vicky kaushal biography in hindi विक्की कौशल बायोग्राफी इन हिंदी

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में समय-समय पर अनेकों सितारे उभर कर सामने आते हैं। उन्हीं सितारों में से एक नाम विक्की कौशल का भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में है। उन्होंने अभी बहुत कम फिल्मों में अपना अभिनय दिखाकर लाखों लोगों के मन में अपनी जगह बना ली है। पिछले कुछ सालों में तो विक्की कौशल ने एक से बढ़कर एक सुपर हिट फिल्में देकर अपनी फिल्मों में अपनी भूमिका को अच्छे से निभाया है। इसके अलावा विक्की कौशल को बहुत से अवार्ड से भी नवाजा गया है।

विक्की कौशल को स्क्रीन अवॉर्ड ज़ी सिने अवॉर्ड फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। सन् 2018 में इंडिया के 30 अंडर और 30 और 100 सेलिब्रिटी की सूची में शामिल किया गया था। इस सेलिब्रिटी की सूची में विक्की कौशल का 72 वां स्थान रखा गया। इसके अलावा विक्की कौशल अपने परोपकारी कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में विक्की ने covid-19 के दौरान उन्होंने पीएम केयर्स फंड में ₹1करोड़ का कोरोना पीड़ितों के लिए दान दिया था।

vicky kaushal biography in hindi विक्की कौशल बायोग्राफी इन हिंदी

आज हम आपको भारतीय फिल्म इंडस्ट्रीज के जाने वाले चहेते सितारे विक्की कौशल के बारे में ही बताने वाले हैं। विक्की कौशल का प्रारंभिक जीवन कैसा रहा, उनकी पढ़ाई कहां पर हुई। इसके अलावा उनका पारिवारिक विवरण कैरियर की शुरुआत और विक्की कौशल के जीवन से जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण तथ्य इन सभी के बारे में आज इस लेख में बताने वाले हैं। इसीलिए आपको इनके जीवन से जुड़ी हुई सभी बातों की जानकारी इस लेख में मिल जाएगी 

विक्की कौशल की जीवनी

सबसे पहले आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि आज बॉलीवुड के विक्की कौशल बहुत ही जाने माने उभरते हुए सितारे हैं। उन्होंने अपनी पहचान कुछ ही समय में अपनी काबिलियत के दम पर हासिल की हैं। इस मुकाम के बदौलत आज विक्की कौशल ने एक से बढ़कर एक सुपर डुपर हिट फिल्मों में अपना अभिनय प्रदर्शन किया है।

साल 2015 में उन्होंने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत मसान, रमन राघव, 2.0, राजी, संजू और उरी द सर्जिकल स्ट्राइक आदि सुपर डुपर हिट फिल्मों में काम करके दिखाया। लोगों को इनकी कला का प्रदर्शन बेहद पसंद आया है।यहां तक कि इनकी कला की वजह से क्रिटिक्स ने भी विकी कौशल की बहुत तारीफ की है।

        विक्की कौशल का पूरा परिचय

0नाम ( Name)विक्की कौशल
1जन्मदिन 16 मई 1988
2जन्म स्थानमुंबई
3शिक्षाइलेक्ट्रॉनिक दूरसंचार में स्नातक
4पढ़ाईसभी मुंबई में
5नागरिकताभारतीय
6राशिवृषभ
7धरमहिंदू
8जातिब्राह्मण
9वजन80 kg
10पेशाअभिनेता
11वैवाहिक स्थितिशादीशुदा
12पत्नी का नामकैटरीना कैफ कौशल
13पिता का नामश्याम कौशल
14माता का नामवीणा कौशल
15भाई का नामसनी कौशल
16शादी की तारीख09 दिसम्बर 2021
17पहली फिल्मलव शव ते चिकन खुराना
18होम टाउनमुंबई
19Net वोर्थ22 करोड़

विक्की कौशल का प्रारंभिक जीवन

विक्की कौशल का जन्म 16 मई सन 1988 को मुंबई में मलाड में एक चोल में हुआ था। विकी कौशल मुख्य रूप से होशियारपुर पंजाबी फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल हैं। जो बॉलीवुड फिल्मों के जाने-माने एक्शन डायरेक्टर के रूप में जाने जाते हैं। इनकी मां का नाम वीणा कौशल है। जो कि एक ग्रहणी के रूप में जानी जाती है। इसके अलावा इनका एक छोटा भाई है जो सनी कौशल है। Also Read: yami gautam biography in hindi यामी गौतम बायोग्राफी इन हिंदी

विक्की कौशल परिवार में सबसे अधिक अपने मां के स्नेह करते हैं और मां के बहुत करीबी हैं। विक्की कौशल की शादीशुदा जिंदगी के बारे में अगर बात की जाए तो हाल ही में उन्होंने 9 दिसंबर 2021 को बॉलीवुड की जानी-मानी सुप्रसिद्ध अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ में शादी की थी। यह शादी विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने गुपचुप तरीके से अपने परिवार और कुछ फ्रेंड्स के साथ में मिलकर राजस्थान के सवाई माधोपुर के एक बड़े रिसोर्ट में की। 

विक्की कौशल की शिक्षा

विक्की कौशल ने अपनी पढ़ाई को मुंबई से ही पूरा किया था शुरुआत में उन्होंने मुंबई के स्टेट चुन्नीलाल दामोदरदास बर्फीवाला हाई स्कूल से अपने स्कूल की पढ़ाई को पूरा किया। उसके बाद में उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक और दूरसंचार में इंजीनियरिंग की डिग्री राजीव गांधी प्रौद्योगिकी संस्थान से ली थी।

विक्की कौशल अपने स्कूल की पढ़ाई के दौरान स्कूल में ड्रामा फैंसी ड्रेस और डांस कंपटीशन में पार्टिसिपेट किया करते थे। वहीं से ही उनकी अभिनय की शुरुआत शुरू हो गई थी। इसके बाद कॉलेज में सेकंड ईयर के दौरान वो कुछ इंडस्ट्रियल कंपनी में गए।

वहां पर उन्होंने काम करने वालों को देखा और सोचा कि वह 9:00 से और 5:00 तक की नौकरी को नहीं कर सकते है। फिर भी नौकरी के लिए चुने जाने के बाद भी उन्होंने अपने अभिनय के जुनून के आगे नौकरी के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया था। अभिनय सीखने के लिए विक्की कौशल ने किशोर नामित कपूर अभिनय संस्थान मुंबई में एडमिशन लिया था। वहां से इन्होंने एक नकारात्मक भूमिका को निभाया था।

विक्की कौशल का कैरियर

विक्की कौशल ने अपने करियर की शुरुआत गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म में अनुराग कश्यप की हेल्प से की थी। यहां पर ही उनकी मुलाकात मसान मूवी के डायरेक्टर नीरज से हुई। तब उन्होंने विकी कौशल को थिएटर करने की सलाह दी। विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर गैंग ऑफ वासेपुर की कुछ पिक्चर को शेयर किया था। उन्होंने शूटिंग के दौरान कैमरे के पीछे जिस तरीके से काम किया था। इन सभी को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।

इस मूवी के तुरंत बाद ही विक्की कौशल फिल्म जगत से जुड़ गए थे और उन्होंने एक थिएटर में कलाकार के रूप में भी कार्य किया था। नसरुद्दीन शाह की ‘पोटली’ और मानव कौशल की “अरण्य” जैसे थिएटर समूहों में भी नाटक में भी भाग लिया था। इसके बाद इनको पहला ऑफर फिल्मों में सन 2012 में आई फिल्म “लव शव ते चिकन खुराना” में मिल गया था। उसके बाद विक्की कौशल में सन 2013 “गीत आउट” में कार्य किया।

साल 2015 में प्रसिद्ध फिल्म मसान में श्वेता त्रिपाठी के साथ में विक्की कौशल ने कार्य किया। इस फिल्म के लिए कौशल को ज़ी सिने अवॉर्ड, स्क्रीन अवार्ड, इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड कई प्रकार के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उसके बाद में उन्होंने रमन राघव,2.0 लव प्रति स्क्वायर फुट, मेघना गुलजार की राजी में आलिया भट्ट के साथ इस फिल्म में काम किया इसके अलावा करण जौहर की कई फिल्मों मे भी काम किया था।

राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू से उनको राष्ट्रीय प्रसिद्धि और अलग ही पहचान मिल गई। इस फिल्म के लिए भी विक्की कौशल को फिल्म फेयर ज़ी सिने अवॉर्ड और सर्वश्रेष्ठ बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला था। साल 2019 में आदित्य धर के द्वारा “उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ” फिल्म से इन्होंने मेन कैरेक्टर के रूप में शुरुआत की। यह 2016 में जम्मू कश्मीर के उरी क्षेत्र में हुए हमले पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म के लिए भी विक्की कौशल को राष्ट्रीय फिल्म बेस्ट एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

निष्कर्ष

आज हमने आपको इस पोस्ट में विक्की कौशल बायोग्राफी इन हिंदी के बारे में जानकारी प्रदान की है। हमें उम्मीद है कि जो आपको जानकारी हमने दी है।वह जरूर पसंद आएगी। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई तो कमेंट करके जरूर बताएं।