष नई-नई योजनाओं का शुरुआत करते हैं। बच्चों की पढ़ाई में सुधार करने के लिए हर वर्ष सरकार के द्वारा कई सारी योजनाएं की शुरुआत होती है। आज का हमारा यह आर्टिकल इसी विषय से संबंधित है जिसमें हम राजस्थान सरकार के द्वारा बच्चों की शिक्षा में सुधार के लिए एक पोर्टल लांच किया गया है जिसका नाम है शाला दर्पण। आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि shala Darpan पोर्टल क्या है और इसमें कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती है। इस पोर्टल के जरिए अब अभिभावकों के लिए स्कूल के रिपोर्ट निकालना काफी आसान हो गया है।

तो दोस्तों स्वागत करता हूं आप सभी का आज के हमारे इस आर्टिकल में जिसमें हम जानेंगे कि शाला दर्पण पोर्टल क्या है जिस राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई है। तो अगर आप भी इस विषय के बारे में जानना चाहते हैं या इसे संबंधित किसी भी जानकारी इंटरनेट पर खोज रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। तो दोस्तों बनी रही अंत तक हमारे इस आर्टिकल के साथ जिसमें हम शाला दर्पण से संबंधित सभी तरह की जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

Shala Darpan

Shala Darpan क्या है 

शाला दर्पण की शुरुआत 27 जून 2021 को राजस्थान सरकार के माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के द्वारा की गई थी। शाला दर्पण एक स्कॉलरशिप पोर्टल है। इस पोर्टल के जरिए कक्षा 1 से 12वीं तक के स्टूडेंट स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस पोर्टल का इस्तेमाल कक्षा 1 से बारहवीं तक के छात्र कर सकते हैं। इस पोर्टल के शुरू करने के पीछे का मकसद है शिक्षा में बच्चों की हालत को सुधारना पर बच्चों को शिक्षा पाने के लिए प्रोत्साहित करना। शाला दर्पण पोर्टल की शुरूआत राजस्थान सरकार के द्वारा की गई थी।

इस पोर्टल के अंतर्गत इसके अलावा शिक्षा विभाग के द्वारा ऑनलाइन कार्य मूल्यांकन रिपोर्ट भी जारी किया गया है। इस पोर्टल के जरिए राजस्थान के छात्र अपनी प्रमाण पत्र को दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं। शाला दर्पण के जरिए राजस्थान के सभी स्कूलों का सभी प्रकार के रिपोर्ट को बच्चों एवं उनके अभिभावकों तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। 

इस पोर्टल के माध्यम से अभिभावक घर बैठे हैं अपने बच्चों के स्कूल के सारे रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं।आपको बता दें कि इस पोर्टल में सिर्फ सरकारी स्कूल का ही डाटा उपलब्ध है प्राइवेट स्कूल का नहीं। इस पोर्टल के आने से अभिभावकों को अपने बच्चों के रिपोर्ट के लिए हर बार स्कूल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी वह इस पोर्टल के माध्यम से सभी प्रकार के रिपोर्ट देख सकते हैं और निकाल सकते हैं। इस दर्पण के माध्यम से सिस्टम में भी पारदर्शिता आएगी और समय की भी बचत होगी।

आइए अब आपको बताते हैं इसके अंतर्गत मिलने वाली मुख्य सुविधाओं के बारे में:-

  • इसके जरिए स्कूल की सारी रिपोर्ट देख सकते हैं।
  • इसके जरिए स्टूडेंट्स और पूरे स्टाफ की रिपोर्ट देख सकते हैं।
  • इसमें आप स्कूल को अपनी सुझाव भी दे सकते हैं।
  • शाला दर्पण पोर्टल में लगभग 65685 स्कूलों का डाटा उपलब्ध है।
  • इस पोर्टल पर लगभग 7600000 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड है।
  • इस पोर्टल पर लगभग 425310 स्टाफ का डाटा उपलब्ध है।

Shala Darpan में login कैसे करे

तो आइए दोस्तों अब आपको बताते हैं कि शाला दर्पण पोर्टल में लॉगिन कैसे करें ताकि आप इस पर उपस्थित सभी तरह की जानकारी का लाभ उठा सके।

सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है। उसके बाद आपको सिटीजन विंडो का ऑप्शन दिखाई देगा।आप जैसे इसको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएंगे आपके सामने इसका होम पेज खुल जाएगा उसके बाद आपको इसके होम पेज के लेफ्ट साइड में लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है। उसके बाद इसमें आपको अपने नाम पासवर्ड और कैप्चा भर के लॉगिन का ऑप्शन पर क्लिक कर देना। अगर आपने अपना पासवर्ड सही डाला होगा तो आप इसमें लॉगिन हो जाएंगे। आप जैसे ही इसमें लोगिन होंगे आज आप इस पर उपलब्ध सभी जानकारी का लाभ उठा सकेंगे।

Must Read – Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना

Conclusion

दोस्तों आज का हमारा ही आर्टिकल राजस्थान सरकार के द्वारा शुरू की गई एक पोर्टल shala Darpan के ऊपर केंद्रित था। आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि साला दर्पण क्या होता है और इन से क्या क्या लाभ मिलता है और आप इसमें लॉगिन करके इसके ऊपर उपस्थित जानकारी का लाभ कैसे उठा सकते हैं।

हमें पूरी उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और कमेंट करके बताएं कि आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा।