What is Digital Seva Portal? डिजिटल सेवा पोर्टल क्या है?

क्या आप “डिजिटल सेवा पोर्टल” के बारे में जानते हैं। अगर आप लोग नहीं जानते तो आज इस लेख के माध्यम से आप सभी को बताने जा रहे हैं कि आखिर यह डिजिटल सेवा पोर्टल क्या होता है। इसका उपयोग क्या है ,इसके अलावा डिजिटल सेवा पोर्टल से जुड़ी हुई हर जानकारी आप सभी समाज देने वाले हैं, जिससे कि आपको डिजिटल सेवा पोर्टल के बारे में समझने में आसानी हो जाए।

What is Digital Seva Portal? डिजिटल सेवा पोर्टल क्या है?

आप सभी लोग भली-भांति जानते हैं कि आज हमारे देश में सभी कार्य डिजिटल तरीके से किए जाने लग गए हैं। इससे पहले कि अगर कुछ बात की जाए तो अक्सर हम लोग देखे थे कि किसी भी काम को करवाने के लिए अक्सर लोगों को सरकारी ऑफिस, दफ्तर इन के चक्कर लगाने पड़ते थे। यहां तक कि लंबी-लंबी लाइनों में भी इनको अपना समय बिताना पड़ता था। इसमें पैसा तो बर्बाद होता ही था लेकिन समय भी इसमें बहुत बर्बाद होता था। 

लेकिन बदलती तकनीकी के दौर में आज सारे काम बहुत आसान हो गए हैं। सभी कार्यों के लिए आप ऑनलाइन डिजिटल तरीके से करवा सकते है। सरकार के द्वारा आम जनता के लिए आज हर जगह डिजिटल सेवा केंद्र खोले गए हैं, जिसके कारण कोई भी व्यक्ति अपने किसी भी सरकारी कागजात के लिए कहीं किसी दफ्तर में नहीं जाएगा। आराम से अपने निकट के किसी भी डिजिटल सेवा पोर्टल पर अपना कार्य करवा लेगा।

आइए जानते हैं डिजिटल सेवा पोर्टल के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी आखिर क्या है, यह डिजिटल सेवा पोर्टल, उसके अलावा इसका उद्देश्य क्या है, डिजिटल सेवा पोर्टल के लिए किस तरह से आवेदन किया जाता है, इन सब के बारे में सभी जानकारी..

डिजिटल सेवा पोर्टल क्या है

डिजिटल सेवा पोर्टल भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही एक डिजिटल सेवा ऑनलाइन का प्लेटफार्म है। इसके माध्यम से किसी भी डिजिटल सेवा जैसे किसी भी सरकारी काम को आप आसानी से डिजिटल तरीके से करवा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और आसानी से आप अपना काम करवा सकते हैं।

 हालांकि देखा जाए तो अभी डिजिटल सेवा केंद्र की संख्या हमारे देश में कम है लेकिन समय के साथ-साथ धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। डिजिटल सेवा पोर्टल में लगभग अब तक 300 सेवाओं को शामिल किया गया है। जिसका लाभ कोई भी व्यक्ति देश का हर नागरिक अपने पास के किसी भी सी एस सी डिजिटल सेवा केंद्र में जाकर उठा सकता है।

 यह पंचायत स्तर पर किया जाता है। इसी कारण युवाओं के लिए रोजगार के भी अच्छे साधन निकल रहे हैं। उनके लिए अच्छा विकल्प बनकर साबित हुआ है। इनमें से कोई भी व्यक्ति अपने क्षेत्र के लिए डिजिटल सेवा पोर्टल के लिए अप्लाई कर सकता है और आसानी से घर बैठे 15 से ₹300000 तक कमाने का इसमें व्यक्ति को मौका मिल पाएगा।

Also Read: Kusum yojana online apply 2022 कुसुम योजना ऑनलाइन अप्लाई 2022

डिजिटल सेवा पोर्टल के द्वारा मिलने वाली सुविधाएं

डिजिटल सेवा पोर्टल के द्वारा मिलने वाली सुविधाओं की अगर बात की जाए तो भारत सरकार ने आम जनता के लिए बहुत कुछ आसान कर दिया है। डिजिटल सेवा पोर्टल के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं के द्वारा देश के हर नागरिक को किसी भी सरकारी नौकरी के लिए या योजना के लिए अगर आवेदन करना है तो आसानी से वह किसी में डिजिटल सेवा केंद्र में जाकर कर सकता है।आइए जानते हैं डिजिटल सेवा पोर्टल के द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में..

  • पैन कार्ड 
  • राशन कार्ड 
  • भारत बिल पे 
  • पासपोर्ट सेवा
  •  प्रधानमंत्री आवास योजना 
  • FSSAI
  •  सर्टिफिकेट
  •  लाइसेंस
  •  गवर्नमेंट का टैक्स 
  • भूमि रजिस्ट्रेशन
  • आरटीआई
  • जीएसटी
  • साइबर ग्राम

इसके अलावा एजुकेशन सर्विस हेल्थ सर्विस एग्रीकल्चर सर्विस से जुड़े हुए सभी तरह के कार्यों को भी आप डिजिटल सेवा पोर्टल अंतर्गत करवा सकते हैं।

डिजिटल सेवा पोर्टल रजिस्ट्रेशन

अगर कोई भी ग्रामीण व्यक्ति सीएससी डिजिटल सेवा सेंटर को खोलना चाहता है तो उसके लिए सबसे पहले उसको भारत सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसको बताना होगा कि वह कौन है, किस राज्य से हैं, और उसके गांव कौन सा है।  जिसमें वह डिजिटल सेवा केंद्र खोलना चाहता है, ग्रामीण उद्यमी कॉमन सर्विस सेंटर योजना डिजिटल इंडिया योजना के तहत वह खोल सकते हैं और इसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। डिजिटल सेवा सेंटर का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन सीएससी डिजिटल सेवा पोर्टल पर किया जाता है, इसके लिए कोई चार्ज नहीं लगता है।

डिजिटल सेवा पोर्टल के लिए योग्यता

डिजिटल सेवा सीएससी सेंटर खोलने के लिए सबसे पहले तो जो आवेदन करता है उसकी उम्र 18 साल से अधिक की होनी चाहिए।

इसके अलावा दसवीं बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण होने चाहिए।

डिजिटल सेवा कॉमन सर्विस सेंटर को खोलने के लिए आवेदक को स्थानीय लैंग्वेज को पढ़ने और लिखने में भी आसानी होती है। इसलिए दोनों भाषाएं आनी चाहिए और इंग्लिश लैंग्वेज का ज्ञान होना भी जरूरी है।

कंप्यूटर की जानकारी होना जरूरी है।

सीएससी डिजिटल सेवा में रजिस्ट्रेशन करने के लिए TEC सर्टिफिकेट नंबर का होना भी जरूरी कर दिया है।

डिजिटल सेवा पोर्टल के लिए कागजात

  • पहचान पत्र
  • एड्रेस प्रूफ
  • बैंक डिटेल
  • पैन कार्ड
  • रिज्यूम

डिजिटल सेवा पोर्टल के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

  • डिजिटल सेवा केंद्र खोलने के लिए सबसे पहले आपको सीएससी डिजिटल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट ओपन करना होगा।
  • वेबसाइट ओपन होने के बाद में आपको एक अप्लाई मैन्युबार दिखाई देगा वहां पर आप न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें फिर नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद मैं आपको सीएससी रजिस्ट्रेशन पर दिखाई देगा यहां पर आप को सेलेक्ट एप्लीकेंट टाइप ऑप्शन पर क्लिक करके CSC VLE ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • यहां पर आपको मोबाइल नंबर कैप्चा कोड दिया होगा उसको भरना होगा सभी जानकारियों को जांच करने के बाद में अंबेडकर ऑप्शन पर क्लिक करें ।
  • और नेक्स्ट पेज पर अपनी निजी जानकारी आवासीय किओस्क बैंकिंग दस्तावेज सभी आवश्यक जानकारियों को भी भरें और इन सभी की जानकारी भरने के बाद रजिस्ट्रेशन करने से पहले सही जांच करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें। वहां आपकी सीएससी रजिस्ट्रेशन आईडी बन जाएगी।
  • अब आप डिजिटल सेवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान की गई सभी आपके ईमेल पते पर एक पावती ईमेल के द्वारा मिल जाएंगी।

निष्कर्ष

आज इस लेख में आपको डिजिटल सेवा पोर्टल के बारे में जानकारी प्रदान की है। इसके अलावा डिजिटल सेवा केंद्र किस तरह खोलते हैं उसके बारे में भी बताया है। हमें उम्मीद है कि आपको जो भी जानकारी दी है। आपको जरूर पसंद आएगी। अगर आप इसी तरह की जानकारियों से जुड़ना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर कंटिन्यू विजिट कर सकते हैं। और हमारा लेख पसंद आया तो एक बार कमेंट करके जरूर बताएं।