सोशल मीडिया से होने वाले नुकसान social media se hone wale nuksaan?

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसमें सभी जानकारी इंसान को घर बैठे मिल जाती है। खासकर न्यूज़ चैनल पर हर तरह की वीडियोज़ और फोटोज़ हर समय पर वायरल होती रहती है। इन सभी के बारे में न्यूज़ चैनलों पर दिखाया जाता है। उस फोटो को या वीडियो को इतना वायरल कर दिया जाता है कि, अपने आप रातों-रात व्यक्ति हीरो बन जाता है।

इन सब चीजों को देखकर तो आप समझ गए होंगे, आप क्या होता है आज सोशल मीडिया का हर इंसान के जीवन में ऐसा जुड़ा हो गया है चाहे वह बच्चे हो या बूढ़े हो बड़े हो हर कोई बड़ी-बड़ी फेमस सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया पर रहते हैं अगर सरल भाषा में कहें तो सोशल मीडिया का ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसके द्वारा एक सड़क छाप आदमी भी रातों-रात सुपरस्टार बन जाता है इसमें सिर्फ आपके वीडियो या फोटो को वायरल होने की देरी होती है व्यक्ति अपने आप में एक बहुत बड़ा सेलिब्रिटी अपने आप बन जाता है।

इसके उदाहरण आपको रोजाना अपने मोबाइल फोन टीवी पर देखने को मिलते ही होंगे। आज हम आपको सोशल मीडिया के होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं, इसके फायदों के बारे में तो आपने बहुत ही सुना होगा या फिर आप सब लोग जानते हैं, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी होना बहुत जरूरी है आइए जानते हैं…

सोशल मीडिया से होने वाले नुकसान social media se hone wale nuksaan?

सोशल मीडिया क्या होता है?

सोशल मीडिया एक इंटरनेट का ऐसा वर्चुअल वर्ड है। जिसमे सोशल मीडिया का एक बहुत बड़ा विशाल नेटवर्क जुड़ा हुआ है। इस विशाल नेटवर्क का उपयोग इंटरनेट के द्वारा किया जाता है, ताकि पूरी देश दुनिया की जानकारी एक साथ मिल सके। Also Read: Movierulz 2022: Illegal movies downloading website

आज ऐसी बहुत ही सोशल मीडिया वेबसाइट होती है, जैसे फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप्प आदि। अगर आसान भाषा में इन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कहा जाता है। अभी वेबसाइट लोगों को एक दूसरे से जुड़े रखने का काम करती हैं, कोई भी आदमी आसानी से अपनी प्रोफाइल अपना अकाउंट बना कर उसने अपनी डीपी बनाकर लोगों से जुड़ने के लिए आवेदन कर सकता है। इस तरह की वेबसाइट समूह को क्या कहा जाता है। आज के समय में हर इंसान इनका प्रयोग कर ही रहा है।

सोशल मीडिया से होने वाले नुकसान

सोशल मीडिया से होने वाले नुकसान सबसे अधिक युवा वर्ग और बुजुर्गों पर देखने को मिलते हैं आइए जानते हैं सोशल मीडिया से होने वाले नुकसान के बारे में..

1. सोशल मीडिया से धोखाधड़ी का शिकार

आज के समय में सोशल मीडिया पर ऐसे कुछ लिंक्स और मैसेज आते हैं, जिनके द्वारा सभी यूजर्स धोखाधड़ी के शिकार बन जाते हैं। लोग बिना सोचे समझे किसी भी लिंक और वेबसाइट पर बिना जानकारी के क्लिक कर देते हैं। ऐसे में उनकी निजी जानकारियां सभी हैक हो जाती है, और व्यक्ति धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है।

2 सोशल मीडिया की बुरी लत लगना

आज के समय में लोगों को मोबाइल फोन की बहुत गलत आदत लग गई है। लोग नशे की तरह मोबाइल फोन से एडिक्ट होते जा रहे हैं। आज इंसान रात को लेट नाईट तक सोने से लेकर सुबह जल्दी उठने से पहले मोबाइल फोन को ही सबसे पहले प्रयोग में लेता है।

3. प्राइवेट डाटा लीक होना

आप सभी को पहले भी बताया है, कि सोशल मीडिया के द्वारा कुछ गलत इंफॉर्मेशन की वजह से आपका प्राइवेट डाटा पूरा लीक हो जाता है। लोग आपकी पर्सनल चैट को, फोटोस को गलत तरीके से ओर पर्सनल डाटा को चोरी करने से गलत इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में व्यक्ति कुछ बड़े हादसे का शिकार भी हो जाता है।

4. स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव

सोशल मीडिया के बढ़ते हुए प्रयोग के आज व्यक्ति का मोबाइल फोन कंप्यूटर का आदि हो गया है। पूरे दिन कंप्यूटर मोबाइल फोन की डिजिटल स्क्रीन के आगे बैठे रहने से आंखों पर बहुत गलत प्रभाव पड़ता है। इससे आदमी का मेंटल और फिजिकल स्ट्रेस बहुत अधिक पड़ता है।

5. परिवारजनों से दूर

जब से हमारे सामने स्मार्टफोन और मोबाइल फोनों का प्रचलन अधिक बढ़ गया है। ऐसे में सभी लोगों ने घर परिवार दोस्तों के साथ में उठना बैठना छोड़ दिया है। आज अधिकतर समय सभी सोशल मीडिया पर ही व्यतीत करते हैं। ऐसे में घर परिवार वालों से हर व्यक्ति की दूरी बनती जा रही है।

6. अवास्तविक जीवन शैली

सोशल मीडिया की वजह से आज सभी लोग कहीं ना कहीं वास्तविक जीवन शैली की तरफ बढ़ रहे हैं। आज लोगों को अपने वास्तविक जीवन की वास्तविक जीवन अधिक अच्छा लगने लगा है। खुशी हो, गम हो, दिन हो या रात तो हर समय अपनी सभी बातों को सोशल मीडिया के द्वारा जाहिर करने की मानसिकता लोगों में बनती जा रही है, और अपने वास्तविकता जीवन से दूरी बनती जा रही है।

7. डिप्रेशन के शिकार

अधिकतम सोशल मीडिया के प्रयोग से आज युवा वर्ग डिप्रेशन के शिकार की तरफ भी बढ़ता जा रहा है। लोगों में सबसे बड़ी समस्या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कितने लाइक मिले है, कितने शेयर मिले इस तरह की चिंता युवा वर्ग को मानसिक रूप से बहुत प्रभावित कर रही है। इसके अलावा ऑनलाइन ट्रोलिंग भी आज के समय में बहुत आम बात हो गई है। इसकी वजह से भी बहुत से युवा डिप्रेशन और तनाव के शिकार बनते जा रहे हैं और अपने आप को डिप्रेशन की वजह से गलत रास्तों पर भी गलत कदम उठाने पर मजबूर कर देते हैं।

Conclusion

आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सोशल मीडिया से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई सभी जानकारी पसंद आई होंगी। अगर आपको हमारी जानकारी पसंद आए तो कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करके भी आप बता सकते हैं और अन्य किसी भी जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट से जुड़े रह सकते हैं।