Shivangi joshi biography in hindi शिवांगी जोशी बायोग्राफी इन हिंदी

भारतीय मशहूर टेलीविजन एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को सबसे अधिक पहचान स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल “ये रिश्ता क्या कहलाता है” मिली थी। इस सीरियल में इन्होंने मुख्य किरदार नायरा का निभाया था।इससे पहले भी शिवांगी जोशी बेगूसराय सीरियल में मुख्य किरदार की भूमिका के रूप में नजर आई थी। आप सभी जानते हैं, शिवांगी जोशी एक बहुत ही सक्सेसफुल भारतीय टेलीविजन एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती है। 

 यह अक्सर सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती है इन्होंने अपनी अदाओं से लाखों दिलों पर राज किया है और आज भी कर रही है। सोशल मीडिया पर भी ये अक्सर एक्टिव देखी जाती है। आए दिन सोशल मीडिया पर अपने अलग-अलग प्रकार के फोटोस वीडियोस लोगों के लिए शेयर करती रहती हैं, तो चलिए दोस्तों आज हम आपको इस महान अदाकारा शिवांगी जोशी की बायोग्राफी लिखने जा रहे हैं इसके अलावा शिवांगी जोशी की पर्सनल लाइफ से उनके कैरियर से जुड़े हुए सभी सवालों के बारे में आपको जानकारी विस्तार से इस आर्टिकल में देने जा रहे हैं…

Shivangi joshi biography in hindi शिवांगी जोशी बायोग्राफी इन हिंदी

शिवांगी जोशी का परिचय

वो कहा जाता है ना कि प्रतिभा किसी भी परिचय की बिल्कुल भी मोहताज नहीं होती है। ऐसा ही कुछ करके दिखाया भारत के उत्तराखंड राज्य कि देहरादून में रहने वाली शिवांगी जोशी ने। शिवांगी जोशी ने बहुत ही कम उम्र में अच्छा नाम टेलीविजन इंडस्ट्रीज में अपना नाम टॉप टेलीविजन हीरोइनों में शामिल कर लिया है। 

शिवांगी जोशी ने अपने कैरियर की शुरुआत 2016 से ही कर दी थी। लेकिन सबसे अधिक पहचान और प्रसिद्धि इनको स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले सीरियल “ये रिश्ता क्या कहलाता है” से मिली है इस सीरियल में उन्होंने मुख्य किरदार नायरा का निभाया था। इस वजह से इनको आज बहुत अधिक पहचान मिल गई है। सोशल मीडिया पर भी अक्सर इनको अपनी अलग अलग वीडियो फोटो शेयर करते हुए देखा जाता है। आज इनकी फैन फॉलोइंग बहुत अधिक है।

शिवांगी जोशी का प्रारंभिक जीवन

भारतीय टेलीविजन की इस अभिनेत्री का जन्म देहरादून में 18 मई सन 1995 में एक ब्राह्मण परिवार के अंदर हुआ था। शिवांगी के प्रारंभिक जीवन की अगर बात करें तो इन्होंने अपनी पढ़ाई देहरादून के पाइन हॉल स्कूल से की थी। इसके बाद इन्होंने देहरादून से ही ग्रेजुएशन किया था। शिवांगी का बचपन से ही अभिनय और डांस में बहुत इंटरेस्ट था। उनका बचपन से सपना था कि वह एक सक्सेसफुल अभिनेत्री बने अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में भी उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी अनेक नृत्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। आज वर्तमान में शिवांगी जोशी की उम्र 27 साल की हो चुकी है।

शिवांगी जोशी का पारिवारिक परिचय

शिवांगी जोशी के पिता का नाम सुमन प्रकाश जोशी है। और उनकी मां का नाम यशोदा जोशी है। इनके एक छोटी बहन और भाई शीतल जोशी और समर्थ जोशी है। शिवांगी जोशी मुख्य रूप से एक ब्राह्मण जोशी फैमिली को बिलॉन्ग करती है। शिवांगी अपने परिवार से बहुत ज्यादा प्यार करती है। सबसे ज्यादा शिवांगी अपने दादा जी से बहुत ज्यादा अटैच है। अभी कुछ ही समय पहले इनके दादा जी का देहांत हो चुका है। शिवांगी जोशी की अगर पर्सनल लाइफ की बात करें तो यह अभी अनमैरिड है अर्थात इन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। Also Read: Arnab Goswami Kaun Hai? Arnab Jeevn Parichay.

शिवांगी जोशी के कैरियर की शुरुआत

शिवांगी जोशी ने अपने कैरियर की शुरुआत टेलीविजन के सीरियलों से की थी।सन 2015 में उन्होंने अपना कैरियर ज़ी टीवी के एक सीरियल खेलती है “ज़िंदगी की आंख मिचोली” उसमें निशा के किरदार से की थी। उसके बाद शिवांगी बेइंतेहा नाम के सीरियल में आयात हैदर के रूप में उनको मुख्य किरदार निभाते हुए देखा गया था। फिर बेगूसराय टेलीविजन सीरियल में उन्होंने विशाल आदित्य सिंह के साथ पूनम ठाकुर का अभिनय किया था। शिवांगी जोशी को इस तरह के अभिनय की वजह से बहुत सारे टेलिविजन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

अपने सफल अभिनय से शिवांगी जोशी ने बेइंतेहा, बेगूसराय लव बाय चांस, प्यार तूने क्या किया, ये है आशिकी जैसे टीवी सीरियल में भी इन्होंने अपना अभिनय करके दिखाया है। उसके बाद 2016 में बीसीएल सीजन 2 अर्थात बॉक्स क्रिकेट लीग में भी पार्टिसिपेट किया था। फिलहाल सबसे अधिक शिवांगी जोशी को जो पॉपुलैरिटी हासिल हुई है। वह स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से मिली थी। शिवांगी जोशी एक शॉर्ट फिल्म “ऑन स्काई” में भी अभिनय कर चुकी है।

शिवांगी जोशी को सम्मानित किए जाने वाले अवॉर्ड

शिवांगी जोशी को अपने टेलीविजन अभिनेत्री के कैरियर में अलग-अलग अभिनय की वजह से इनको कई अवार्ड से सम्मानित किया गया जो कि निम्न प्रकार से है..

शिवांगी जोशी को सन 2019 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए इंडियन टेलीविजन के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इसके बाद शिवांगी को वापस 2019 में इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए भी सम्मानित किया गया।

सन 2017 में स्टार परिवार अवार्ड में फेवरेट जोड़ी के लिए इनको अवार्ड दिया गया। सन 2017 में ही स्टार फैमिली अवार्ड में फेवरेट पत्नी के लिए इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। सन 2019 में शिवांगी जोशी को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी भारत सरकार के द्वारा सम्मानित किया गया था।

शिवांगी जोशी के जीवन से जुड़े हुए कुछ रोचक तथ्य

  • शिवांगी जोशी को मूवी देखने का बहुत शौक है।
  • शिवांगी ने अभिनय की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने के लिए b.a. की पढ़ाई में 1 साल का अंतराल ले लिया था।
  • 2019 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से इन को सम्मानित किया गया।
  • आज शिवांगी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 50m से भी अधिक के फॉलोअर्स है।
  • शिवांगी को डांस व कथक करना बहुत पसंद है।

Conclusion

आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से शिवांगी जोशी के जीवन के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई सभी जानकारी पसंद आई होगी। इसी तरह की जानकारियों के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रह सकते हैं इसके अलावा अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई तो कमेंट करके जरूर बताएं।