suryakumar yadav biography in hindi सूर्यकुमार यादव बायोग्राफी इन हिंदी

आज की इस पोस्ट में हम आपको भारतीय क्रिकेट जगत के उभरते हुए एक क्रिकेटर के विषय में जानकारी देने जा रहे हैं आज हम जिस क्रिकेटर के विषय में बात करने जा रहे हैं। उनका नाम है सूर्यकुमार यादव। तो आज इस आर्टिकल में सूर्यकुमार यादव की बायोग्राफी आप सभी को बताने जा रहे हैं। उनके जीवन से जुड़े हुए हैं हर वह रहस्य के विषय में आपको लेख में जानकारी देंगे..

सूर्यकुमार यादव

हमारे देश में प्रतिवर्ष आईपीएल खेलों का आयोजन किया जाता है।उनमें बहुत से क्रिकेटर आप अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक प्लेटफार्म प्रदान किया जाता है। इसके कारण बहुत से क्रिकेटर ने अपने खेल का परिचय देकर पॉपुलरटि को हासिल किया है। ऐसे ही प्रतिभावान खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव है।

 यह लेफ्ट हैंड के बल्लेबाज है। सूर्य कुमार ने घरेलू क्रिकेट मैच में और आईपीएल में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाते देश में एक अलग ही प्रसिद्धि को हासिल किया है। वह अपने सिग्नेचर शॉट “स्वीप सॉर्ट” के नाम से ज्यादा विख्यात है। सूर्यकुमार तेज गेंदबाजों के खिलाफ डीप स्क्वायर लेग पर छक्का लगाने का सामर्थ्य भी रखते हैं।

 तो आइए जानते हैं सूर्यकुमार यादव के जीवन के विषय में जानकारी उनका पारिवारिक जीवन परिचय उनका कैरियर उनका जन्म स्थान सूर्यकुमार के एजुकेशन वैवाहिक जीवन के विषय में जानकारी आपको इस लेख में देने जा रहे हैं..

सूर्यकुमार यादव कौन है

आज के समय में क्रिकेट के खेल में रुचि कौन नहीं रखता है तो ऐसे में क्रिकेट प्रेमी जो भी हैं। वह सभी अक्सर सभी क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में बहुत अच्छे से जानकारी रखते हैं क्योंकि क्रिकेट का खेल है ही इतना खूबसूरत जिसका आज संपूर्ण विश्व दीवाना है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आईपीएल टीम के बेहतरीन क्रिकेटर में से एक हैं। सूर्यकुमार यादव का जन्म मुंबई के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। सूर्यकुमार यादव की बचपन से ही बैडमिंटन और क्रिकेट में इंटरेस्ट रहा है।

Also Read: Paynearby app in hindi paynearby app इन हिंदी

Surya kumar yadav biography in hindi

पूरा नामसूर्यकुमार यादव
पिता का नामअशोक कुमार यादव
माता का नामसपना यादव
जन्म तिथि14 सितंबर 190
शैक्षणिक योग्यताB.com
पत्नी का नामदेविषा शेट्टी
पेशाक्रिकेटर

सूर्य कुमार का प्रारंभिक जीवन

सूर्यकुमार यादव के जन्म की अगर बात की जाए तो इनका जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम अशोक कुमार यादव है। जो बीएआरसी में इंजीनियर के पद पर आसीन हैं। इनकी माता का नाम सपना यादव है। इनके माता-पिता की सूर्यकुमार इकलौती संतान हैं। इसके अलावा सूर्यकुमार शादीशुदा है। इन्होंने 7 जुलाई 2016 को डांस की कोच देविषा शेट्टी से शादी कर ली थी

सूर्य कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्कूल के दिनों की परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय मुंबई से की थी। उसके बाद में पिल्लई कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स कॉमर्स एंड साइंस मुंबई से इन्होंने बीकॉम के डिग्री को हासिल किया था। स्कूल के समय से ही सूर्य कुमार को क्रिकेट खेलना बहुत पसंद था और इसकी शुरूआत इन्होंने स्कूल से की थी। 

सूर्य कुमार ने क्रिकेट और रणजी ट्रॉफी के अलावा सात 8 सालों से आईपीएल में भी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। अभी 2018 से वर्तमान समय तक यह मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल खेल खेल रहे हैं।सूर्य कुमार के सबसे पहले कोच इन के चाचा विनोद कुमार यादव बने थे

सूर्यकुमार यादव का कैरियर

  • सूर्यकुमार यादव का क्रिकेट कैरियर शुरू 2010 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट मुंबई की तरफ से खेले जाने वाले मैच में हुआ था।
  • उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 9 गेंद पर 73 रन बनाए थे। अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इन्होंने शानदार शुरुआत की थी।
  • इसके बाद सूर्य कुमार ने 11 फरवरी 2010 को विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से गुजरात के खिलाफ 36 गेंद में 41 रन बनाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
  • सूर्यकुमार यादव का T20 क्रिकेट मैच में अपना पहला कदम 2010 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के साथ किया था।
  •  2011 में अंडर 22 क्रिकेट मैच में चिदंबरम ट्रॉफी को जीतकर अपने कैरियर के 1000 रन को इन्होंने पूरे किए थे।
  • सूर्य कुमार इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में T20 इंग्लैंड के खिलाफ 57 रन की पारी को खेला था।

सूर्य कुमार का आई पी एल कैरियर

सूर्यकुमार यादव का आई पी एल कैरियर बहुत शानदार रहा उन्होंने घरेलू क्रिकेट से लेकर रणजी क्रिकेट तक अपना शानदार प्रदर्शन किया। उसको देखते हुए ही आईपीएल क्रिकेट की शुरुआत हुई। और इनको मुंबई इंडियंस टीम ने खरीद कर अपनी तरफ शामिल किया अर्थात मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से सन 2012 से खेलते हैं।

उसके बाद 2012 और 13 में मुंबई टीम का हिस्सा बने और आज भी यह क्रिकेट जगत के एक नए खिलाड़ी के नाम से जाने जाते थे। इसके बाद 2 सालों तक इनको आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन दिखाने का मौका मिल नहीं पाया था। 

आईपीएल 2014 के क्रिकेट मैच में सूर्यकुमार यादव कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की तरफ से खेले 2015 में मुंबई इंडियन के खिलाफ इन्होंने ईडन गार्डन के मैदान में अपनी शानदार परफॉर्मेंस पर 20 गेंदों में 5 छक्कों की मदद से 98 रन की पारी खेली थी और केकेआर टीम को इन्होंने जीत भी हासिल करवाई थी। इसी मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव आईपीएल मैच में प्रसिद्ध हो गए थे।

आईपीएल 2018 में इनकी वापसी से मुंबई इंडियन टीम में शामिल हुए और मुंबई इंडियन टीम ने इनको तीन करोड़ दो लाख की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया था। सन 2019 के आईपीएल मैच में 16 मैच खेलकर इन्होंने शानदार 424 रन बनाकर मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। और 2018 में भी मुंबई इंडियंस टीम का ही हिस्सा रहे थे।

सूर्यकुमार यादव के कुछ रोचक तथ्य

  • सूर्यकुमार यादव कोई भी नशा नहीं करते हैं।
  • सूर्य कुमार के चाचा विनोद यादव इनके पहले क्रिकेट कोच रह चुके हैं।
  • सूर्यकुमार यादव 10 साल के थे तब इन्होंने स्कूल टीम की तरफ से खेलना शुरू किया था।
  • 2010 में दिल्ली के खिलाफ फर्स्ट क्लास सीजन में मुंबई के लिए इन्होंने 89 गेंद पर 73 रन बनाए थे।
  • सूर्यकुमार अपने सिग्नेचर स्वैप शॉर्ट के लिए ज्यादा जाने जाते हैं।
  • सूर्य कुमार पशु पक्षी प्रेमी भी है
  • सूर्यकुमार यादव आज क्रिकेटर अगर नहीं होते तो वह पायलट हो सकते थे।

Conclusion

आज हमने आपको इस पोस्ट के माध्यम से सूर्य कुमार बायोग्राफी इन हिंदी के विषय में जानकारी प्रदान की है। हमें उम्मीद है कि जो भी इंफॉर्मेशन आपको इस लेख में हम ने दी है, वह आपको जरूर पसंद आएगी। अगर आप इसी तरह की जानकारियों से जुड़े रहना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर कंटिन्यू विजिट कर सकते हैं। आपको हमारा यह लेख पसंद आया तो एक बार कमेंट सेक्शन में जाकर कमेंट करके जरूर बताएं।