आज हम आपको इस हमारे इस आर्टिकल में “उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर रजिस्ट्रेशन” के बारे में जानकारी देने वाले हैं। यह उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा चलाई गई किसानों के हित के लिए एक कृषि संबंधित योजना है। इसके लिए राज्य के सभी किसान अपना खेती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आइए जानते हैं यूपी एग्रीकल्चर रजिस्ट्रेशन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी इस लेख में….

सबसे पहले आपको बता देना चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ उत्तर प्रदेश में रहने वाले सभी किसानों को मिल पाएगा। लेकिन किसानों को इसका पूरा लाभ तभी मिल पाएगा। जब यह लोग मिलकर सभी किसान रजिस्ट्रेशन करवाएंगे। राज्य सरकार के द्वारा यूपी एग्रीकल्चर पोर्टल की मदद से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू किया गया है।
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा किसानों के हित के लिए बहुत ही योजनाओं को शुरू किया गया है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि किसान लोग इन सभी योजनाओं का फायदा नहीं ले पाते हैं इसी कारण से सरकार ने यूपी किसान रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य कर दिया है।
रजिस्ट्रेशन करने के बाद सभी किसान राज्य में रहने वाले इन सभी योजनाओं का पूरा लाभ उठा पाएंगे। यूपी एग्रीकल्चर डॉट कॉम पोर्टल पर सभी किसानों के लिए और भी बहुत सी सुविधाएं दी गई हैं तो इन सभी सुविधाओं की जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे।
Table of Contents
यूपी एग्रीकल्चर ( UP agriculture) क्या है
हमारे देश में डीबीटी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के द्वारा भारत सरकार के सहयोग से चलाई जाने वाली योजना का संचालन की विधि एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के द्वारा किया जाता है। इस एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट का प्रमुख कार्य योजना के तहत किसानों को मिलने वाले पैसे को उनके अकाउंट में पहुंचाने का होता है।
यूपी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी किसानों का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किया गया है तो इसमें सभी किसानों की बैंक अकाउंट डिटेल्स की जानकारी मांगी गई है ताकि आने वाले समय में उनको खेती में हो रहे नुकसान की भरपाई या योजना से संबंधित अगर किसी किसान को फायदा नहीं मिल रहा है तो उसको धनराशि को इसमें प्रदान की जा सकेगी।
इसीलिए इसको डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर अर्थात दिविटी कहा जाता है, यूपी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट का यह प्रमुख काम भी होता है। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा सभी किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए इन्फॉर्म कर दिया गया है। ताकि सभी किसान इन सभी सुविधाओं का पूरा लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
पोर्टल | यूपी एग्रीकल्चर |
विभाग | कृषि विभाग |
उद्देश्य | राज्य के सभी किसानों को लाभ प्राप्त करवाना |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
योजना की शुरुआत | उत्तर प्रदेश सरकार |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
यूपी एग्रीकल्चर पोर्टल का मुख्य उद्देश्य
यूपी एग्रीकल्चर पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के रहने वाले सभी किसानों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, इसीलिए राज्य के किसानों के हित के लिए ऑनलाइन पोर्टल का निर्माण किया गया है। ताकि सभी किसान अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन इसमें करवा सकें।
इस पोर्टल के मुख्य देश के अंतर्गत राज्य के सभी किसानों को सरकार के द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ मिल पाएगा। इसलिए किसान रजिस्ट्रेशन करवाना उत्तर प्रदेश में रहने वाले सभी किसानों के लिए जरूरी हो गया है।
रजिस्ट्रेशन करने से सरकार के पास किसानों का पूरा डाटा सेव रहेगा जिससे सरकार पता लगा पाएगी कि कितने किसानों को राज्य में लाभ प्राप्त हो रहा है या नहीं मिल पा रहा है।
यूपी एग्रीकल्चर पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
यूपी एग्रीकल्चर पोर्टल पर उपलब्ध सरकार के द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाओं की जानकारी निम्न है…
- रजिस्ट्रेशन करना
- रजिस्ट्रेशन ग्राफ
- रजिस्ट्रेशन की रिपोर्ट
- किसान की हेल्प
- सुझाव व शिकायत
- लाभ के लिए चयनित किसान
- अनुदान खाते की जानकारी
- लाभार्थियों की लिस्ट
- सूखा राहत की प्रगति कहां किस किसान को लाभ मिलेगा कोई सभी महत्वपूर्ण योजनाओं में मिलने वाले लाभ का वितरण
यूपी एग्रीकल्चर रजिस्ट्रेशन के लाभ
यूपी एग्रीकल्चर पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बहुत से लाभ किसान को प्राप्त होंगे आइए जानते हैं..
- यूपी एग्रीकल्चर पीएम किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर राज्य के रहने वाले सभी किसानों को बहुत सी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी जिनका पूरा फायदा इनको मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश में रहने वाले सभी किसानों को सरकार के द्वारा जारी सभी सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल पाएगा इसके लिए उनको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
- यूपी एग्रीकल्चर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने पर सभी किसानों का डाटा इसमें उपलब्ध रहेगा जिससे राज्य के सभी किसानों को पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ मिल पाएगा।
- राज्य के सभी किसानों को अब इस सुविधा के चलते हुए किसी भी सरकारी दफ्तर में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी पूरी जानकारी राज्य का हर किसान घर बैठे प्राप्त कर सकता है।
- यूपी एग्रीकल्चर पोर्टल पर किसानों को सरकार के द्वारा डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक अकाउंट में सहायता राशि भेज कर लाभ दिया जाएगा।
- यूपी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट से किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज करने का विकल्प भी ऑनलाइन पोर्टल पर मौजूद है।
यूपी एग्रीकल्चर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- बैंक डिटेल
- जमीन की जानकारी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
यूपी एग्रीकल्चर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
यूपी एग्रीकल्चर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया की जानकारी कुछ इस तरह से है
- सबसे पहले आपको यूपी एग्रीकल्चर राज्य सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना होगा और होमपेज पर जाना होगा।
- यहां आपको रजिस्ट्रेशन करो के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- यहां एक नया पेज ओपन होगा उसमें आपको link 2 के ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा।
- अब यहां पर आपके सामने यूपी एग्रीकल्चर किसान रजिस्ट्रेशन का फॉर्म ओपन हो जाएगा तो उसमें आपको सभी जानकारियां जैसे नाम पता गांव का नाम जमीन की जानकारी इन सभी को भरना होगा।
- इसके बाद आपको अपनी बैंक अकाउंट की डिटेल और आधार कार्ड के नंबर की जानकारी भी भरनी होगी।
- अब इन सभी जानकारियों को सही तरीके से भरने के बाद में कैप्चा कोड डालकर सम्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से आप यूपी एग्रीकल्चर पर रजिस्ट्रेशन अपना कंप्लीट कर पाएंगे।
निष्कर्ष
आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से “यूपी एग्रीकल्चर रजिस्ट्रेशन ” के बारे में जानकारी प्रदान किए है। हमें उम्मीद है कि आपको जो भी इस लेख से संबंधित जानकारी दिए आपको जरूर पसंद आएगी। अगर आप इस योजना से संबंधित किसी तरह की जानकारी के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे कमेंट सेक्शन में जाकर कमेंट करके पूछ सकते हैं और इसी तरह की जानकारियों के लिए हमारी वेबसाइट पर भी कंटिन्यू विजिट कर सकते है।